'मैंने कभी कल्पना नहीं की थी...' आर. प्रज्ञानंदा ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतने पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
R. Praggnanandhaa : भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंदा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने शुक्रवार को भारत को शतरंज के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कराई है. आर प्रज्ञानंदा ने शुक्रवार को नॉर्वे के ओस्लो में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर नॉर्वे चेस का खिताब जीता है. इसके साथ ही वो प्रतिष्ठित नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय चेस खिलाड़ी बन गए. 20 वर्षीय प्रज्ञानंदा ने अपनी इस जीत के बाद बड़ा बायन दिया है. उन्होंने एएनआई के साथ बात करते हुए बड़ी बात बोली है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इस बारे में जातने हैं.
प्रज्ञानंदा ने जीत पर दिया बड़ा बायन
भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंदा ने इस जीत के बाद कहा कि, 'मैं रिजल्ट से बहुत खुश हूं, खासकर इस तरह से लगातार 4 गेम जीतकर और आखिरी जगह से वापस आकर. यह कुछ ऐसा है जिसकी आपने 4 दिन पहले कभी कल्पना भी नहीं की थी. यह एक खास टूर्नामेंट जीत है और यह मेरी अब तक की सभी जीतों से ऊपर होगी'.
प्रज्ञानंदा ने आगे कहा कि, 'यह निश्चित रूप से एक मुश्किल टूर्नामेंट है. आपको पूरे समय अलर्ट रहना होगा और टाइम की भागदौड़ में भी यह किसी भी तरफ जा सकता है. यह एक मुश्किल फ़ॉर्मेट है और टॉप खिलाड़ियों के खिलाफ है. यह एक चैलेंजिंग टूर्नामेंट है. मुझे खुशी है कि मैं इस खास फॉर्मेट और खास टूर्नामेंट में टॉप पर आने में कामयाब रहा हूं'.
#WATCH | Oslo, Norway: On winning Norway Chess 2026, Indian chess grandmaster Rameshbabu Praggnanandhaa says, "I'm super happy with the result, especially to do it in this manner, winning 4 games in a row and to come back from the last place. It is something that you never… pic.twitter.com/tDQDMaFeww
— ANI (@ANI) June 6, 2026
प्रज्ञानंदा ने भविष्य को लेकर बोली बड़ी बात
प्रज्ञानंद ने पॉपुलैरिटी पर बात करते हुए कहा कि, 'यह बहुत बढ़िया बात है. आजकल चेस प्लेयर्स को जितना प्यार मिलता है, उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं. एक चेस प्लेयर और चेस से प्यार करने वाले के तौर पर मुझे लगता है कि यह देखना बहुत अच्छा है और मुझे उम्मीद है कि यह यहीं से बढ़ता रहेगा'.
प्रज्ञानंद ने भविष्य के लक्ष्यों पर कहा कि, 'मैं अच्छा खेलना जारी रखना चाहता हूं और अपने गेम का आनंद लेना चाहता हूं. इस साल मेरे कुछ टूर्नामेंट प्लान किए गए हैं. अगले कुछ महीनों में कुछ और. मैं बस वहां अपना बेस्ट देना चाहता हूं'.
उन्होंने आगे कहा कि, 'यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते कि चेस ट्रेनिंग और टूर्नामेंट के लिए ट्रैवल करना आम लोगों के लिए मुश्किल काम हो सकता है. यहीं पर अडानी ग्रुप जैसे कॉर्पोरेट्स का सपोर्ट काम आता है और वे आपको इन सभी चीजों को मैनेज करने में मदद करते हैं. मुझे बस गेम पर फोकस करना होता है. मैं उनके सपोर्ट के लिए अडानी ग्रुप का सच में शुक्रगुजार हूं'.
#WATCH | Oslo, Norway: When asked about the growing popularity of Chess among Indians, Indian chess grandmaster Rameshbabu Praggnanandhaa says, "This is something remarkable... The amount of love that chess players receive nowadays is just something that we are grateful... As a… pic.twitter.com/hjRTMbfnrd
— ANI (@ANI) June 6, 2026
उन्होंने मैग्नस कार्लसन को हराने के बारे कहा कि, 'मेरे लिए वह GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) हैं. जब मैं मैग्नस के साथ खेलता हूं, तो यह मुझे उत्साहित करता है और मेरा बेस्ट सामने लाता है, और हर गेम में हमारी कुछ क्रेजी फाइट होती हैं. मुझे उनके साथ अपने गेम बहुत पसंद हैं और मुझे खुशी है कि इस बार यह मेरे पक्ष में गया. टूर्नामेंट जीतना और मैग्नस के साथ खेलना और उन्हें हराना बहुत खास है. यह जीत मुझे यह भी दिखाती है कि मैं ये सब चीजें कर सकता हूं. मैं मुश्किल हालात से वापस आकर खुद को दिखा सकता हूं कि मैं किसी भी सिचुएशन में यह कर सकता हूं'.
#WATCH | Oslo, Norway: When asked about his thoughts on beating Norwegian chess grandmaster Magnus Carlsen in Norway Chess 2026, Indian chess grandmaster Rameshbabu Praggnanandhaa says, "...To me, he's the GOAT (Greatest of All Time)... When I play Magnus, it excites me and… pic.twitter.com/ydfFDRP6el
— ANI (@ANI) June 6, 2026
प्रज्ञानंदा को इस खिताब को जीतने के लिए $100,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 95 लाख रुपये) की कैश प्राइज भी दिया गया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में पांच जीत, दो हार और दो ड्रॉ के साथ कुल 18 अंकों हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें : FIFA World Cup 2026 में लियोनेल मेसी रचेंगे इतिहास, इन 3 बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर मचाएंगे धमाल
दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन में बड़ा हादसा, लुधियाना में दो हिस्सों में बंटा स्लीपर कोच
Vaishno Devi Katra Special Train accident: दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। लुधियाना में दिल्ली-श्री वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन का स्लीपर कोच दो हिस्सों में टूट गया। हालांकि अभी तक किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने डिब्बे का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
लुधियाना में प्लेटफॉर्म नंबर 2 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच (एस-2) दो हिस्सों में बंट गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच का टॉयलेट और कॉरीडोर का हिस्सा टूट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोच में उस जगह कोई मौजूद नहीं था। मामले में रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं। तोड़फोड़ की आशंका से इनकार किया गया है।
यह भी पढ़ें: योग नगरी ऋषिकेश में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे, मचा हड़कंप
#BREAKING Mishap on Vaishno Devi-bound Katra Special train in Ludhiana: A toilet broke, coaches detached, causing panic among passengers. The train had departed from Delhi.#TrainAccident #Ludhiana #IndianRailways @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia pic.twitter.com/IR51DaFtIP
— jarvis ☠️ (@Vishii14) June 6, 2026
इन ट्रेनों में यात्रियों को किया ट्रांसफर
रेलवे अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त डिब्बों (एस1 और एस2) को अलग किया। यात्रियों को सुरक्षित रूप से स्वराज एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस में ट्रांसफर किया और उच्च स्तरीय जांच शुरू की।
उठ रहे सवाल?
कोच का इस तरह दो हिस्सों में बंट जाना बड़ा सवाल खड़ा करता है। देश में सबसे ज्यादा यात्रा ट्रेन के माध्यम से ही की जाती है। बिना हादसे के कोच के दो हिस्सों में बंटने से लोगों ने ट्रेन यात्रा की सुरक्षा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















