Responsive Scrollable Menu

Earthquake: इंडोनेशिया में सुबह-सुबह कांपी धरती, 6.7 की तीव्रता से मचा हड़कंप; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Indonesia Earthquake News: इंडोनेशिया में मंगलवार को 6.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप के झटकों से घरों में सो रहे लोग डर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Continue reading on the app

बाल बिखरे रखने का ट्रेंड, भरपूर आत्मविश्वास:प्राडा रैम्प से मैट गाला तक यही लुक पसंद; सोशल मीडिया के नकली परफेक्शन को चुनौती

क्या आप बालों को परफेक्ट लुक देने के लिए घंटों आईने के सामने बिताते हैं? अगर हां, तो अब राहत की सांस लीजिए। फैशन की दुनिया का नया और सबसे हॉट ट्रेंड आपसे सिर्फ एक ही चीज की मांग कर रहा है...’कम से कम मेहनत’। बिल्कुल, अगर इस सीजन में खुद को ‘ट्रेंड’ में रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने बालों में कंघी करना बंद कर दीजिए। प्राडा, सिमोन रोचा और कोच जैसे बड़े फैशन हाउस ने हाल ही में अपने मॉडल्स को बिखरे व उलझे बालों के साथ रैंप पर उतारा। इस अनोखे अंदाज ने फैशन एक्सपर्ट को चौंका दिया और चर्चा छेड़ दी। प्राडा के शो की बेजान पोनीटेल का वीडियो टिकटॉक पर वायरल हुआ, जहां यूजर्स ने मजाकिया टिप्पणी की- ‘चलो, आखिरकार कोई ऐसा फैशन आया जिसे आम इंसान भी आसानी से अपना सकता है।’ यह ट्रेंड सादगी को नया स्टाइल बना रहा है। सोशल मीडिया पर इस लुक को मजाक में ‘डिप्रेशन हेयर’ कहा जा रहा है, पर यह ट्रेंड अचानक नहीं आया। इसकी नींव पहले से रखी जा रही थी। 2024 में पॉप स्टार चार्ली एक्ससीएक्स के ‘ब्रैट समर’ लुक में जंगली, उलझे बाल अहम थे। इसके बाद ‘मेट गाला’ में रैचेल जेगलर और ग्वेंडोलिन क्रिस्टी जैसी अभिनेत्रियां बिना कंघी किए बालों के साथ रेड कार्पेट पर दिखीं। अब लगता है कि फैशन इंडस्ट्री ने इस ‘नो-ब्रश’ स्टाइल को पूरी तरह अपना लिया है। ‘कोलीना स्ट्राडा’ के फॉल 2026 कलेक्शन में हिलेरी टेमूर और मुस्तफा यानाज ने मॉडल्स को अनोखे हेयरस्टाइल दिए। हिलेरी मानती हैं कि जब कपड़े बहुत तड़क-भड़क वाले हों, तो बिना संवरे बाल पूरे लुक को संतुलित और शांत बना देते हैं। हवा से बिखरी हुई पोनीटेल स्टाइल करने वाले पालाऊ कहते हैं,‘अगर आपने लाखों रुपए का कश्मीरी स्वेटर पहना है, आप चाहते हैं कि लोगों को यह पता चले, पर सहजता से...। बिखरे हुए बाल यही काम करते हैं। वह फैशन आइकन कैरोलिन बेसेट कैनेडी का उदाहरण देते हैं कि वह उलझे बालों के लिए मशहूर थीं। वह जानबूझकर कंघी नहीं करती थीं। उनके बिखरे लुक से आत्मविश्वास झलकता था, जिसने फैशन जगत में उन्हें खास पहचान दिलाई। बिखरे हैं तो बेहतरीन हैं, 90 के दशक के ट्रेंड की वापसी चर्चित हेयरस्टाइलिस्ट गुइडो पालाऊ कहते हैं, दिखावे की इस दुनिया में जरूरत से ज्यादा कोशिश करना हमेशा से ही ‘अनकूल’ माना जाता रहा है। 90 के दशक का मशहूर ‘ग्रंज एरा’ भी इसी विचारधारा पर टिका था, जहां बिना धुले बाल और फटे हुए कपड़े, चमचमाती हुई परफेक्ट फैशन दुनिया के खिलाफ एक बगावत थे। आज का यह ‘जस्ट-रोल्ड-आउट-ऑफ-बेड’ (अभी-अभी सोकर उठे) वाला लुक भी सोशल मीडिया के भारी-भरकम फिल्टर्स, ब्लो-ड्रायर्स और खुद को हर वक्त परफेक्ट दिखाने की सनक (लुक्समैक्सिंग) के खिलाफ बड़ा बदलाव है।

Continue reading on the app

  Sports

झगड़े के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए पैर, मैच के बाद श्रीलंका के दिग्गज से मिले, कौन हैं अनुरा टेनेकून?

क्रिकेट की दुनिया में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हंगामा मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस वक्त सुर्खियों में हैं. ट्राई सीरीज के दौरान मेजबान श्रीलंका ए के खिलाड़ियों को उनकी झड़प की चर्चा हर तरफ हो रही है. मैच के तुरंत बाद जब वो श्रीलंका के पूर्व कप्तान अनुरा टेनेकून से मिले तो उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. Tue, 16 Jun 2026 12:38:12 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका जंग से जुड़ी खबर| Iran-America Peace Deal | Trump| Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:13:46+00:00

स्कूटी सवार तीन हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग | Delhi Firing | CCTV | Law And Order | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:13:27+00:00

Jewar Airport Big Update: PM मोदी के विजन से UP की नई 'उड़ान' | PM Modi | CM Yogi | Flight | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:15:06+00:00

CBI दुबारा मांगेगी समर्थ और गिरिबाला का रिमांड | Twisha Sharma Death | Giribala | Samarth | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T07:14:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers