स्मृति मंधाना ने किया वो कारनामा, जो मेन्स क्रिकेट में भी अभी तक नहीं कर पाया कोई क्रिकेटर
Smriti Mandhana Record: महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना दूसरा लीग मैच नीदरलैंड के साथ खेला और शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में भारत की जीत की हीरो रहीं स्मृति मंधाना, जिन्होंने 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. अपनी इस पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया. जी हां, मंधाना ने वो कारनामा कर दिया है, जो आज तक मेन्स क्रिकेट में भी कोई खिलाड़ी नहीं कर सका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उनके इस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.
स्मृति मंधाना ने रच दिया नया इतिहास
???????? ???? ???????????????????????? ???????? ???????????? ???????????? ????#TeamIndia Vice-captain Smriti Mandhana becomes the first player ever to hit 6️⃣0️⃣0️⃣ fours in T20Is (men's and women's) ????♀️
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
Updates ▶️ https://t.co/FMkrKB1zcS#T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvNED | @mandhana_smriti pic.twitter.com/KCiBW7PQdI
महिला टी-20 विश्व कप 2026 का 10वां लीग मैच भारत और नीदरलैंड के बीच खेला गया. लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया. इसी के साथ मंधाना ने इतिहास रच दिया. वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं. जी हां, इससे पहले मेन्स क्रिकेट में भी कोई बल्लेबाज ये मुकाम हासिल नहीं कर सका है.
स्मृति मंधाना के आसपास भी नहीं हैं दूसरे खिलाड़ी
Vice-captain making it count again! ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
Smriti Mandhana backs up her 6️⃣8️⃣(44) in the previous game with 7️⃣4️⃣(47) today ????
Updates ▶️ https://t.co/FMkrKB1zcS#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvNED | @mandhana_smriti pic.twitter.com/d84EMAPg7O
स्मृति मंधाना टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं. रिकॉर्ड पर गौर करें, तो उनके आसपास भी दूसरे खिलाड़ी नजर नहीं आते. सूजी बेट्स का नाम आता है, जिन्होंने 183 मुकाबले खेले हैं और 521 चौके लगाए हैं. तीसरे नंबर पर श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू हैं, जिन्होंने 159 T20I मैचों में 493 चौके लगाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 459 चौके के साथ चौथे और इंग्लैंड की डेनियल व्याट 435 चौके के साथ पांचवें स्थान पर हैं.
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | चौके |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | स्मृति मंधाना | भारत | 168 | 4475 | 604 |
| 2 | सूजी बेट्स | न्यूजीलैंड | 183 | 4720 | 521 |
| 3 | चमारी अट्टापट्टू | श्रीलंका | 159 | 3783 | 493 |
| 4 | बेथ मूनी | ऑस्ट्रेलिया | 120 | 3562 | 459 |
| 5 | डेनियल व्याट | इंग्लैंड | 182 | 3490 | 435 |
| 6 | गेबी लुइस | आयरलैंड | 116 | 3059 | 434 |
| 7 | हेली मैथ्यूज | वेस्टइंडीज/बारबाडोस | 122 | 3285 | 432 |
| 8 | एलिसा हीली | ऑस्ट्रेलिया | 162 | 3054 | 409 |
| 9 | ईशा ओझा | यूएई | 117 | 3403 | 408 |
| 10 | मैन लेनिंग | ऑस्ट्रेलिया | 132 | 3405 | 405 |
मेन्स क्रिकेट में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके?
मेन्स T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम पर दर्ज है. बाबर ने 2016 से अब तक 145 मैच खेले हैं, जिसकी 136 पारियों में उन्होंने 477 चौके लगाए हैं. वहीं, भारत की ओर से टी-20 आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. हिटमैन ने अपने करियर में 159 T20I मैच खेले, जिसकी 151 पारियों में उन्होंने 383 चौके लगाए. वहीं, विराट कोहली ने 125 टी-20आई मैचों में 369 चौके लगाए हैं.
स्मृति मंधाना के आंकड़े
भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अब तक भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 48.85 के औसत से 635 रन बनाए हैं. उन्होंने 120 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 47.88 के औसत और 90.37 की स्ट्राइक रेट से 5411 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 168 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 30.44 के औसत और 125.36 की स्ट्राइक रेट से 4475 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत के लिए लिस्ट ए में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा
Guru Pushya Nakshatra Transit 2026: सावधान! आज पुष्य नक्षत्र में पहुंचे गुरु, इन 4 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें
Guru Pushya Nakshatra Transit 2026: आज देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परि परिवर्तन हो रहा है. वह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह साल का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र का प्रभाव है. पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों में सबसे शुभ माना जाता है. इसे नक्षत्रों का राजा कहते हैं. इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव होते हैं. वहीं, गुरु इस नक्षत्र में उच्च के होते है. इसलिए, राशियों को विशेष फल प्रदान करते हैं. हालांकि, इस गोचर से राशिचक्र की कई राशियों को लाभ मिलने वाला है. मगर कुछ राशियों को इससे भारी नुकसान भी होने वाला है.
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, यग साल का आखिरी गुरु पुष्य है. जो कुछ राशियों को विशेष फल देगा तो वहीं कुछ राशियों को अशुभ फल भी देगा. यह समय इन राशियों के लिए आर्थिक समस्याएं, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देता है. चलिए इस खबर में विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में.
गुरु-पुष्य नक्षत्र से इन राशियों को रहना होगा सावधान
1.मेष राशि (Aries)
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मेष राशि के लोगों को गुरु के गोचर से मिले-जुले परिणाम मिलने वाले हैं. कुछ मामलों में यह समय उनके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी, जिससे घर का बजट बिगड़ जाता है. कार्यक्षेत्र में साथी कर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद पैदा हो सकता है. निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है और उधार भी न दें.
ये भी पढ़ें- Pradyumna Ganesh Chaturthi 2026: आज है प्रद्युम्न चतुर्थी व्रत, जानें गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि
2.मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में जाना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. पार्टनरशिप वाले बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है. अपनी वाणी को कंट्रोल करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए. परिवार या ऑफिस मे संबंध खराब हो सकते हैं. अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें. खासतर पेट से जुड़ी समस्या को हल्के में न लें.
3.सिंह राशि (Leo)
इस राशि के जातकों को गुरु पुष्य नक्षत्र की अवधि में भाग्य का साथ कम मिल सकेगा. इससे आपके काम भी अटक सकते हैं. नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. दबाव बढ़ेगा जिससे मानसिक थकान होगी. आर्थिक रूप से कोई बड़ा फैसला लेने में आप अड़चन महसूस करेंगे. कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं. इसलिए, किसी के खिलाफ बात न करें.
4.वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ रहा है. आपके गुप्त शत्रु परेशानी पैदा कर सकते हैं. करियर में रुकावटें आएंगी. किसी नई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. धन हानि के पूरे योग बन रहे हैं. इसलिए, इस समय लेन-देन का काम सावधानी के साथ करें. यात्रा करते समय अपने सामान और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें.
गुरु पुष्य नक्षत्र का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ माना जाता है. जब देवगुरु बृहस्पति और पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो उससे आध्यात्मिक और मांगलिक कार्यों की उन्नति होती है. उनमें विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस नक्षत्र में सोना, चांदी, मूल्यवान चीजें, गाड़ी और प्रॉपर्टी खरीदना शुभ होता है.
गुरु पुष्य नक्षत्र में करें ये उपाय
इस महासंयोग से जिन राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. उन्हें इस दौरान कुछ विशेष उपाय करने चाहिए. जैसे-
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें.
- देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें.
- पीली वस्तुओं का दान करें जैसें चने की दाल, पीले वस्त्र और हल्दी इत्यादि.
- ऊं बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का 108 बार जाप करें.
- जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाएं.
- किसी भी बड़े निवेश को करने से पहले ज्योतिषिय सलाह लें.




News Nation


















