Guru Pushya Nakshatra Transit 2026: सावधान! आज पुष्य नक्षत्र में पहुंचे गुरु, इन 4 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें
Guru Pushya Nakshatra Transit 2026: आज देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परि परिवर्तन हो रहा है. वह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह साल का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र का प्रभाव है. पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों में सबसे शुभ माना जाता है. इसे नक्षत्रों का राजा कहते हैं. इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव होते हैं. वहीं, गुरु इस नक्षत्र में उच्च के होते है. इसलिए, राशियों को विशेष फल प्रदान करते हैं. हालांकि, इस गोचर से राशिचक्र की कई राशियों को लाभ मिलने वाला है. मगर कुछ राशियों को इससे भारी नुकसान भी होने वाला है.
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, यग साल का आखिरी गुरु पुष्य है. जो कुछ राशियों को विशेष फल देगा तो वहीं कुछ राशियों को अशुभ फल भी देगा. यह समय इन राशियों के लिए आर्थिक समस्याएं, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देता है. चलिए इस खबर में विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में.
गुरु-पुष्य नक्षत्र से इन राशियों को रहना होगा सावधान
1.मेष राशि (Aries)
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मेष राशि के लोगों को गुरु के गोचर से मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं. कुछ मामलों में यह समय उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी, जिससे घर का बजट बिगड़ जाता है. कार्यक्षेत्र में साथी कर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद पैदा हो सकता है. निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है और उधार भी न दें.
ये भी पढ़ें- Pradyumna Ganesh Chaturthi 2026: आज है प्रद्युम्न चतुर्थी व्रत, जानें गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि
2.मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में जाना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. पार्टनरशिप वाले बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है. अपनी वाणी को कंट्रोल करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए. परिवार या ऑफिस मे संबंध खराब हो सकते हैं. अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें. खासतर पेट से जुड़ी समस्या को हल्के में न लें.
3.सिंह राशि (Leo)
इस राशि के जातकों को गुरु पुष्य नक्षत्र की अवधि में भाग्य का साथ कम मिल सकेगा. इससे आपके काम भी अटक सकते हैं. नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. दबाव बढ़ेगा जिससे मानसिक थकान होगी. आर्थिक रूप से कोई बड़ा फैसला लेने में आप अड़चन महसूस करेंगे. कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं. इसलिए, किसी के खिलाफ बात न करें.
4.वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ रहा है. आपके गुप्त शत्रु परेशानी पैदा कर सकते हैं. करियर में रुकावटें आएंगी. किसी नई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. धन हानि के पूरे योग बन रहे हैं. इसलिए, इस समय लेन-देन का काम सावधानी के साथ करें. यात्रा करते समय अपने सामान और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें.
गुरु पुष्य नक्षत्र का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ माना जाता है. जब देवगुरु बृहस्पति और पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो उससे आध्यात्मिक और मांगलिक कार्यों की उन्नति होती है. उनमें विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस नक्षत्र में सोना, चांदी, मूल्यवान चीजें, गाड़ी और प्रॉपर्टी खरीदना शुभ होता है.
गुरु पुष्य नक्षत्र में करें ये उपाय
इस महासंयोग से जिन राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. उन्हें इस दौरान कुछ विशेष उपाय करने चाहिए. जैसे-
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें.
- देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें.
- पीली वस्तुओं का दान करें जैसें चने की दाल, पीले वस्त्र और हल्दी इत्यादि.
- ऊं बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का 108 बार जाप करें.
- जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाएं.
- किसी भी बड़े निवेश को करने से पहले ज्योतिषिय सलाह लें.
केरल में अंग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन, ईडी ने कई ठिकानों पर की छापेमारी
कोच्चि, 18 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अंतरराष्ट्रीय अंग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ केरल में बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार को एजेंसी ने कोच्चि के प्राइवेट अस्पतालों और संदिग्ध बिचौलियों के घरों समेत पांच जगहों पर छापेमार अभियान चलाया।
ईडी की टीमों ने गुरुवार सुबह कई जगहों पर एक साथ पहुंचकर जांच शुरू की। कोच्चि के कॉर्पोरेट अस्पताल के अलावा राज्यभर में लगभग पांच जगहों पर तलाशी ली गई। कोल्लम में एजेंसी ने एक महिला के घर पर छापा मारा, जिस पर इस रैकेट से जुड़े बिचौलिए होने का शक है।
अन्य आरोपियों के घरों पर भी तलाशी ली गई, जिनमें कासरगोड का रहने वाला एक व्यक्ति भी शामिल है। उसे पिछले महीने उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
ईडी तलाशी के दौरान मिले वित्तीय लेन-देन, डिजिटल रिकॉर्ड, इनवॉइस और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि कथित मनी ट्रेल का पता लगाया जा सके। एजेंसी को शक है कि अंग प्रत्यारोपण प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में भारी कमीशन लिया गया।
एजेंसी को कथित तौर पर पता चला है कि यह नेटवर्क डोनर और रिसीपिएंट को जोड़ता था और शुरुआती मेडिकल जांच में मदद करता था। यह नेटवर्क इस प्रक्रिया में कथित तौर पर कमीशन लेता था। एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या ऐसे लेन-देन से मिला पैसा आरोपियों से जुड़े खातों में पहुंचा।
ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया। यह मामला उन आरोपों के बाद दर्ज किया गया, जिनमें कहा गया था कि अंग तस्करी नेटवर्क ने प्रत्यारोपण प्रक्रियाओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन के जरिए गैर-कानूनी कमाई की। जांच में उन दस्तावेजों पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर अंग प्रत्यारोपण प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए किया गया था।
एजेंसी उन दावों की भी जांच कर रही है कि अस्पताल के नकली लेटरहेड, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और जन प्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर वाले सिफारिश पत्र तैयार किए गए और उनका इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा, ईडी यह पता लगाने की कोशिश में है कि अंग प्रत्यारोपण जैसे कड़े नियमों वाले मेडिकल क्षेत्र में ऐसे दस्तावेजों ने कथित तौर पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को कैसे पार किया।
--आईएएनएस
डीसीएच/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)






