Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने क्यों कहा- 'सफलता चाहिए तो गधे से सीखें ये 3 बातें', बदल जाएगी किस्मत!
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में छिपी बुद्धिमत्ता आज भी जीवन और करियर में सफलता का मार्ग दिखाती है. अक्सर हम प्रेरणा के लिए बड़े आदर्शों को देखते हैं, लेकिन चाणक्य बताते हैं कि सीख साधारण और उपेक्षित जीवों से भी ली जा सकती है. गधे जैसे सरल प्रतीत होने वाले प्राणी से भी हम धैर्य, मेहनत और जिम्मेदारी के 3 महत्वपूर्ण सबक सीख सकते हैं, जो सफलता की नींव बनते हैं...
Lenovo TA410 ईयरबड्स लॉन्च: 48 घंटे बैटरी और Bluetooth 7.0 से हैं लैस, जानें कीमत
Lenovo ने अपने नए किफायती ओपन-बैक वायरलेस ईयरबड्स Lenovo TA410 को लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो कम कीमत में लंबा बैटरी बैकअप और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें Bluetooth 7.0 सपोर्ट और चार्जिंग केस के साथ कुल 48 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
Lenovo TA410 को क्लिप-ऑन ओपन-ईयर डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर्स म्यूजिक सुनते हुए भी अपने आसपास की आवाजें सुन सकते हैं। यह डिजाइन खासकर रनिंग, साइक्लिंग और ऑफिस यूजर्स के लिए उपयोगी माना जाता है। ईयरबड्स को पर्पल, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। चार्जिंग केस को सिंपल राउंड शेप डिजाइन में तैयार किया गया है, जिसके फ्रंट में Lenovo लोगो और नीचे की तरफ ब्रीदिंग इंडिकेटर लाइट दी गई है।
ये भी पढ़े-ः OnePlus N6: 30 जून को लॉन्च होगा ब्रांड का पहला N सीरीज स्मार्टफोन, ₹25,000 से कम होगी कीमत
Lenovo TA410 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Lenovo TA410 में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगे ईयरबड्स में देखने को मिलते हैं। कंपनी के अनुसार इसमें Bluetooth 7.0 कनेक्टिविटी दी गई है, जो लगभग 10 मीटर तक स्टेबल कनेक्शन प्रदान करती है।
बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें डायरेक्शनल साउंड ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो साउंड लीकेज को कम करती है और ऑडियो को सीधे यूजर के कानों तक पहुंचाती है। कॉलिंग के लिए इसमें 4-माइक्रोफोन ENC (Environmental Noise Cancellation) सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Lenovo TA410 के प्रत्येक ईयरबड में 25mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 48 घंटे तक पहुंच जाता है।
चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है और पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 1.5 घंटे का समय लगता है। ईयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे यह हल्की बारिश और पसीने से सुरक्षित रहते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Lenovo TA410 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और इसे JD.com पर 99 युआन (करीब ₹1,200) की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।
किफायती कीमत और लंबे बैटरी बैकअप के साथ Lenovo TA410 बजट वायरलेस ईयरबड्स सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।




Haribhoomi


















