Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अब मानसून की शुरुआत हो रही है. ये पहले कुमाऊं क्षेत्र में दस्तक देगा और फिर धीरे-धीरे पूरे राज्य में एक्टिव हो जाएगा. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 48 घंटे के अंदर दक्षिण-पश्चिम में मानसून के प्रवेश का अनुमान जताया है. IMD के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों तक ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी और बहुत भारी बारिश की भी संभावना है. सामान्य तौर पर मानसून 20 जून तक उत्तराखंड पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रहने से देरी हुई. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-
Hardik Pandya: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने करियर को लंबा और फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक अब स्थायी रूप से बेंगलुरु शिफ्ट हो गए और उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अपने करियर के बाकी समय के लिए स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने का फैसला किया। ऐसा करने वाले वह मौजूदा भारतीय टीम के पहले बड़े खिलाड़ी बने हैं।
आमतौर पर बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का इस्तेमाल सिर्फ चोट से उबरने, फिटनेस टेस्ट या नेशनल कैंप के दौरान ही करते हैं। लेकिन हार्दिक ने इसे अपनी नियमित ट्रेनिंग का केंद्र बनाने का फैसला किया।
हार्दिक बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक मूल रूप से गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले करीब 10 सालों से मुंबई में रह रहे थे। वह ज्यादातर अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के घनसोली स्थित ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करते थे। अब उन्होंने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पास एक घर किराये पर लिया है, ताकि रोजाना आसानी से ट्रेनिंग कर सकें।
बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही ट्रेनिंग करेंगे रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के लोअर परेल स्थित घर से रोजाना ट्रेनिंग के लिए लंबी यात्रा करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने बेंगलुरु को अपना नया बेस बनाने का फैसला किया। बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी होने के कारण उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट के इलाज, फिटनेस, स्किल ट्रेनिंग और अन्य आधुनिक सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा।
बताया जा रहा है कि हार्दिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अलावा अपना निजी फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (एसएंडसी) कोच भी रखेंगे। नेट अभ्यास के दौरान अगर उन्हें अतिरिक्त गेंदबाजों की जरूरत होगी, तो उनका खर्च भी वह खुद उठाएंगे।
चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर फिलहाल हार्दिक बाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स चोट से उबर रहे। इसी चोट के कारण वह इंग्लैंड और आयरलैंड के मौजूदा व्हाइट-बॉल दौरे से बाहर हैं। पिछले 6 महीनों में वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काफी समय बिता चुके हैं और उनकी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया अभी जारी है।
रिपोर्ट के अनुसार, निजी काम के कारण उन्होंने कुछ दिनों का ब्रेक लिया था, लेकिन एक-दो दिन में फिर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लौटकर रिहैब शुरू करेंगे। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि फिटनेस हासिल करने के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद होने वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना जाएगा या नहीं। उनकी वापसी बीसीसीआई के रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल पूरा करने के बाद ही तय होगी।
हार्दिक का लक्ष्य अगले पांच से 6 साल तक भारत के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलना है और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और फिटनेस को नई दिशा देने का फैसला लिया।