Responsive Scrollable Menu

Explainer: सिर्फ खांसी की दवा नहीं..., अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कोई भी सिरप! सरकार ने क्यों बदले नियम?

Health Ministry New Rule: अगर आप हल्की खांसी, बुखार या किसी दूसरी परेशानी में मेडिकल स्टोर से सीधे सिरप खरीद लेते हैं तो अब यह पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। केंद्र सरकार ने दवा बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब कई तरह के मेडिसिनल सिरप बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बेचे जा सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह फैसला मरीजों की सुरक्षा और दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए लिया गया है।

आखिर सरकार को नियम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी?

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते कुछ वर्षों में कफ सिरप और दूसरे दवा वाले सिरप के गलत इस्तेमाल के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई सिरप में मौजूद कुछ रसायनों का जरूरत से ज्यादा सेवन नशे जैसा असर पैदा कर सकता है। यही वजह है कि युवाओं के बीच इनके दुरुपयोग को लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है, यही वजह है कि ये निर्णय लिया गया है


सरकार के इस फैसले के 5 फायदे

-दवाओं के गलत इस्तेमाल और ओवरडोज पर रोक लगेगी।
-नशे के लिए कफ सिरप का इस्तेमाल कम होगा।
-मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही इलाज मिलेगा।
-दवा बिक्री पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।
-दवा कंपनियों और मेडिकल स्टोर की जवाबदेही बढ़ेगी।

खबर अपडेट की जा रही है

Continue reading on the app

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल कितने बजे शुरू होगा मैच, जानिए फ्री में कहां देख पाएंगे मुकाबला

IND vs AFG :  भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच कल यानी 17 जून (बुधवार) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. क्योंकि तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत जीत चुका है. भारत ने पहला मैच 7 विकेट से धर्मशाला में अफगानिस्तान से जीता था. अब दूसरे वनडे को जीतकर भारत सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगा. वहीं इस मैच को जीतकर हशमतुल्लाह शाहिदी सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेंगे. लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि ये मुकाबला आप कितने बजे से देख सकते हैं. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि इस मुकाबले का आनंद आप फ्री में कहां उठा सकते हैं.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का आनंद भारत-अफगानिस्तान के फैंस दोपहर में उठा पाएंगे. ये मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के टॉस के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल और अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 1 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मकुाबले में टॉस जीतकर कौन क्या करना चाहेगा, ये तो टॉस के टाइम ही पता चलेगा. 

कहां देंखें भारत-अफगानिस्तान मैच लाइव?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्टार स्पोर्ट्स 3 पर आप इस मुकाबले को देख पाएंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण इन चैनलों पर 12:00 बजे से शुरू हो जाएगा. 

कहां देंखें भारत-अफगानिस्तान की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर जाकर भी आप इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. 

फ्री में कहां देंखें भारत-अफगानिस्तान मैच?

इस मकुाबले को फैंस फ्री में कहां देख सकते हैं. इसके बारे में आप भी जानने के लिए उत्सकु होंगे तो हम आपको बता दें कि, भारत-अफगानिस्तान का मैच आप फी में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. फ्री डिश पर आप इस डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहां देखने के लिए आपको कोई रिचार्ज प्लान लेनी की जरूरत नहीं है.

भारत-अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड 

भारत और अफगानिस्तान के वनडे हेड टू हेड की बात करें तो, यहां भारत का एकक्षत्र राज है. भारत और अफगानिस्ता के बीच कुल 4 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है. सभी मैचों में अफगानिस्तान को हार मिली है. वहीं इस दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई हुई है. साल 2018 में ये मैच दोनों के बीच बराबरी पर छुटा था. ये मुकाबला एशिया कप के दौरान का था, जो टाई हो गया था. 

आपको बता दें कि, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार बाइलेटरल सीरीज खेली जा रही है. इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले सिर्फ वर्ल्ड कप और एशिया कप में ही खेले गए हैं. धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में 195 रनों का लक्ष्य को भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया था.

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c),यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (c), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (w), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फ़रीद अहमद मलिक, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी.

ये भी पढ़ें : 17 जून को मैदान पर उतरेंगी भारत की 3 टीमें, जानिए किसका किससे होगा सामना, कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! 1.2 अरब दर्शकों के साथ बना सबसे बड़ा क्रिकेट धमाका

IPL 2026 सीजन इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया, जिसमें जियोस्टार के अनुसार 1.2 अरब से ज्यादा दर्शक जुड़े. यह पिछले साल की तुलना में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है. इस टूर्नामेंट में कुल 870 अरब मिनट का व्यूइंग टाइम रिकॉर्ड हुआ. आरसीबी और ने गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया फाइनल मैच टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मुकाबला बना, जिसे 40 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा. Tue, 16 Jun 2026 13:17:04 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma: खत्म हुई Samarth-Giribala की Custody, 'पुलिस ने नहीं सील किए मोबाइल और लैपटॉप' #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:46:36+00:00

प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या | #viralnews #viralvideo #hindinews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:46:41+00:00

बिहार के मधुबनी से ATS ने संदिग्ध को पकड़ा | Madhubani ATS | Bihar News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:45:44+00:00

Nagpur Conversion Video: नागपुर में 'द केरल स्टोरी' | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:45:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers