A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

सरकारी आदेश पर Google का एक्शन, Play Store से Telegram ऐप गायब, Apple भी जल्द हटाएगा

 गूगल ने संदेश ऐप टेलीग्राम को प्ले स्टोर से हटा दिया और सरकार के आदेश का पालन करते हुए एप्पल भी जल्द ऐसा कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सरकार ने आगामी नीट परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को रोकने के लिए गूगल और एप्पल को टेलीग्राम ऐप को अस्थायी रूप से ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया है। एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘‘ सरकार ने गूगल और एप्पल से ऐप को अस्थायी रूप से हटाने को कहा है।

गूगल ने इसे हटा दिया है, एप्पल भी ऐसा करेगी।’’ जांच के दौरान गूगल प्ले स्टोर पर यह संदेश दिखाई दिया कि ऐप उपलब्ध नहीं है। इस मामले में गूगल, एप्पल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से पूछे गए सवालों पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किया है।

इसके तहत भारत में टेलीग्राम मंच की पहुंच को एक निर्धारित और सीमित अवधि तक (22 जून, 2026 तक) प्रतिबंधित किया गया है। यह अवधि नीट (स्नातक) 2026 पुनर्परीक्षा के दिन और उसके तुरंत बाद तक लागू रहेगी। एक अलग आदेश में टेलीग्राम को 30 जून तक पहले से भेजे गए संदेशों के लिए संदेश संपादन सुविधा को भारत में निष्क्रिय करने को कहा गया है, ताकि राष्ट्रीय परीक्षाओं से जुड़े कथित ‘‘पेपर लीक’’ के बाद बनाए गए साक्ष्यों के दुरुपयोग को रोका जा सके।

Continue reading on the app

Tamil Nadu पर 10 लाख करोड़ का कर्ज! TVK सरकार का White Paper, स्टालिन की DMK पर बड़ा हमला

 तमिलनाडु के वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने मंगलवार को राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करते हुए एम के स्टालिन की अगुवाई वाली पिछली द्रमुक सरकार की आलोचना की। विल्सन ने राज्य सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तमिलनाडु पर प्रत्यक्ष ऋण का बोझ 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि राजस्व घाटा 78,324 करोड़ रुपये पर है, जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

उन्होंने कहा कि राज्य के अपने कर राजस्व (एसओटीआर) और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के प्रमुख मानकों के संदर्भ में अनुपात 5.45 प्रतिशत रहा, जो काफी कम है। मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले महीने सत्ता संभालने के साथ ही राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की घोषणा की थी।

स्टालिन की अगुवाई वाली द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) को हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। नवगठित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने चुनाव में शानदार जीत के बाद सरकार बनाई है।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू पर 300 रन... सहवाग या ब्रैडमैन नहीं, इन दो बल्लेबाजों के नाम कीर्तिमान, एक का तो 8 मैचों में खत्म हुआ करियर

300 run record on debut match: जब क्रिकेट में बड़े स्कोर या तिहरे शतक की बात आती है, तो जेहन में सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग, सर डॉन ब्रैडमैन, क्रिस गेल या ब्रायन लारा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के नाम आते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के बड़े-बड़े धुरंधर जो कारनामा अपने पूरे करियर में नहीं कर सके, वह इतिहास में दो बल्लेबाजों ने अपने पहले ही मैच में कर दिखाया था. ये कारनामा है डेब्यू इंटरनेशनल मैच में 300 रन का. आइए जानते हैं ये दो नाम कौन-कौन हैं. Tue, 16 Jun 2026 19:01:51 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: Nuclear programme पर भिड़े ईरान-अमेरिका | Trump | Peace Deal | Hormuz |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T14:12:48+00:00

Fake IPS Officer | दुकान से सामान लेकर बोला मैं IPS हूं! मचा हड़कंप | #viralvideo #noida #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T14:10:54+00:00

Patna Protest News: अपराध करने वाला शिक्षक नहीं हो सकता है: धीरेन्द्र कुमार मुन्ना | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T14:15:07+00:00

Mahabharat: जेल जाएंगे Khan Sir? | Raushan Anand | Tej Pratap Yadav | Patna Protest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T14:10:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once