सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है Sanchita Ugale की सुसाइड का कनेक्शन? भाई ने किया दावा
Sanchita Ugale-Sushant Singh Rajput Death Connection: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून की शाम सुसाइड कर लिया था. इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री को शॉक में डाल दिया है. वहीं, एक बार फिर ये सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर क्यों सेलेब्स आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं. इस बीच संचिता उगले के भाई आकाश सतीश उगले ने एक्ट्रेस की मौत का कनेक्शन दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से बताया है.
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, 22 साल की संचिता उगले ने 14 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे कथित तौर पर आत्महत्या की. ये घटना महाराष्ट्र के नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में उनके घर पर हुई. पुलिस के मुताबिक, संचिता ने अपने बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था. जब परिवार को शक हुआ तो वो अंदर गए और कथित तौर पर संचिता ने साड़ी से फांसी लगा ली थी. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.
क्या प्रेशर झेल रही थीं संचिता?
एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके भाई आकाश सतीश उगले (Akash Satish Ugle) ने दावा किया है कि संचिता इंडस्ट्री की तरफ से बहुत प्रेशर झेल रही थीं. आकाश ने न्यूज एजेंसी IANS के साथ बातचीत में गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि मनोरंजन इंडस्ट्री में लगातार दबाव, काम की कमी और सीनियर्स के कथित तौर पर किए जाने वाले अपमान ने उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रभावित किया.
Nalasopara, Maharashtra: On the demise of his sister, actress Sanchita Ugale, Akash Satish Ugale says, "She died by suicide yesterday at around 7 PM. Since yesterday, we have been carrying out the procedures—post-mortem, case formalities, panchnama, and so on..." pic.twitter.com/uaDhTFNN6W
— IANS (@ians_india) June 15, 2026
ये भी पढ़ें- कौन थी Sanchita Ugale? जिन्होंने साड़ी से फांसी लगाकर किया सुसाइड, विक्की कौशल संग कर चुकी हैं काम
सुशांत और संचिता की मौत में कनेक्शन?
IANS के साथ बातचीत में संचिता उगले के भाई ने ये भी बताया कि रविवार को सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में लिखा था- 'फिर से 14 जून'. एक्ट्रेस के भाई ने कहा- 'उन्होंने (सुशांत सिंह राजपूत) 14 जून 2020 को आत्महत्या की थी. क्यों? क्योंकि बॉलीवुड यानी इस इंडस्ट्री ने उन पर बहुत दबाव डाला था और उसी दबाव की वजह से उन्होंने आत्महत्या की।.ठीक उसी तरह मेरी बहन ने भी उसी वजह से आत्महत्या की, मैं बस यही कह रहा हूं.'
मरने की बात करती थी संचिता
दूसरी ओर संचिता की मौत के बाद इंडस्ट्री से उनके को-स्टार्स दुख जता रहे हैं. संचिता की को-स्टार मेघा शर्मा ने मनी कंट्रोल से बातचीत में बताया कि संचिता पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन और कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था. मेघा ने ये भी दावा किया कि संचिता कई बार जिंदगी से हार मानने जैसी बातें किया करती थीं.
क्या संचिता का चल रहा था अफेयर?
वहीं, संचिता उगले की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कुछ रिपोर्ट्स में उनके और उज्ज्वल शर्मा के रिश्ते को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई थी. टेली चक्कर से बातचीत में एक्टर ने साफ कहा कि उनके और संचिता के बीच कभी कोई अफेयर नहीं था. उन्होंने दावा किया कि संचिता किसी शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं और उसी शख्स के साथ रह भी रही थीं. हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया.
ये भी पढ़ें- संचिता उगले का चल रहा था अफेयर? को-एक्टर का बड़ा खुलासा, बॉयफ्रेंड की वजह से रहती थीं परेशान
Bada Mangal 2026: आज सातवां बड़ा मंगल, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त, मूलांक अनुसार उपाय
Bada Mangal 2026: सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवारों की विशेष भूमिका होती है. इनका महत्व बहुत अधिक होता है. इसे बड़ा मंगलवार या बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. आज यानी 16 जून 2026 को द्रिक पंचांग के अनुसार, इस माह का सातवां बड़ा मंगल है. बता दें कि आमतौर पर चार बड़े मंगल ही होते हैं. मगर इस साल मलमास के कारण चार और बड़े मंगलवार भक्तों को मिले हैं. ये साक्षात भगवान हनुमान का भक्तों का आशीर्वाद है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, बड़े मंगलवार इसलिए मनाए जाते हैं क्योंकि ज्येष्ठ माह के किसी मंगल पर ही भगवान हनुमान जी पहली बार श्रीराम जी से मिले थे.
इसलिए, ज्येष्ठ माह के हनुमान भक्ति के लिए बेहद खास महीना माना जाता है. इस महीने के मंगलवारों पर बजरंगबली की विशेष कृपा होती है. इस महीने में बजरंगबली प्रसन्न रहते हैं और भक्तों की हर परेशानी का हल ढूंढ लेते हैं.
उत्तर भारत में बड़ा मंगलवार की धूम
बड़ा मंगलवार उत्तर भारत और उसके आस-पास के इलाकों में धूमधाम से मनाया जाता है. खासतौर पर लखनऊ में बड़े मंगलवारों पर हर गली, हर नुक्कड़ पर तरह-तरह के भंडारों का आयोजन होता है. इसका भोजन हर जाती, हर वर्ग का शख्स कर सकता है. इतना ही नहीं कई जगहों पर गैर हिंदू भी बड़े मंगलवार पर भंडारों का आयोजन करते हैं. आज सातवें बड़े मंगलवार पर हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और मूलांक अनुसार उपाय जानिए.
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं मरने के बाद आत्मा कहां जाती है और कब लेती है नया जन्म? गरुड़ पुराण में बताया गया है पूरा सच
सातवें बड़े मंगल पर पूजा का शुभ मुहूर्त
अमृत काल- सुबह 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 25 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 11 बजकर 50 मिनट से 12:25 बजे तक
संध्या आरती का मुहूर्त- शाम 6 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 45 मिनट तक
बड़ा मंगल का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि श्रीराम और हनुमान जी की इस पवित्र महीने में ही पहली बार भेंट हुई थी. वहीं, महाभारत से मान्यता है कि इस महीने के मंगलवार पर ही हनुमान जी ने बुढ़े वानर का रूप धारण कर भीम का घमंड तोड़ा था. इसलिए, इस दिन को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. इस दिन व्रत करना, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ जरूर करना चाहिए.
बड़े मंगल पर मूलांक अनुसार उपाय
मूलांक-1 (1,10,19, 28): हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं
मूलांक-2 (2,11, 20, 29): लाल फूलों की माला हनुमान जी को चढ़ाएं
मूलांक-3 (3,12, 21, 30): सुंदरकांड का पाठ करें
मूलांक-4 (4,13,22,21): ऊं हनुमते नम: मंत्र का 108 बारी जाप करें
मूलांक-5 (5,14, 23): आज जरूरतमंदों को फल और बूंदी का दान करें
मूलांक-6 (6,15, 24): सातवें बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें
मूलांक-7 (7,16, 25): हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीया जलाएं
मूलांक-8 (8,17,26): आज बंदरों और गाय को गुड़-रोटी खिलाएं
मूलांक-9 (9,18, 27): आज बजरंगबाण का पाठ करें
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह बुध की राशि मिथुन में करेंगे गोचर, इन 4 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी! मिलेगा अपार धन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























