India rejects Pakistan claims: भारत ने पाकिस्तान द्वारा कराची में हुए हालिया आतंकवादी हमले के लिए नई दिल्ली को जिम्मेदार ठहराने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इन दावों को पूरी तरह "बेबुनियाद" करार दिया है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का यह पुराना तरीका है।
आतंकवाद को नीति बनाने से बाज आए पाक विदेश मंत्रालय के स्पष्ट बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान को दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपने घर में झांकना चाहिए। भारत ने इस्लामाबाद को सलाह दी कि वह अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे। मंत्रालय ने आगे कहा कि पाकिस्तान को अपनी उस प्रवृत्ति को छोड़ देना चाहिए जिसमें वह आतंकवाद को राज्य नीति का उपकरण बनाता है।
MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने कराची में हाल की में हुई घटना को लेकर भारत पर पाकिस्तान के लगाए आरोपों को गलत और "बेबुनियाद" बताया।
उन्होंने कहा, "दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए, अपने इलाके में आतंकी ढांचे के खिलाफ भरोसेमंद कार्रवाई करनी… pic.twitter.com/kEcmIVV6D6
कराची में क्या हुआ था? यह घटना शनिवार रात की है, जब भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में सिंध रेंजर्स के मुख्यालय पर हमला बोल दिया। करीब 90 मिनट तक चले इस भीषण मुठभेड़ में 4 रेंजर्स कर्मी शहीद हो गए। सुरक्षा बलों के जवाबी हमले में 6 हमलावर मारे गए और एक घायल आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया।
TTP से जुड़े थे हमलावर जांच में सामने आया है कि हमलावर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े 'जमात-उल-अहरार' गुट के सदस्य थे, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है। आतंकियों ने पहले एक वाहन को गेट से टक्कर मारी और फिर ग्रेनेड हमला कर परिसर में घुसने की कोशिश की थी।
कराची में सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं यह 2024 के बाद कराची में हुआ पहला बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में हवाई अड्डे के पास दो चीनी इंजीनियरों की आत्महत्या हमले में मौत हुई थी। फरवरी 2023 में कराची पुलिस कार्यालय पर हुए हमले के बाद से इसे शहर में सबसे महत्वपूर्ण आतंकी घटनाओं में से एक माना जा रहा है। फिलहाल, अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और सुरक्षा बलों द्वारा क्लीयरेंस ऑपरेशन चलाया गया है।
India 1 change against Australia: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का 'करो या मरो' का मुकाबला है, जहां कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में जीत जरूरी है. इस बड़े मैच के लिए भारतीय टीम में नंदनी शर्मा की जगह तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की वापसी हुई है. वहीं, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इतिहास रचने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं. वह झूलन गोस्वामी को पछाड़कर विश्व की सबसे सफल महिला गेंदबाज बन सकती हैं. Sun, 28 Jun 2026 19:33:16 +0530