Responsive Scrollable Menu

E20 पेट्रोल से आपकी कार का भी घट गया माइलेज, इन 5 तरीकों से फिर से बढ़ाएं; खर्च की जरूरत भी नहीं होगी!

इथेनॉल की एनर्जी डेंसिटी सामान्य पेट्रोल से कम होती है। जिससे इंजन को परफॉर्मेंस देने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी पर असर पड़ता है। आपकी कार भी E20 फ्यूल के चलते कम माइलेज देने लगी है, तब कुछ बेसिक टिप्स फॉलो करके माइलेज को बूस्ट किया जा सकता है।

Continue reading on the app

Astrology Tips: कलाई पर कौन सा कलावा देगा Good Luck? जानें ग्रहों से इसका गहरा Connection

सनातन धर्म में किसी भी धार्मिक आयोजन या फिर मांगलिक कार्यक्रम के दौरान कलाई में कलावा बांधा जाता है। कलावा को रक्षासूत्र भी कहा जाता है। जो निगेटिव एनर्जी से आपका बचाव करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथों में पहनना वाला यह कलावा आपकी एनर्जी पर भी असर दिखाता है। गलत तरीके और रंग का कलावा पहनने से ऊर्जा असंतुलन हो सकती है। जिस कारण व्यक्ति को तनाव और आलस जैसी निगेटिव एनर्जी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कलाई पर किस रंग का कलावा पहनना चाहिए और किस रंग के कलावे का किस ग्रह से संबंध होता है।

लाल रंग का कलावा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हाथ में लाल रंग का कलावा पहनने से बुरी नजर से बचाव होता है। वहीं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। लाल कलावा शक्ति, साहस देने के साथ मंगल दोष से भी बचाता है। हनुमान जी एवं मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए भी लोग लाल रंग का कलावा पहनते हैं। मंगलवार, नवरात्रि या हनुमान जयंती के मौके पर लाल रंग का कलावा पहनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Bhanu Saptami 2026: 21 June को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें Puja Rules और शुभ मुहूर्त


काला कलावा

कलाई पर काले रंग का धागा आपको बुरी नजर और काले जादू से बचाता है। अक्सर बच्चों और बुजुर्गों के टखनों पर काला धागा बांधा जाता है। जिससे कि उनको किसी की नजर न लगे। काला धागा बांधने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं जो लोग शनि दोष से परेशान हैं, उनको अपने हाथों में काला धागा जरूर पहनना चाहिए।

पीला कलावा

जिन भी लोगों को गुरु ग्रह कमजोर है, उनको पीला धागा पहनना चाहिए। पीले रंग का धागा पहनने से बुद्धि, ज्ञान और वाणी से जुड़ी समस्या धीरे-धीरे सही होने लगती है। पीले रंग का धागा कलाई में पहनने के लिए बृहस्पतिवार का दिन सबसे सही माना जाता है।

हरा कलावा

वहीं हरे रंग के कलावे का संबंध बुध ग्रह से होता है। जिन भी लोगों को अपना बुध ग्रह मजबूत करना है, उनको हरे रंग का धागा पहनना चाहिए। इसको पहनने से बुद्धि, संचार और सेहत से जुड़े क्षेत्रों में लाभ मिलता है। वहीं हरे रंग का धागा बुधवार को पहनना चाहिए।

सफेद कलावा

बता दें कि सफेद रंग को पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष में सफेद रंग का कलावा पहनने से शुक्र और चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है। जब शुक्र और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, तो जातक को मानसिक शांति मिलती है और निगेटिविटी दूर होती है।

कलावा बांधने के नियम

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी रंग का धागा हाथ में पहनने से पहले इसको गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए। पुरुषों को दाहिनी और महिलाओं को बाईं हाथ पर कलावा बांधना चाहिए।

कलावा बांधते समय गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। हर 21 दिन बाद पुराने कलावे को बदलकर कलाई में नया धागा बांधना चाहिए। वहीं पुराने धागे को इधर-उधर फेंकनी की जगह पेड़ के नीचे दबा देना चाहिए। वहीं अपना पहना हुआ कलावा किसी और से शेयर करने से बचना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

Mission World Cup: Afghanistan के खिलाफ दूसरे ODI में Team India का बड़ा दांव, Kuldeep-Jaiswal की होगी एंट्री!

भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिल सकता है। भारत ने धर्मशाला में बारिश से प्रभावित मैच में आसान जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना रखी है और दूसरे मैच में जीत हासिल करने पर उसे अजेय बढ़त मिल जाएगी। भारतीय टीम हालांकि इससे कहीं आगे की सोच रही है।

भारत को विश्व कप पहले से पहले लगभग दो दर्जन मैच खेलने हैं और टीम प्रबंधन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह विभिन्न संयोजनों को आजमाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला इस दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले मैच से पहले कहा, ‘‘हमारा सारा ध्यान अलग-अलग संयोजन आजमाने और यह देखने पर है कि हमारे लिए वास्तव में क्या कारगर साबित होगा।’’ कुलदीप की हाल की फॉर्म अच्छी नहीं रही है लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें मौका दिया जा सकता है क्योंकि वह बीच के ओवरों में खेल पर नियंत्रण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। बाएं हाथ का यह स्पिनर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में नियमित रूप से खेला, लेकिन उसके बाद से उनके फॉर्म में गिरावट आई है।

कुलदीप आईपीएल में भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे तथा अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां वे लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। इसके अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के साथ-साथ एशियाई खेलों के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में भी उनका चयन नहीं हुआ। मुख्य कोच गौतम गंभीर बहुमुखी प्रतिभा वाले क्रिकेटरों को प्राथमिकता देते हैं। वह ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का टीम में होना निश्चित हो जाता है।

इसका मतलब है कि पिछले मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले हर्ष दुबे की जगह कुलदीप को मौका मिल सकता है। दुबे ने पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे। भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में अनुशासित प्रदर्शन किया था और वह इसे जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। तेज गेंदबाजी विभाग में पदार्पण करने वाले एक और खिलाड़ी गुरनूर बराड़ ने प्रभावित किया और उन्हें संभवतः एक और मैच खेलने का मौका दिया जाएगा। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को ऐसे में अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा। विराट कोहली के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रृंखला से बाहर होने के बाद तीसरे नंबर का स्थान खाली पड़ा है।

पहले मैच में इस नंबर पर ईशान किशन को प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने भी पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम प्रबंधन उन्हें मौका दे सकता है। पहले मैच में सस्ते में रन आउट होने वाले अनुभवी रोहित शर्मा बड़ा प्रभाव डालने की कोशिश करेंगे। जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है तो उसके बल्लेबाजों कोसामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पहले वनडे में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने आक्रामक शतक लगाया लेकिन उन्हें दूसरे छोर से खास सहयोग नहीं मिला। स्पिन गेंदबाजी अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन राशिद खान, एएम गजनफर और मोहम्मद नबी की तिकड़ी धर्मशाला में भारतीय बल्लेबाजों को खास परेशानी में नहीं डाल पाई।लखनऊ की पिच उनके लिए अधिक अनुकूल हो सकती है।

टीम इस प्रकार हैं

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, इशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

Tue, 16 Jun 2026 13:01:52 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on PoK Violence LIVE: PoK में खुला ऐलान, Munir आतंकी है! | Shehbaz | Protest | Pak Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:09:08+00:00

Ram Temple Fund Row | Ayodhya | UP News:राम मंदिर चंदा विवाद पर SIT की जांच तेज | Hindi News | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:07:28+00:00

Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा! | Ayodhya | Investigation |Champat Rai #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:15:04+00:00

Ram Mandir Donation THEFT : राम मंदिर चंदा विवाद पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान ! | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T08:03:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers