A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

'सचिन पाकिस्तान में होते, तो अर्जुन तीनों फॉर्मेट खेल चुके होते...', शोएब अख्तर ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप

Shoaib Akhtar Statement: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं. फिर चाहें वो पाकिस्तान क्रिकेट की बात करें या फिर भारतीय क्रिकेट की. अब उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके जरिए वह सीधे तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते दिख रहे हैं. उनका कहना है कि यदि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान से होते, तो उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक तो तीनों फॉर्मेट में खेल लिया होता. जबकि अब तक उनके टीम इंडिया में डेब्यू की चर्चा भी नहीं है और तो और आईपीएल 2026 में भी उन्हें 13 मैचों तक बेंच पर बैठाए रखा गया.

शोएब अख्तर ने क्या बयान दिया?

भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले काफी सालों से क्रिकेट के मैदान पर संघर्ष कर रहे हैं. कहना को तो वह मास्टर-ब्लास्टर के बेटे हैं, लेकिन इसका अब तक उन्हें कभी कोई एडवांटेज मिलता नहीं दिखा है और वह जो भी कुछ हासिल कर रहे हैं, अपने दम पर कर रहे हैं. इसे देखकर शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दे दिया है.

शोएब अख्तर ने कहा, "भारत में क्रिकेट बोर्ड में ससुर-दामाद जैसे रिश्ते नहीं चलते. इसका सबसे बड़ा उदाहरण खुद सचिन तेंदुलकर हैं. अर्जुन को IPL में भी रेगुलर मौके नहीं मिलते, इंटरनेशनल क्रिकेट तो बहुत दूर की बात है. अगर सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान से होते, तो उनके बेटे अर्जुन अब तक पाकिस्तान के लिए सभी फॉर्मेट में खेल चुके होते. भारत में तो रोहित से भी कहा जाता है कि अगर क्रिकेट खेलना है, तो डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करो, अपनी फिटनेस साबित करो और अपनी जगह बनाओ. भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट सिस्टम में यही फर्क है."

टी-20 मुंबई लीग में अर्जुन ने किया शानदार प्रदर्शन

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मौजूदा समय में टी-20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं. जहां, उन्होंने ब्रांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. अर्जुन ने पहले गेंद से कमाल दिखाया, जहां 3 ओवर फेंके, जिसमें महज 11 रन देकर 3 विकेट झटक लिए. फिर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए अर्जुन तेंदुलकर ने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की. अर्जुन ने महज 34 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 66 रन ठोक दिए. उन्होंने 194.12 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

अर्जुन तेंदुलकर को 13 मैचों तक LSG ने बेंच पर बैठाए रखा

आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुछ खास नहीं रहा. ऋषभ पंत ने पूरे सीजन अर्जुन तेंदुलकर को बेंच पर बैठाए रखा और सिर्फ 14वें और आखिरी लीग मैच में खिलाया. पंजाब किंग्स के साथ खेले गए उस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर का स्पेल फेंका था, जिसमें 1 विकेट चटकाया था. बता दें, फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई और 8 अंक के साथ ये टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही.

ये भी पढ़ें: क्या है बेन स्टोक्स का नाइटक्लब विवाद? जिसके चलते खत्म हो सकता है अब करियर... पढ़िए पूरी टाइमलाइन

Continue reading on the app

स्टारलिंक ने भारत में मंजूरी पर रोक लगने की खबरों को बताया गलत, कहा- सरकार के साथ बातचीत जारी

Starlink: दुनिया के जाने-माने अरबपति और उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत सरकार ने उसकी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को मंजूरी देने की प्रक्रिया रोक दी है. कंपनी ने कहा कि वह भारत सरकार के साथ "सक्रिय और सकारात्मक बातचीत" कर रही है और उसे अपनी योजनाओं को लेकर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है. 

'भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध कंपनी'

रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर ने कहा कि कंपनी भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उसने सभी नियामकीय तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का पालन किया है. यह स्पष्टीकरण उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान संघर्ष में स्टारलिंक टर्मिनलों के इस्तेमाल को लेकर चिंताओं के कारण भारत ने कंपनी के व्यावसायिक संचालन की मंजूरियों को प्रभावी रूप से रोक दिया है.

भारत सरकार के साथ हो रही सकारात्मक चर्चा

ड्रेयर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्टारलिंक भारत सरकार के साथ सक्रिय और सकारात्मक चर्चा कर रही है और गुमनाम सूत्रों के आधार पर प्रकाशित खबरें भ्रामक हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी ने सभी जरूरी नियामकीय और अनुपालन प्रक्रियाओं में सरकार के साथ पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम किया है. ड्रेयर के अनुसार, स्टारलिंक ने भारत के लिए एक विशेष तैनाती (डिप्लॉयमेंट) मॉडल तैयार किया है, जो देश की तकनीकी संप्रभुता, नियामकीय आवश्यकताओं और सुरक्षा मानकों के अनुरूप है.

उन्होंने कहा कि कंपनी को स्टारलिंक की तकनीकी क्षमता और दूरदराज तथा कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाने की संभावनाओं को लेकर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. ड्रेयर ने कहा कि स्टारलिंक भारत के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार के साथ मिलकर जल्द से जल्द अपनी सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम कर रही है.

स्टारलिंक ने किया भारत में लाइसेंस के लिए आवेदन

स्टारलिंक ने भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं देने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है और उसे सरकार से लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) भी मिल चुका है. हालांकि, कंपनी अभी अंतिम नियामकीय मंजूरी का इंतजार कर रही है, जिसके बाद वह व्यावसायिक सेवाएं शुरू कर सकेगी. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब स्पेसएक्स कथित तौर पर इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी कर रही है. रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी की प्रस्तावित नैस्डैक लिस्टिंग में उसका मूल्यांकन लगभग 1.75 ट्रिलियन डॉलर तक हो सकता है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

घर लौटने पर सोमालिया के रैफरी उमर अर्टन का हुआ जोरदार स्वागत, अमेरिका ने एंट्री देने से किया था मना

अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप में रेफरी की भूमिका निभाने वाले एक सोमाली रेफरी को उनके देश में एंट्री नहीं दी गई है। फीफा द्वारा चुने गए 52 रेफरी में शामिल उमर अर्टन वर्ल्ड कप में किसी मैच का संचालन करने वाले पहले सोमाली रेफरी बनने वाले थे। Wed, 10 Jun 2026 14:33:50 +0530

  Videos
See all

TMC-Congress News: क्या कांग्रेस में हो जाएगा TMC का विलय ? Mamata Banerjee | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:13:36+00:00

CM Yogi Felicitates Rambhadracharya | जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने CM योगी के कान में क्या कहा? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:15:32+00:00

Haridwar में Veg Biryani पर Action! संतों की मुहिम को मुस्लिम समाज का भी Support। Veg Pulao #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:14:11+00:00

PM Modi Speaks at NDA Meeting: मोदी सरकार के बारह साल पर NDA की बड़ी बैठक | Amit Shah | Tnnb Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T10:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once