कच्चे तेल की कीमत घटने का मतलब तुरंत पेट्रोल-डीजल सस्ता होना नहीं: मंत्री
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने का मतलब यह नहीं है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी।
गोपी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घरेलू ईंधन कीमतों को तय करने में कई कारक भूमिका निभाते हैं। इनमें कम कीमत पर खरीदे गए कच्चे तेल को भारत तक पहुंचने में लगने वाला समय भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि हाल में ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को केवल इसलिए तुरंत वापस नहीं लिया जा सकता क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कुछ नरम हुई हैं।
मंत्री ने कहा, इसमें समय लगेगा क्योंकि कम कीमत वाला कच्चा तेल होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारत पहुंचेगा। वहां जहाजों की आवाजाही काफी अधिक रहेगी। हालात को सामान्य होने में समय लगेगा।
सुरेश गोपी ने कहा कि इस साल पश्चिम एशिया में हुए संघर्ष के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई अस्थिरता का असर सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) पर काफी पड़ा।
उनके अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए सरकार ने इस अतिरिक्त बोझ का बड़ा हिस्सा खुद वहन किया।
उन्होंने कहा, इस असर को अपने ऊपर लेने के कारण सरकार को 12,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। किसी भी राज्य सरकार ने ऊंची ईंधन कीमतों के दौरान अपने करों में कमी करके राजस्व नहीं छोड़ा। केंद्र सरकार को भी देश चलाना है और तेल कंपनियों को भी टिके रहना है।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें केवल अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव पर निर्भर नहीं करतीं, बल्कि बाजार और परिवहन से जुड़े कई अन्य कारकों को भी ध्यान में रखा जाता है।
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड लगभग 1.64 प्रतिशत गिरकर करीब 78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमत भी लगभग 2 प्रतिशत घटकर करीब 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की दिशा में हुई कूटनीतिक प्रगति के बाद देखने को मिली है। निवेशकों को उम्मीद है कि क्षेत्र में हालात सामान्य होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव कम होगा।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Khatron Ke Khiladi 15: इन कंटेस्टेंट के हाथ लगा टिकट टू फिनाले, जानें कौन-कौन पहुंचा खिताब के सबसे करीब?
By shristi jha
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट-बेस्ड रेलाइटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन चर्चा में बना हुआ है. फिलहाल शो की शूटिंग कैपटाउन में चल रही है. खबरें है कि, हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट अपनी हदों से आगे जाकर खतरनाक स्टंट्स कर रहे हैं. इस बीच शो को लेकर बड़ा अपडेट आया है. ताजा अपडेट्स के मुताबिक शो को अपने पहले तीन टिकट टू फिनाले विजेता मिल चूका है और इसके साथ ही कुछ अन्य मजबूत दाबेदार भी फिनाले की रेस में पहुंच चुके हैं. आइए जानते है आखिर कौन है वो तीन फाइनलिस्ट.
कहां हो रही शो की शूटिंग?
हर साल की तरह इस बार भी खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग इंडिया से दूर एक ऐसी लोकेशन पर हो रही है, जहां खूबसूरत नजारों के साथ-साथ रोमांच और खतरे का भी भरपूर तड़का देखने को मिलता है. शो की पूरी टीम इन दिनों केप टाउन, साउथ अफ्रीका में मौजूद है, जिसे लंबे समय से (Khatron Ke Khiladi) का पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन माना जाता रहा है. केप टाउन सिर्फ अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि चल्लेंजिंग लोकेशन्स के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है. यहां ह्यूज ओसियन, ऊंची-ऊंची बिल्डिंग, पहाड़ी इलाके, घने जंगल और एडवेंचर स्पोर्ट्स की फैसिलिटीज मौजूद हैं, जो शो के खतरनाक स्टंट्स को और भी रोमांचक बना देती हैं. यही वजह है कि मेकर्स ने एक बार फिर इस शहर को चुना है.
फिनाले की रेस में कौन- कौन आगे?
खतरों के खिलाड़ी 15 जैसे-जैसे अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे फैंस के बीच यह जानने की एक्ससिटेमेंट भी बढ़ती जा रही है कि आखिर इस बार ट्रॉफी के सबसे मजबूत कन्टेंडर कौन हैं. शो से जुड़ी चर्चाओं, सोशल मीडिया अपडेट्स से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपने लगातार शानदार परफॉरमेंस से फिनाले की दौड़ में मजबूत जगह बना ली है. इन नामों में सबसे ज्यादा चर्चा 'अविनाश मिश्रा'(Avinash Mishra) की हो रही है, जिन्हें कई रिपोर्ट्स में इस सीजन का पहला टिकट टू फिनाले हासिल करने वाला कंटेस्टेंट बताया जा रहा है. पूरे सीजन में अविनाश ने कई मुश्किल और हाई-रिस्क स्टंट्स को बेहतरीन तरीके से पूरा किया है. यही वजह है कि उन्हें ट्रॉफी का प्रबल कन्टेंडर माना जा रहा है.
इन दो कंटेस्टेंट ने भी बनाई जगह
इसके अलावा 'करण वाही'(Karan Wahi) भी लगातार मजबूत परफॉरमेंस करते नजर आए हैं. उनकी फिटनेस, कॉन्फिडेंस और प्रेशर में शांत रहने की क्षमता ने उन्हें बाकी कॉम्पिटिटर से अलग पहचान दिलाई है. कई स्टंट्स में उन्होंने शानदार टाइमिंग और बैलेंस दिखाकर दर्शकों और साथी कंटेस्टेंट्स दोनों को अफेक्टेड किया है. वहीं 'फरहाना भट्ट'(Farrhana Bhatt) का नाम भी लगातार चर्चा में बना हुआ है. शुरुआत में जिन्हें अंडरडॉग माना जा रहा था, उन्होंने अपने परफॉरमेंस से सभी को चौंका दिया. कई चल्लेंजिंग टास्क में उन्होंने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करते हुए यह साबित किया कि वह सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि जीतने आई हैं. हालांकि मुकाबला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.
इस सीजन के चर्चित कंटेस्टेंट्स
इस बार शो में टीवी, सोशल मीडिया, और रियलिटी शो की दुनिया के बड़े नाम शामिल हुए है. इनमें अविनाश मिश्रा, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, कारन वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गौर, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, ओरी, और रुहानिका धवन जैसे नाम शामिल है. यही वजह है कि इस सीजन को पिछले कुछ सालों के सबसे प्रतिस्पर्धा सीजन में गिना जा रहा है. फिलहाल तो शो की शूटिंग चल रही है, फिलहाल इसकी कोई ऑफिसियल डेट मेकर्स ने सामने नहीं बताई है. लेकिन आप इसे 'कलर्सटीवी' (colorstv) या 'जियोसिनेमा' (JioCinema) पर जुलाई के एन्ड में देख सकते है.
यह भी पढ़ें: 'प्रिंस को एक और बच्चा चाहिए था...', दूसरी बार मां बनने वाली हैं युविका चौधरी? बेबी बंप किया फ्लॉन्ट



News Nation


















