Responsive Scrollable Menu

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी वतन वापसी को लेकर एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है। दो साल पहले अमेरिका और पाकिस्तान समर्थित एक तख्तापलट के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से शेख हसीना भारत में रह रही हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी वापसी पर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि वे इसी साल बांग्लादेश वापस लौटेंगी। शेख हसीना ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश की अदालतों द्वारा उनके खिलाफ दिए जा रहे फैसले पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं और यह उनकी पार्टी 'अवामी लीग' को कमजोर और नेता विहीन बनाने की एक सोची-समझी साजिश है, जिसे वे कभी कामयाब नहीं होने देंगी।

अदालतों के फैसले को बताया राजनीतिक बदला

NDTV को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शेख हसीना ने बांग्लादेशी अदालतों के फैसलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरे खिलाफ जो भी फैसले आए हैं, वे न्याय नहीं हैं। यह पूरी प्रक्रिया गैर-कानूनी, असंवैधानिक और राजनीतिक मकसद से प्रेरित है। अवामी लीग को खत्म करने के लिए वहां की न्यायपालिका को राजनीतिक बदले का हथियार बना दिया गया है।" हसीना ने आगे कहा कि ऐसी साजिशें और कोशिशें इतिहास में पहले भी की गई हैं, जो तब भी नाकाम रही थीं और आगे भी पूरी तरह नाकाम साबित होंगी।
 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने रचा नया कीर्तिमान, Seychelles Parliament बनी 20वीं विदेशी संसद जिसे किया संबोधित


कट्टरपंथियों को करारा जवाब

बांग्लादेश के कट्टरपंथियों की तरफ से मिल रही लगातार धमकियों को दरकिनार करते हुए शेख हसीना ने कहा कि उन्हें मौत का कोई खौफ नहीं है। इंटरव्यू के दौरान वे काफी भावुक भी नजर आईं और उन्होंने बांग्लादेश के संस्थापक व अपने पिता शेख मुजीबुर्रहमान की क्रूर हत्या और 1975 में अपने पूरे परिवार को खोने के काले दिनों को याद किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इतनी बड़ी त्रासदियों को झेलने के बाद भी वे देश की भलाई के लिए पीछे नहीं हटेंगी और इस साल हर हाल में बांग्लादेश कदम रखेंगी।
 

इसे भी पढ़ें: Seychelles ने PM Modi को सर्वोच्च सम्मान Guardian of the Blue Horizon से नवाजा


साजिशों का जाल तोड़कर जनता के साथ खड़ी रहूंगी

अपने संघर्षों की कहानी बयां करते हुए शेख हसीना ने कहा, "1975 में मैंने अपने माता-पिता, अपने भाइयों और लगभग अपने पूरे परिवार को खो दिया था। यही नहीं, 21 अगस्त को मुझ पर ग्रेनेड से हमला करके मेरी जान लेने की कोशिश की गई थी। मेरे खिलाफ न जाने कितने जाल बुने गए, लेकिन मैं हर साजिश को तोड़कर बांग्लादेश की जनता के साथ खड़ी रही।"

उन्होंने याद दिलाया कि बांग्लादेश के लोगों ने उन्हें अपने कीमती वोट देकर पांच बार देश का प्रधानमंत्री चुना, और उन्होंने देश के रिकॉर्ड तोड़ विकास के लिए काम किया। हसीना ने आखिर में बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कहा कि उनकी पूरी जिंदगी बांग्लादेश के लोगों, अवामी लीग और लोकतंत्र के लिए समर्पित रही है, इसलिए वे हर रुकावट और हर खतरे को पार करके इसी साल अपने वतन वापस आ रही हैं।

Continue reading on the app

सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 14 लोगों की मौत

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब में तेल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है.

The post सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 14 लोगों की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs IRE: हर्षित राणा ने विकेट लेने के बाद की बड़ी गलती, हो जाता भारी नुकसान, फिर ऐसे बची टीम इंडिया

हर्षित राणा ने चोट के बाद दमदार अंदाज में टीम इंडिया में वापसी की है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मैच में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए और वही सिलसिला जारी रखते हुए दूसरे मैच में भी पहले ओवर में विकेट झटक लिया. Sun, 28 Jun 2026 19:20:28 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE: Iran की US को Nuclear धमकी? | Trump | Pakistan | Ram Mandir | Yogi | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:39:26+00:00

Sheikh hasina return to Bangladesh: बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का ऐलान | Tariq Rahman | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:45:19+00:00

Eiffel Tower पर गिरी बिजली! #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:36:08+00:00

UP Yatra: Nepal से लगा UP Border.. कहां तक विकास की डगर ? | CM Yogi | UP Devlopment | BJP Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:36:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers