UP Crime: मस्जिद में नाबालिग के साथ रेप करने वाला इमाम गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही कर दी थी फायरिंग
UP Crime: फिरोजाबाद जिले की एक मस्जिद में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी इमाम गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने बुधवार सुबह 9 बजे मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया. ममता डिग्री कॉलेज के पास मुठभेड़ हुई थी. आरोपी की पहचान इमाम जाकिर हुसैन के रूप में हुई है. घटना जिले के रामगढ़ इलाके की है.
पुलिस का कहना है कि उसने आसपास पुलिस और खुद को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने की वजह से वह घायल हो गया. उसको सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Crime News: पति और माता-पिता के साथ मिलकर महिला ने पूर्व प्रेमी को मारा, अश्लील वीडियो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल
सोमवार दोपहर में हुई थी घटना
घटना रामगढ़ स्थित जन्नती मस्जिद की है. दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है. रामगढ़ में रहने वाली 14 साल की किशोरी वहां पढ़ने के लिए गई थी. परिजनों के अनुसार, पढ़ाई खत्म होने के बाद होने के बाद अन्य बच्चे चले गए तो इमाम जाकिर ने उससे पीने के लिए पानी मंगाया. वह पानी लेकर गई तो उसे अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
दिल्ली क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- MP Crime: गर्लफ्रेंड का मर्डर और लाश के साथ रेप करने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, कहा- प्रेमिका की आत्मा से माफी मांगता हूं
रोते हुए मस्जिद से निकली किशोरी
पीड़ित के परिजनों का कहना है कि किसी प्रकार से किशोरी ने अपने आप को उससे छुड़ाया और रोते हुए बाहर निकली, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए. किशोरी ने घर पहुंचकर सारी बातें अपनी मां को बताई, जिसके बाद मुहल्ले के लोगों के साख परिजन मस्जिद पहुंचे. मां की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हालांकि, आरोपी तब तक भाग चुका था. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर इमाम के खिलाफ केस दर्ज करवाया और जांच में जुट गई.
दिल्ली क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Crime News: ‘मैं तेरी बहन को मार रहा हूं, उसकी चीखें सुन’, महिला कमांडो की मौत के मामले में भाई का बड़ा खुलासा
मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मामले में इस्पेक्टर संजीव दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए. एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मां ने मस्जिद में इमाम द्वारा किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है.
दिल्ली क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Delhi Crime: IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या करने वाले राहुल पर 5 लाख का कर्जा, पुलिस ने बताया क्यों किया मर्डर?
'सचिन पाकिस्तान में होते, तो अर्जुन तीनों फॉर्मेट खेल चुके होते...', शोएब अख्तर ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप
Shoaib Akhtar Statement: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं. फिर चाहें वो पाकिस्तान क्रिकेट की बात करें या फिर भारतीय क्रिकेट की. अब उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके जरिए वह सीधे तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते दिख रहे हैं. उनका कहना है कि यदि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान से होते, तो उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक तो तीनों फॉर्मेट में खेल लिया होता. जबकि अब तक उनके टीम इंडिया में डेब्यू की चर्चा भी नहीं है और तो और आईपीएल 2026 में भी उन्हें 13 मैचों तक बेंच पर बैठाए रखा गया.
शोएब अख्तर ने क्या बयान दिया?
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले काफी सालों से क्रिकेट के मैदान पर संघर्ष कर रहे हैं. कहना को तो वह मास्टर-ब्लास्टर के बेटे हैं, लेकिन इसका अब तक उन्हें कभी कोई एडवांटेज मिलता नहीं दिखा है और वह जो भी कुछ हासिल कर रहे हैं, अपने दम पर कर रहे हैं. इसे देखकर शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दे दिया है.
शोएब अख्तर ने कहा, "भारत में क्रिकेट बोर्ड में ससुर-दामाद जैसे रिश्ते नहीं चलते. इसका सबसे बड़ा उदाहरण खुद सचिन तेंदुलकर हैं. अर्जुन को IPL में भी रेगुलर मौके नहीं मिलते, इंटरनेशनल क्रिकेट तो बहुत दूर की बात है. अगर सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान से होते, तो उनके बेटे अर्जुन अब तक पाकिस्तान के लिए सभी फॉर्मेट में खेल चुके होते. भारत में तो रोहित से भी कहा जाता है कि अगर क्रिकेट खेलना है, तो डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करो, अपनी फिटनेस साबित करो और अपनी जगह बनाओ. भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट सिस्टम में यही फर्क है."
????IF SACHIN TENDULKAR WAS FROM PAKISTAN, ARJUN WOULD HAVE PLAYED ALL FORMATS????
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) June 9, 2026
Shoaib Akhtar :-"In India, father-in-law and son-in-law type relationships don't work in cricket board. The biggest example in front of you is Sachin Tendulkar himself. Arjun doesn't even get regular… pic.twitter.com/zmtyFgULx5
टी-20 मुंबई लीग में अर्जुन ने किया शानदार प्रदर्शन
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मौजूदा समय में टी-20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं. जहां, उन्होंने ब्रांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. अर्जुन ने पहले गेंद से कमाल दिखाया, जहां 3 ओवर फेंके, जिसमें महज 11 रन देकर 3 विकेट झटक लिए. फिर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए अर्जुन तेंदुलकर ने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की. अर्जुन ने महज 34 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 66 रन ठोक दिए. उन्होंने 194.12 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
Match 16 | AA v BB: A performance to remember! Arjun Tendulkar bags the Player of the Match honours.
— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026
???? June 1-13 | Wankhede Stadium.
????️ Tickets live at the link in bio.
???? Watch live on Jio Hotstar and Star Sports.
???? Track live on https://t.co/2GVUXSuuuk and the T20 Mumbai… pic.twitter.com/2C4JBSxKVw
अर्जुन तेंदुलकर को 13 मैचों तक LSG ने बेंच पर बैठाए रखा
आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुछ खास नहीं रहा. ऋषभ पंत ने पूरे सीजन अर्जुन तेंदुलकर को बेंच पर बैठाए रखा और सिर्फ 14वें और आखिरी लीग मैच में खिलाया. पंजाब किंग्स के साथ खेले गए उस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर का स्पेल फेंका था, जिसमें 1 विकेट चटकाया था. बता दें, फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई और 8 अंक के साथ ये टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही.
ये भी पढ़ें: क्या है बेन स्टोक्स का नाइटक्लब विवाद? जिसके चलते खत्म हो सकता है अब करियर... पढ़िए पूरी टाइमलाइन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















