गर्मी में बाइक चलाते हैं तो ये बातें जरूर जानें
Bike Safety in summer : चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में बाइक चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. तेज धूप के कारण न सिर्फ सेहत को नुकसान पहुंचता है बल्कि बाइक का इंजन ओवरहीट होने या धूप में खड़ी गाड़ी में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में एक्सपर्ट अभिषेक कुमार ने गर्मी के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं. वे कहते हैं कि घर से निकलते समय हेलमेट के साथ-साथ सनग्लासेस, ग्लव्स और चेहरे को ढकने के लिए सूती कपड़े या गमछे का इस्तेमाल करें. अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें और सफर शुरू करने से पहले बाइक का इंजन ऑयल मोबिल चेक करना न भूलें. लगातार बाइक चलाने से गाड़ी का इंजन जल्दी गर्म हो जाता है और टायर-ब्रेक पर भी असर पड़ता है. इसलिए लंबी यात्रा के दौरान बीच-बीच में रुककर बाइक को थोड़ा आराम दें. इस वीडियो में सफर को आसान बनाने के लिए कई और टिप्स बताए गए हैं.
गरुड़ पुराण: मृत व्यक्ति की घड़ी घर में रखनी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Garud Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की हाथ घड़ी को सीधे उपयोग करना या घर में रखना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे आत्मा का मोह बना रह सकता है. ऐसें में मृतक की हाथ घड़ी का क्या करना चाहिए जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल.
The post गरुड़ पुराण: मृत व्यक्ति की घड़ी घर में रखनी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र appeared first on Prabhat Khabar.




News18


















