Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कल कहां कैसा रहेगा मौसम
Kal Ka Mausam: दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह से ही तेज धूप के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल है गया है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में कल यानी सोमवार (29 जून) को भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार को उत्तर, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान आने की भी आशंका है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. चलिए जानते हैं कल (29 जून) देशभर में कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान यहां हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
यूपी वालों को भी मिल सकती है गर्मी से राहत
इसके साथ ही सोमवार को उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों को गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को एनसीआर के जनपद गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद के अलावा आगरा, मथुरा, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, अमेठी, प्रयागराज, कानपुर के साथ-साथ कई अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान यहां 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती है. इस दौरान यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
अगर बात की जाए बिहार और झारखंड के मौसम की तो सोमवार को बिहार में पश्चिमी चंपारण, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, किशनगंज, भागलपुर और अन्य जिलों में सोमवार से गुरुवार (29 जून से 2 जुलाई) तक भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है. इस दौरान राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं सोमवार को झारखंड के साहेबगंज, दुमका, देवघर, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर समेत कई जिलों बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में 29 जून से 1 जुलाई तक बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है. इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
IND W vs AUS W Live Score: टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने का आखिरी मौका, कुछ ही देर में शुरू होगा मैच
IND W vs AUS W Live Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज अपने आखिरी लीग मैच में ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी. हालांकि टीम इंडिया की राह आसान नहीं होगा, क्योंकि सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने अब तक अपने सभी 4 मुकाबले में जीत दर्ज की है और 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं भारत और साउथ अफ्रीका 6-6 अंक के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका अपना आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है. इस मैच में साउथ अफ्रीका की जीत पक्की है. ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराना ही काफी नहीं होगा नहीं बल्कि, अच्छे नेट रन रेट से भी जीतना होगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत.
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम: बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, फोएबे लिचफील्ड, मेगन शुट्ट, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















