Responsive Scrollable Menu

पुरानी स्टील की बोतल के शानदार इस्तेमाल: बनाएं डेकोरेटिव लालटेन से लेकर फ्लावर वास तक

Old Steel Bottle DIY: पुरानी स्टील की बोतल का क्या करें? स्टील की बोतल से प्लांटर कैसे बनाएं? क्या स्टील की बोतल होम डेकोर के लिए उपयोगी है? स्टील की बोतल से लालटेन कैसे बनती है? जानें-

Continue reading on the app

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है Sanchita Ugale की सुसाइड का कनेक्शन? भाई ने किया दावा

Sanchita Ugale-Sushant Singh Rajput Death Connection: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून की शाम सुसाइड कर लिया था. इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री को शॉक में डाल दिया है. वहीं, एक बार फिर ये सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर क्यों सेलेब्स आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं. इस बीच संचिता उगले  के भाई आकाश सतीश उगले ने एक्ट्रेस की मौत का  कनेक्शन दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से बताया है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, 22 साल की संचिता उगले ने 14 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे  कथित तौर पर आत्महत्या की. ये घटना महाराष्ट्र के नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में उनके घर पर हुई.  पुलिस के मुताबिक, संचिता ने अपने बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था. जब परिवार को शक हुआ तो वो अंदर गए और कथित तौर पर संचिता ने साड़ी से फांसी लगा ली थी. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

क्या प्रेशर झेल रही थीं संचिता?

एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके भाई आकाश सतीश उगले (Akash Satish Ugle) ने दावा किया है कि संचिता इंडस्ट्री की तरफ से बहुत प्रेशर झेल रही थीं. आकाश ने न्यूज एजेंसी IANS के साथ बातचीत में  गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि मनोरंजन इंडस्ट्री में लगातार दबाव, काम की कमी और सीनियर्स के कथित तौर पर किए जाने वाले अपमान ने उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रभावित किया.

ये भी पढ़ें- कौन थी Sanchita Ugale? जिन्होंने साड़ी से फांसी लगाकर किया सुसाइड, विक्की कौशल संग कर चुकी हैं काम

सुशांत और संचिता की मौत में कनेक्शन?

IANS के साथ बातचीत में संचिता उगले के भाई ने ये भी बताया कि रविवार को सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में लिखा था- 'फिर से 14 जून'.  एक्ट्रेस के भाई ने कहा- 'उन्होंने (सुशांत सिंह राजपूत) 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी. क्यों? क्योंकि बॉलीवुड यानी इस इंडस्ट्री ने उन पर बहुत दबाव डाला था और उसी दबाव की वजह से उन्होंने आत्महत्या की।.ठीक उसी तरह मेरी बहन ने भी उसी वजह से आत्महत्या की, मैं बस यही कह रहा हूं.'

मरने की बात करती थी संचिता

दूसरी ओर संचिता की मौत के बाद इंडस्ट्री से उनके को-स्टार्स दुख जता रहे हैं. संचिता की को-स्टार मेघा शर्मा ने मनी कंट्रोल से बातचीत में बताया कि संचिता पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन और कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था. मेघा ने ये भी दावा किया कि संचिता कई बार जिंदगी से हार मानने जैसी बातें किया करती थीं.

क्या संचिता का चल रहा था अफेयर?

वहीं, संचिता उगले की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में उनके और उज्ज्वल शर्मा के रिश्ते को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई थी. टेली चक्कर से बातचीत में एक्टर ने साफ कहा कि उनके और संचिता के बीच कभी कोई अफेयर नहीं था. उन्होंने दावा किया कि संचिता किसी शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं और उसी शख्स के साथ रह भी रही थीं. हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया.

ये भी पढ़ें- संचिता उगले का चल रहा था अफेयर? को-एक्टर का बड़ा खुलासा, बॉयफ्रेंड की वजह से रहती थीं परेशान

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi catch: वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर हंसने वालों को ये वीडियो देख लेना चाहिए, उंगली उठाना कर देंगे बंद!

Vaibhav Sooryavanshi catch: इंडिया-ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि शानदार फील्डिंग है। अफगानिस्तान-ए के खिलाफ दांबुला में खेले गए ट्राई-नेशन सीरीज के अहम मुकाबले में 15 साल के  वर्षीय ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया।

यह शानदार कैच अफगानिस्तान की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। अंशुल कंबोज की गेंद पर बल्लेबाज खालिद तनीवाल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। वहां तैनात वैभव सूर्यवंशी ने पहले हवा में छलांग लगाकर बाएं हाथ से गेंद को रोकने की कोशिश की। हालांकि पहली बार में गेंद उनके हाथ में नहीं आ सकी। लेकिन उन्होंने बेहतरीन सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पीछे मुड़कर डाइव लगाई और दूसरी कोशिश में शानदार कैच पूरा कर लिया।

वैभव के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट फैंस ने उनकी फुर्ती, संतुलन और कम उम्र में दिखाई गई समझदारी की जमकर तारीफ की। हाल के दिनों में वैभव श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले के बाद हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने खेल से चर्चा बटोरी।

मैच की बात करें तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए लगभग सेमीफाइनल जैसा था। इंडिया- ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने 58-58 रन की अहम पारियां खेलीं।

320 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। निशांत सिंधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने शुरुआत में भी सफलता दिलाई और बाद में निचले क्रम को समेटकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

अफगानिस्तान ए की पूरी टीम 36.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई और भारत ए ने मुकाबला 101 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। अब रविवार को खिताबी मुकाबले में भारत ए का सामना मेजबान श्रीलंका ए से होगा।
वैभव सूर्यवंशी का यह कैच और भारत ए की दमदार जीत फाइनल से पहले टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाली है।

Thu, 18 Jun 2026 11:32:54 +0530

  Videos
See all

Couple's unique stunt | सोशल मीडिया पर छाया कपल का अनोखा स्टंट | #viralvideo #viralnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T07:37:47+00:00

Ambubachi Mahayog 2026: 22 जून से अंबुबाची महायोग शुरू,8 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T07:45:56+00:00

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: झारखंड राज्यसभा चुनाव पर बड़ी खबर! | Chunav | BJP | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T07:42:00+00:00

Maharashtra News: नवघर में नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले पर कार्रवाई, आरोपियों को हिरासत में लिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T07:38:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers