Responsive Scrollable Menu

पीरियड्स के पहले दिन क्यों होता है सबसे ज्यादा दर्द? गायनोलॉजिस्ट ने बतायी वजह और उपाय

Menstrual Cycle Pain Reasons: पीरियड्स का पहला दिन ज्यादातर महिलाओं के लिए मुश्किल होता है. इसका कारण है पहले 24 घंटे में होने वाला असहनीय दर्द. लेकिन इसका कारण और उपाय क्या है यहां आप गायनोलॉजिस्ट से जान सकते हैं.

Continue reading on the app

दिल्ली में टैक्स फ्री हुई भारत भाग्य विधाता, कंगना रनौत ने जताया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार

कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिल्ली में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी भी देखने को मिली थी। इसी के साथ फिल्म की टीम को एक खुशखबरी भी मिली है।

दरअसल दिल्ली में रखी गई इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद यहां इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे मेकर्स और स्टार्स में खुशी का माहौल है। कंगना ने इसपर खुशी जताते हुए सीएम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

कंगना ने जताया आभार

भारत भाग्य विधाता को अभी रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन रिलीज से पहले ही दिल्ली में ये टैक्स फ्री हो चुकी है। इसके लिए कंगना रनौत को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताते हुए देखा गया। उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को बहुत धन्यवाद करती हूं। ये हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

 

बांधे मुख्यमंत्री की तारीफों के पुल

यहां कंगना को रेखा गुप्ता की तारीफ करते हुए भी देखा गया। एक्ट्रेस ने कहा कि जैसा हम सब देख रहे हैं कि जब से दीदी आई हैं, भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहरा रहा है। जिस विकास की गति पर दिल्ली है और जिस तरह से खुशहाल नगर बनता जा रहा है। उसके लिए हम सब की प्रेरणा दीदी है। हमारी फिल्म को इन्होंने रिलीज से पहले हो टैक्स फ्री किया है, उसकी खुशी में शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं उनकी आभारी हूं और हमेशा रहूंगी।

कैसी है फिल्म

भारत भाग्य विधाता की बात करें तो यह देश के उन हीरोज को दिया गया ट्रिब्यूट है, जो हमेशा हमारे आसपास रहते हैं। ये नर्स, वार्ड बॉय, सिक्योरिटी स्टाफ, लिफ्ट ऑपरेटर, क्लीनर्स होते हैं, जिन्हें फिल्म के जरिए सम्मान देने की कोशिश की गई है। 2008 के मुंबई टेरर अटैक्स के दौरान इन्हीं लोगों ने हिम्मत दिखाई थी। कंगना इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। इसमें अस्पताल से जुड़ी हुई कहानी दिखाई गई है। जहां डर और अफरा तफरी का माहौल होने के बावजूद भी अंदर मौजूद लोग हिम्मत और समझदारी से हालात संभालते हैं। ये उन लोगों की कहानी है जो बड़ा हादसा या आपदा आने पर बिना किसी पहचान या सम्मान की उम्मीद के दूसरों के लिए खड़े हो जाते हैं।

कब होगी रिलीज

भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघर में रिलीज की जा रही है। मनोज तापड़िया ने इसे लिखा है और उन्हीं के निर्देशन में तैयार हुई है। इसमें कंगना के साथ स्मिता तांबे, गिरिजा ओक, अमृता नामदेव, प्रिया बेर्डे, ईशा डे, सुहिता थट्टे, आशा शेलार, आदित्य मिश्रा, जाहिद खान और रसिका आघासे जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan: हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, कौन रिप्लेस कर सकता?

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दोबारा चोटिल हो गए हैं और इस वजह से वो सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिटनेस को लेकर नई समस्या सामने आई है और अब उनके खेलने की संभावना बेहद कम है।

हार्दिक के बाहर होने की खबर के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह टीम में किसे मौका मिलेगा? कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन शिवम दुबे सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे। दुबे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और बल्लेबाजी में भी बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि उन्हें हार्दिक का सबसे मुफीद विकल्प माना जा रहा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक 2 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। वहां वह फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी निगरानी में ट्रेनिंग और रिहैब से गुजर रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट्स में उन्हें फिट बताया गया था और उन्होंने अपनी फिटनेस रिपोर्ट भी बोर्ड को भेज दी थी। लेकिन रवाना होने से पहले हुए अंतिम ट्रेनिंग सत्र के दौरान उनकी फिटनेस को लेकर फिर समस्या सामने आ गई। एएनआई से बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक को पहले फिट घोषित कर दिया गया था, लेकिन आखिरी सत्र के बाद कुछ दिक्कतें सामने आईं, जिसके कारण उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए।

हार्दिक के लिए यह झटका व्यक्तिगत रूप से भी काफी बड़ा माना जा रहा। पिछले कुछ समय से वह चोट से जूझते रहे और लगातार क्रिकेट नहीं खेल पाए। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे मुकाबला पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में होगा। हालांकि हार्दिक की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है, लेकिन कागजों पर भारत अभी भी अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत दावेदार माना जा रहा। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है।

अगर हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं और शिवम दुबे को मौका मिलता है, तो यह उनके लिए खुद को वनडे टीम में स्थापित करने का सुनहरा अवसर साबित हो सकता। अब सभी की नजर बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।

Wed, 10 Jun 2026 12:38:42 +0530

  Videos
See all

Sushmita Devi: सुष्मिता ने ममता पर बोलने से किया इनकार #sushmitadevi #mamatabanerjee #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:09:57+00:00

TMC Crisis 2026 | क्या खत्म हो गया अभिषेक बनर्जी का जादू? सायोनी घोष की बगावत का सच | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:11:38+00:00

US-Iran Conflict: अमेरिका का एक्शन, ईरान का पलटवार ! | Donald Trump | Mojtaba Khamenei | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:10:45+00:00

Gold Price Crash | Today Gold Price: सोने की कीमतों में गिरावट.. 1.50 लाख से नीचे लुढ़का | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:11:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers