Responsive Scrollable Menu

ऋषभ पंत 6 छक्के लगाते ही रचेंगे इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

Rishabh Pant Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत होने वाली है. चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी, जिसमें भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका है. जी हां, यदि अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच में ऋषभ पंत 6 छक्के लगा लेते हैं, तो वो कारनामा कर दिखाएंगे, जो आज तक कोई भी भारतीय क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट में नहीं कर सका है. आइए आपको ऋषभ पंत के इस रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे...

ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रचने का मौका है. लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर पंत ने टेस्ट मैच में भारत की ओर से 94 छक्के लगाए हैं और महज 6 छक्के लगाने के साथ ही वह टेस्ट में 100 छक्के पूरे कर लेंगे और इतिहास रच देंगे.

दरअसल, ऋषभ पंत भारत की ओर से 100 छक्के लगाने पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. जी हां, अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका है. हालांकि, वह मौजूदा समय में भी भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 90 छक्के लगाए, तीसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा ने 88, चौथे नंबर पर काबिज रवींद्र जडेजा ने 82 और एमएस धोनी ने 78 छक्के लगाए हैं.

रैंक खिलाड़ी छक्के
1 Rishabh Pant 94*
2 Virender Sehwag 90
3 Rohit Sharma 88
4 Ravindra Jadeja 82
5 MS Dhoni 78

ऑलओवर बनेंगे चौथे खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले ऋषभ पंत ओवरऑल चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 121 मैच खेले हैं, जिसमें 136 छक्के लगाए हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व कीवी खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम का नाम आता है, जिन्होंने 101 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 107 छक्के लगाए. लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है. गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 100 छक्के लगाए.

रैंक खिलाड़ी देश टेस्ट मैच छक्के
1 Ben Stokes इंग्लैंड 121 136
2 Brendon McCullum न्यूजीलैंड 101 107
3 Adam Gilchrist ऑस्ट्रेलिया 96 100
4 Rishabh Pant भारत 46* 94*

ऋषभ पंत के टेस्ट आंकड़े

ऋषभ पंत ने 2018 में टेस्ट डेब्यू किया और उन्होंने अब तक 49 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 86 पारियों में उन्होंने 42.91 के औसत से 3476 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 372 चौके लगाए हैं और 94 छक्के लगाए हैं. आपको बता दें, अफगानिस्तान के साथ खेला जाने वाला टेस्ट मैच ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का 50वां टेस्ट मैच होगा.

मैच पारी रन औसत शतक अर्धशतक चौके छक्के
49 86 3476 42.91 8 18 372 94

 ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं नहीं चाहता वो बदले, लेकिन...'

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs NZ: Lord's में England का 'मास्टरस्ट्रोक', 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट मुकाबले का पहला दिन रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा है। बादलों से ढका आसमान, गेंदबाजों के लिए मददगार पिच और लगातार स्विंग व सीम मूवमेंट ने बल्लेबाजों के लिए हालात बेहद कठिन बना दिए हैं। यही वजह रही कि पहले ही दिन दोनों टीमों के कुल 16 विकेट गिर गए हैं।

न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ है। काइल जैमीसन ने वापसी मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है। फरवरी 2024 के बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे जैमीसन ने अपनी अतिरिक्त उछाल और सटीक लाइन-लेंथ से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद धीमी रही और शुरुआती दस ओवरों में टीम केवल 24 रन ही बना सकी है। एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल और जो रूट जैसे बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। विशेष रूप से जो रूट का जल्दी आउट होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।

हालांकि हैरी ब्रूक ने एक छोर संभालते हुए संघर्ष किया और शानदार अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 56 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की है। कप्तान बेन स्टोक्स ने भी कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं।

गौरतलब है कि काइल जैमीसन ने पांच विकेट हासिल कर इंग्लैंड को 140 रन पर समेटने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं नाथन स्मिथ और विलियम ओ'रूर्के ने भी उनका अच्छा साथ दिया है।

बता दें कि इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जवाबी पारी में उससे भी अधिक आक्रामक प्रदर्शन किया है। फरवरी 2024 के बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे ओली रॉबिन्सन ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए न्यूज़ीलैंड के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया है।

रॉबिन्सन ने अपने पहले ही ओवर से दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल जैसे प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने दिन समाप्त होने तक चार विकेट अपने नाम किए हैं।

न्यूज़ीलैंड की स्थिति तब और खराब हो गई जब कप्तान टॉम लैथम भी जल्दी आउट हो गए हैं। इसके बाद टॉम ब्लंडेल का विकेट गिरने से टीम 29 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी।

ऐसे मुश्किल समय में ग्लेन फिलिप्स ने साहसिक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने दबाव में आक्रामक रुख अपनाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की है। नाथन स्मिथ ने भी उनका साथ दिया और दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी देखने को मिली है।

दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूज़ीलैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। ग्लेन फिलिप्स 31 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं जबकि नाथन स्मिथ भी क्रीज पर मौजूद हैं।

गौरतलब है कि न्यूज़ीलैंड अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 79 रन पीछे है। ऐसे में दूसरे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि इंग्लैंड जल्दी शेष विकेट निकालने में सफल रहता है तो वह मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना सकता है, जबकि न्यूज़ीलैंड की उम्मीदें फिलिप्स और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर टिकी हुई हैं।
Fri, 05 Jun 2026 21:33:38 +0530

  Videos
See all

Rajasthan News: 'लोन जिहाद' पर बड़ा खुलासा ! | Bhilwara | Jihad | Hindi News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T16:00:26+00:00

दरवाजा खुलते ही टकराई बाइक, CCTV में कैद #firozabadnews #caraccident #shortsviral #bikeaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T16:00:28+00:00

Khan Sir Latest News: CM Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav | Patna News | Mamata Banerjee | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T16:00:30+00:00

Khabardar With Sweta Singh Full Show: Mamata Banerjee की पार्टी कमजोर हो गई है? | TMC | NDA Vs INDIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T16:03:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers