Responsive Scrollable Menu

Devdutt Padikkal की शानदार फिफ्टी, फिर भी India A vs Sri Lanka A Test Match ड्रॉ पर हुआ खत्म

 देवदत्त पडिक्कल ने रविवार को भारत ए की दूसरी पारी में संयमित अर्धशतक जड़ा जिसके बाद श्रीलंका ए के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खराब मौसम की वजह से चौथे और अंतिम दिन ड्रॉ पर छूटा। भारत ए ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 48 रन से खेलना शुरू किया और पडिक्कल ने 101 गेंद में पांच चौकों की मदद से 67 रन बनाए। आयुष पांडे (38) और हर्ष दुबे (29) ने भी योगदान दिया जिससे भारत ए ने 57 ओवर में आठ विकेट पर 189 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका ए के सामने जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य रखा।

श्रीलंका ए के लिए बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा ने भारत ए की दूसरी पारी में 49 रन देकर पांच विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने 15 ओवर में दो विकेट गंवाकर 70 रन बनाए। वहीं बारिश के कारण खेल काफी देर तक रुका रहा।

श्रीलंका ए की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज पवनथा वीरासिंघे ने 10 रन, नुवानिदु फर्नांडो ने नाबाद 16 रन और एशेन बंडारा ने नाबाद 18 रन बनाए। भारत ए के लिए पहली पारी में 58 रन देकर चार विकेट झटकने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 18 रन देकर और हर्ष दुबे ने 25 रन देकर एक एक विकेट झटका। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच दो से पांच जुलाई तक यहीं खेला जाएगा।

Continue reading on the app

ट्रैफिक जाम की नो टेंशन! सिर्फ 5 मिनट में ड्रोन से घर पहुंचेगी दवा, बेंगलुरु का ये स्टार्टअप करने जा रहा बड़ा धमाका!

एयरबाउंड कंपनी का टारगेट हर दिन 10,000 ड्रोन उड़ानें भरकर दवाओं और छोटे पार्सल को सिर्फ 5 मिनट में डिलीवर करना है.

Continue reading on the app

  Sports

149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा... 401 रन की साझेदारी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

Amir Jangoo Roston chase World Record: वेस्टइंडीज के आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेस ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में छठे विकेट के लिए 401 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी कर 149 साल पुराने टेस्ट इतिहास में नया विश्व कीर्तिमान बना दिया है. इस जोड़ी ने बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के 399 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पहली बार छठे विकेट के लिए 400 रनों का आंकड़ा पार किया. अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे जांगू ने 233 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली, जबकि चेस 184 रनों पर नाबाद रहे. Sun, 28 Jun 2026 19:06:41 +0530

  Videos
See all

Viral Video | पाइपलाइन ब्लास्ट से भगदड़! VIDEO वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:10:15+00:00

Ketan Murder Case Live Update: सिया-चेतन की साजिश का पूरा सच!| Siya Goyal | Chetan Chaudhary | Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:12:38+00:00

Viral Video | तेज रफ्तार का कहर! दो बाइकें भिड़ीं #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:11:31+00:00

Bengal | बंगाल में तेज बारिश से हाहाकार! #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T14:08:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers