Responsive Scrollable Menu

Aaj 16 June Tula Rashifal: तुला राशि के लिए बड़ा दिन! नौकरी और कारोबार में मिलेगा फायदा, खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Aaj ka Tula Rashifal 16 June 2026: तुला राशि वालों के लिए मंगलवार सफलता, सम्मान और प्रगति का दिन साबित हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. व्यापार से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण ग्राहकों और साझेदारों से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण निर्णयों में मददगार रहेगा. मानसिक और शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहने से कार्य समय पर पूरे होंगे. हनुमान जी की पूजा, चमेली के तेल का दीपक और हनुमान चालीसा का पाठ विशेष शुभ फल देने वाला माना गया है.

Continue reading on the app

Aaj 16 June Makar Rashifal: मकर राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत! विवाद होंगे खत्म, धन लाभ के योग

Aaj ka Makar Rashifal 16 June 2026: मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्रगति, राहत और सफलता का संकेत दे रहा है. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है और शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में लाभ, व्यापार में सकारात्मक परिणाम और पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि मौसम से जुड़ी छोटी परेशानियां हो सकती हैं. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. ज्योतिषीय सलाह के अनुसार हनुमान मंदिर में दर्शन कर "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का जाप करना शुभ फल प्रदान कर सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

ind-a vs sl-a: श्रीलंका-ए से हार के बाद इंडिया-ए में हुआ बदलाव, 150 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला टीम में आया

इंडिया-ए टीम ने श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज के बीच अपनी टीम में बदलाव किया। तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिसके बाद युवा पेसर अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया। अशोक वही गेंदबाज हैं जिन्होंने आईपीएल 2026 में 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

अशोक के चयन की खबर उसी दिन सामने आई, जब यह भी साफ हो गया कि वह आगामी 2026-27 घरेलू सीजन से गुजरात की ओर से खेलेंगे। राजस्थान क्रिकेट संघ ने उन्हें नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया। अशोक अब तक आयु वर्ग क्रिकेट और सीनियर स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके।

अशोक शर्मा को इंडिया-ए टीम से जोड़ा गया
आईपीएल 2026 में अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। उन्होंने 6 मैचों में 6 विकेट लिए। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 10.85 रहा था। लेकिन उनकी तेज रफ्तार और उछाल ने क्रिकेट विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया। टीम संयोजन में बदलाव के कारण बाद में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा।

घरेलू क्रिकेट में अशोक का दमदार प्रदर्शन
आईपीएल से पहले अशोक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट लिए और संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस दौरान उनका औसत 15.63 रहा था।

आईपीएल में 150 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी की थी
अशोक की सबसे बड़ी ताकत उनकी कच्ची रफ्तार मानी जाती है। यही वजह रही कि गुजरात टाइटंस ने उन्हें आईपीएल नीलामी में अपने साथ जोड़ा था। इसके अलावा गेंद को स्विंग कराने और सही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता की भी काफी तारीफ होती रही है।

घरेलू क्रिकेट में भी अशोक का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। उन्होंने राजस्थान के लिए चार फर्स्ट क्लास मैचों में 14 विकेट लिए हैं। वहीं सात लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 13 विकेट दर्ज हैं।

इस साल फरवरी में उन्हें पहली बार इंडिया-ए टीम से जुड़ने का मौका मिला था। तब उन्होंने टी20 विश्व कप से पहले अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेले थे।

श्रीलंका के दांबुला में चल रही ट्राई सीरीज में इंडिया-ए टीम का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम तीन में से दो मुकाबले हार चुकी है, जिसमें सोमवार को श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार भी शामिल है। भारत ए अब बुधवार को अफगानिस्तान ए से भिड़ेगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। ऐसे में अशोक शर्मा के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

Tue, 16 Jun 2026 10:56:01 +0530

  Videos
See all

Nagpur Conversion Video: जवान की पत्नी का जबरन धर्मांतरण का दिल दहला देने वाला वीडियो | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T05:45:41+00:00

लखनऊ में त्रिवेणी कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी | Triveni Lucknow | BJP | CM Yogi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T05:44:34+00:00

Indian Army soldier's wife | Nagpur Conversion| पहले रेप, फिर धर्म बदलने को मजबूर करने का आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T05:46:53+00:00

US Iran Peace Deal: इजरायल ने डील को मानने से इंकार कर दिया | Middle East War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T05:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers