इजराइल लेबनान को तबाह करने पर तुला है। इधर अमेरिका ईरान पर हमले जवाबी कारवाही के नाम पर कर रहा है और फिर सीजफायर पर वापस लौट रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुक-रुक कर लग रही यह चिंगारी किसी धधकती ज्वालामुखी का रूप लेने वाली है। इसी बीच इजराइल ने लेबनान पर एक परमाणु हमले जैसा विस्फोट कर दिया। दक्षिणी लेबनान में इसरली हमले के बाद इतना भीषण विस्फोट हुआ कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे परमाणु धमाके जैसा बताया। अब हिजबुल्ला ने इसराइल से बदले की कसम खाई है और दुनिया से कह रहा है कि जब इजराइल से पलटवार कर बदला लिया जाए तो इसे दो तरीके के नजरिए से ना देखा जाए।
दक्षिणी लेबनान में एक बार फिर इसराइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिखाई देने लगा। रिपोर्टों के मुताबिक इसराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के एक संदिग्ध भूमिगत सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। इसके बाद इतना बड़ा विस्फोट हुआ कि उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि यह परिसर लगभग 200 मीटर लंबा और करीब 25 मीटर गहरा भूमिगत हथियार भंडार का नेटवर्क था। इन रिपोर्टों के मुताबिक इस हमले में बड़ी मात्रा में हथियार और कई भूमिगत लांच शाफ्ट नष्ट किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला धमाका इतना विशाल था कि स्थानीय लोगों ने इसकी तुलना परमाणु विस्फोट जैसी ताकत से की। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि धमाके के झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए और उसकी आवाज इसराइल के अंदर तक सुनाई दी थी। यानी यह विस्फोट काफी ज्यादा बड़ा था। इस हमले के बाद हिजबुल्लाह ने बदले की कसम खाई है।
संगठन ने आरोप लगाया कि इसराइल लगातार लेबनान युद्धविराम का उल्लंघन करते जा रहा है। हिजबुल्ला ने कहा है कि वह हर हमले का दस्तावेजीकरण कर रहा है और आत्मरक्षा में जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है। इस हमले के बाद वो जवाबी पलटवार करेगा और पलटवार कहीं ज्यादा होगा। यानी साफ संकेत है कि यह मामला यहीं खत्म होता नजर नहीं आ रहा। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच क्षेत्रीय तनाव कम करने को लेकर बातचीत भी चल रही है और उधर हमले भी किए जा रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक लेबनान मोर्चे पर भी तनाव कम करने की बात इन प्रयासों का एक मजबूत हिस्सा है। दूसरी ओर तेहरान पहले ही संकेत दे चुका है कि यदि लेबनान में इसरली सैन्य अभियान जारी रहता है तो डील तो डील तोड़ेंगे साथ में इजराइल पर हमले फिर तेहरान से किए जाएंगे। इसराइल ने पिछले कई महीनों से दक्षिणी लेबनान में अपने अभियान तेज कर दिए हैं। उसका कहना है कि इन अभियानों का मकसद हिजबुल्ला के सैन्य ढांचे, हथियार भंडार और लॉन्च साइट्स को निशाना बनाना है। वहीं हिजबुल्ला का आरोप है कि हमले युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन है और यदि इन्हें नहीं रोका गया तो जवाबी कारवाई करने का अधिकार वो अपने पास रखता है।
AI की बढ़ती डिमांड की वजह से दुनिया में मेमोरी चिप्स की कमी बढ़ रही है. इसका असर स्मार्टफोन, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल, क्लाउड सर्विस और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों पर पड़ सकता है. जानिए पूरा मामला.
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने कुक द्वारा अपने और अपने पिता पर लगे मारपीट, गाली-गलौज और बंधक बनाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। शशांक का कहना है कि उनके घर में काम करने आए कुक को इसलिए हटाया गया था क्योंकि वह घर के निजी हिस्सों में जाकर बिना अनुमति वीडियो बना रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच जारी।
दरअसल, भोपाल के रातीबड़ थाने में शशांक सिंह, उनके पिता और पूर्व आईपीएस अधिकारी शैलेश सिंह और परिवार के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। यह शिकायत उनके पूर्व कुक विपेंद्र सिंह तोमर ने दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नौकरी छोड़ने की बात कहने पर उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और उन्हें जबरन रोका गया।
VIDEO | Bhopal, Madhya Pradesh: Cricketer Shashank Singh on an FIR filed against him and his retired IPS father over allegedly assaulting a man, says, "Nothing like that happened. A person who comes on the evening of the 25th and leaves on the morning of the 28th... how can you… pic.twitter.com/NSAkkFR6E0
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शशांक सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जो व्यक्ति 25 तारीख की शाम को आया और 28 तारीख की सुबह चला गया, उसे बंधक बनाकर रखने की बात कैसे कही जा सकती है?'
शशांक ने कुक की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, कुक ने शुरुआत में दावा किया था कि वह हर तरह का खाना बनाना जानता है, लेकिन बाद में खुद स्वीकार किया कि उसे ठीक से खाना बनाना नहीं आता। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति की बातों पर भरोसा करना मुश्किल है।
क्रिकेटर ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कुक घर के निजी कमरों में जाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। शशांक के अनुसार, उसने बेडरूम तक में जाकर वहां रखी महंगी और लग्जरी चीजों के वीडियो बनाए और उन्हें दूसरे लोगों को भेजा। उनका कहना है कि इसी वजह से उसे नौकरी से हटा दिया गया।
शशांक ने यह भी बताया कि कुक उनके पिता के एक परिचित की सिफारिश पर घर आया था। उनके अनुसार, घर पहुंचते ही उसने 20 हजार रुपये एडवांस की मांग कर दी। परिवार ने उससे कहा कि पहले कुछ दिन काम करे, उसके बाद काम और वेतन को लेकर फैसला किया जाएगा।
शशांक ने कहा कि उनकी कुक से ज्यादा बातचीत भी नहीं हुई थी और केवल उसके अनुभव और खाना बनाने को लेकर ही बात हुई थी। वहीं, दूसरी ओर शिकायतकर्ता विपेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कि जब उन्होंने नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई तो उनके साथ मारपीट की गई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।