आजमगढ़ के पुरानी जेल की 12 एकड़ जमीन पर बनेगा आधुनिक कन्वेंशन सेंटर और शॉपिंग मॉल, जाने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनपद वासियों को एक नया तोहफा दिया गया है. इसके बाद शहर में जल्द ही एक नए आधुनिक कन्वेंशन सेंटर पार्क और शॉपिंग कंपलेक्स बनने का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल आजमगढ़ शहर के मध्य में स्थित पुरानी जेल पर लंबे समय से शॉपिंग कंपलेक्स पार्क आदि चीजों के निर्माण की मांग की जा रही थी लेकिन शासन से मंजूरी न मिलने के कारण कोई बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी नतीजतन देखते ही देखे या पुरानी जेल की जगह खंडहर में तब्दील होती जा रही है.
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के छिड़काव पर मिलेगा 50% अनुदान, आधी होगी खेती की लागत
Agriculture Tips: किसानों की उत्पादन लागत कम करने और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके तहत किसानों को इनके छिड़काव पर 50 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ मिल सकता है. नैनो तकनीक आधारित ये उर्वरक पारंपरिक खाद की तुलना में कम मात्रा में अधिक प्रभावी साबित होते हैं, जिससे पोषक तत्व सीधे पौधों तक पहुंचते हैं और उर्वरक की बर्बादी भी कम होती है. नैनो यूरिया फसलों को आवश्यक नाइट्रोजन उपलब्ध कराता है, जबकि नैनो डीएपी पौधों की जड़ों और शुरुआती वृद्धि को मजबूत बनाने में मदद करता है. इनके उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तथा पर्यावरणीय प्रदूषण कम होता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















