IND W vs AUS W Live Score: टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने का आखिरी मौका, कुछ ही देर में शुरू होगा मैच
IND W vs AUS W Live Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज अपने आखिरी लीग मैच में ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी. हालांकि टीम इंडिया की राह आसान नहीं होगा, क्योंकि सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने अब तक अपने सभी 4 मुकाबले में जीत दर्ज की है और 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. वहीं भारत और साउथ अफ्रीका 6-6 अंक के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका अपना आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है. इस मैच में साउथ अफ्रीका की जीत पक्की है. ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराना ही काफी नहीं होगा नहीं बल्कि, अच्छे नेट रन रेट से भी जीतना होगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत.
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम: बेथ मूनी (विकेट कीपर), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), अलाना किंग, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, फोएबे लिचफील्ड, मेगन शुट्ट, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ.
सुरक्षा कवच बना काल, मीरा रोड में कार का एयरबैग फटने से युवक की दर्दनाक मौत; सामने आया हैरान करने वाला सच
Honda City Airbag Blast: कार में लगा एयरबैग जिसका मकसद हादसे के वक्त जान बचाना होता है. लेकिन अगर वही एयरबैग किसी की मौत की वजह बन जाए तो क्या होगा? मीरा रोड में हुई एक घटना ने इसी सवाल को जन्म दिया है. होंडा सिटी कार में एयरबैग फटने के बाद 24 वर्षीय मोहित सोनी की मौत हो गई.
CCTV में दिखीं हादसे से पहले की आखिरी तस्वीरें
शुरुआत में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस जांच में अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है. न्यूज नेशन के हाथ इस घटना का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज लगा है, जो घटना से ठीक पहले की आखिरी तस्वीरें दिखाता है. 24 तारीख का यह CCTV फुटेज एक रेस्टोरेंट के बाहर का है. इसमें मोहित सोनी सामान्य तरीके से रेस्टोरेंट से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वह अपनी होंडा सिटी कार तक पहुंचते हैं.
कार खड़ी करते ही अचानक खुला एयरबैग
शुरुआती जांच के मुताबिक, जैसे ही वह कार में बैठकर थोड़ी दूर जाते है और गाड़ी खड़ी करते है तभी अचानक स्टीयरिंग में लगा एयरबैग फट गया. एयरबैग के साथ स्टीयरिंग के निचले हिस्से से जुड़ा एक टुकड़ा तेज रफ्तार से निकलकर सीधे उनके गले में जा धंसा. गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई.
जांच में नहीं मिला कोई सबूत
घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. पुलिस ने भी हर एंगल से जांच शुरू की. घटनास्थल के सबूत, CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल के बाद फिलहाल जांच में हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. शुरुआती जांच इस घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा मान रही है.
RTO और होंडा कंपनी को भेजे जाएंगे पत्र
अब पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच के लिए आरटीओ को पत्र भेजा है जल्द होंडा कंपनी को पत्र भेजा जाएगा , ताकि यह पता लगाया जा सके कि एयरबैग आखिर किन परिस्थितियों में फटा और क्या इसमें किसी तकनीकी खराबी की भूमिका थी.
ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ ने क्या कहा?
न्यूज नेशन ने ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ से भी बात की. विशेषज्ञ का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में बिना टक्कर के एयरबैग नहीं खुलता. उनका अनुमान है कि यदि वाहन पुराना था तो वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या किसी गंभीर तकनीकी खराबी की वजह से एयरबैग एक्टिव हुआ हो सकता है. एयरबैग खुलने के बाद प्लास्टिक का हिस्सा नहीं टूटता है. हालांकि इसकी पुष्टि केवल विस्तृत फोरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी.
धमाके जैसी आवाज से मच गई अफरा-तफरी
घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि एयरबैग फटने की आवाज इतनी तेज थी कि वहां अफरा-तफरी मच गई. कई लोग धमाके की आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़े. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. परिजनों की हत्या की आशंका अब काफी हद तक दूर हो चुकी है. लेकिन इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है क्या किसी तकनीकी खराबी की वजह से सुरक्षा के लिए बनाया गया एयरबैग भी जानलेवा साबित हो सकता है? और अगर ऐसा है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? इन सवालों का जवाब अब जांच रिपोर्ट से ही मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: 9वीं मंजिल से छलांग, महीनों कोमा और अब पलायन… मीरा रोड के हिंदू परिवार की दर्दनाक कहानी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation