IND vs AFG Test: नंबर-3 की तस्वीर हुई साफ, गंभीर ने बताया-कौन करेगा बल्लेबाजी? एक युवा स्पिनर का हो सकता डेब्यू
IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाजी क्रम को लेकर बड़ा संकेत दिया। गंभीर ने साफ कर दिया कि युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे और टीम प्रबंधन उन्हें लंबा मौका देने के पक्ष में है।
मैच से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत में गंभीर ने कहा कि साई सुदर्शन को अब तक खुद को साबित करने का पूरे मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत इंग्लैंड जैसे मुश्किल दौरे से की थी और अभी तक केवल 6 टेस्ट खेले हैं। ऐसे में कुछ मैचों के आधार पर किसी खिलाड़ी को आंकना सही नहीं होगा।
सुदर्शन नंबर-3 में खेल सकते
साई सुदर्शन का टेस्ट औसत फिलहाल 30 से कम है, लेकिन हाल ही में आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पूरे सीजन में करीब 700 रन बनाए और लगातार प्रभाव छोड़ा। गंभीर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को पूरे अवसर देने में विश्वास रखता है और सुदर्शन को भी अपना खेल दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। हालांकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल भी नंबर-3 की दौड़ में थे।
उन्होंने पिछले रणजी सीजन में 532 रन बनाए थे। इसके बावजूद गंभीर ने साफ किया कि फिलहाल सुदर्शन पहली पसंद हैं और पडिक्कल को अपने मौके का इंतजार करना होगा।
पंत का गंभीर ने किया समर्थन
इस दौरान गंभीर ने ऋषभ पंत का भी खुलकर समर्थन किया। हाल ही में पंत को टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाया गया है, लेकिन गंभीर ने कहा कि कप्तानी और उपकप्तानी केवल पद हैं, जबकि सबसे बड़ी जिम्मेदारी भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना। उन्होंने कहा कि टीम पंत की स्वाभाविक आक्रामक शैली को बदलना नहीं चाहती, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच की परिस्थितियों को समझना भी बेहद जरूरी है।
नए स्पिनर को मौका मिल सकता है
अफगानिस्तान टेस्ट में भारत एक नए स्पिनर को भी मौका दे सकता। मानव सुथार और हर्ष दुबे में से किसी एक को टेस्ट डेब्यू कैप मिलने की संभावना है। गंभीर ने साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि रवींद्र जडेजा की भूमिका कम हो गई। उन्होंने कहा कि जडेजा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर टीम के प्रमुख स्पिनर हैं, लेकिन चौथे विकल्प को आजमाने के लिए यह सही मौका है।
गंभीर ने आगामी व्यस्त कार्यक्रम पर भी बात की। उन्होंने बताया कि आईपीएल फाइनल खेलने वाले 8 खिलाड़ी इस टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और उन्हें दोबारा लाल गेंद के क्रिकेट के लिए तैयार करना चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने माना कि पिछले कुछ विदेशी दौरों पर भारत की टेस्ट तैयारी उतनी मजबूत नहीं रही थी, इसलिए भविष्य में खिलाड़ियों को समय रहते रेड-बॉल क्रिकेट के लिए तैयार किया जाएगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह एकमात्र टेस्ट शनिवार से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जहां साई सुदर्शन के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।
Rishabh Pant: ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटाने पर पहली बार बोले गंभीर, कहा-हम नहीं चाहते वह बदलें, लेकिन...
Rishabh Pant: अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत की टेस्ट उपकप्तानी से हटाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। टीम इंडिया की टेस्ट टीम घोषित होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी फैसले को लेकर हुई थी, क्योंकि पंत की जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया था। अब गंभीर ने साफ किया है कि टीम मैनेजमेंट पंत की आक्रामक शैली को बदलना नहीं चाहता, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में परिस्थितियों के हिसाब से खेलना भी उतना ही जरूरी है।
जब अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ था, तब ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटाए जाने पर कई सवाल उठे थे। पंत लंबे समय से टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं, लेकिन हाल के महीनों में उनके प्रदर्शन और कुछ शॉट चयन को लेकर आलोचना भी हुई।
ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटाने पर बोले गंभीर
दरअसल, भारत की पिछली टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रही थी, जिसमें टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में पंत ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना विकेट गंवा दिया था। उनकी उस पारी को लेकर काफी आलोचना हुई थी और क्रिकेट विशेषज्ञों ने मैच की स्थिति को बेहतर तरीके से समझने की सलाह दी थी।
'पंत को जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी होगी'
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा, 'हम नहीं चाहते कि ऋषभ पंत बदलें, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों से यह अपेक्षा करता है कि वे मैच की परिस्थितियों का सम्मान करें।' गंभीर का यह बयान साफ संकेत देता है कि टीम मैनेजमेंट पंत की स्वाभाविक आक्रामकता को बरकरार रखना चाहता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर संयम भी देखना चाहता है।
इससे पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने भी पंत को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने बताया कि उपकप्तानी हटने के बावजूद पंत की तरफ से किसी तरह की नाराजगी या शिकायत नहीं आई है। डोशेट के अनुसार, पंत और गंभीर के बीच इस विषय पर खुली और ईमानदार बातचीत हुई है।
उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी के लिए नेतृत्व दिखाने के लिए आधिकारिक पद होना जरूरी नहीं। पंत टीम के सीनियर खिलाड़ियों में शामिल हैं और ड्रेसिंग रूम में उनकी भूमिका अब भी काफी अहम। डोशेट ने यह भी कहा कि अगर पंत अपनी प्राकृतिक शैली को बनाए रखते हुए मैच की मांग के अनुसार थोड़ा और ढल जाएं, तो वह और भी खतरनाक खिलाड़ी बन सकते। हालांकि उपकप्तानी चली गई है, लेकिन टीम मैनेजमेंट को पंत की क्षमता पर पूरा भरोसा है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में एक बार फिर सभी की नजरें इस विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज पर रहेंगी।व
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















