Responsive Scrollable Menu

रस्सी में घेरकर दबोचे बांग्लादेशी, सबके हाथों से निकाली गई जानकारी!

पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशियों पर थी। लेकिन ये अवैध बांग्लादेशी सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि भारत के अलग-अलग इलाकों में छिपे हैं। ऐसे ही कई बांग्लादेशियों को आधी रात एक बड़े ऑपरेशन में दबोच लिया गया है। इन बांग्लादेशियों को रस्सियों के बीच घेर कर लाया गया है। इसी बीच एक और तस्वीर आई है जिसमें भारत से भाग रहे बांग्लादेशियों के हाथों को देखा जा रहा है। इन बांग्लादेशियों के हाथों में ऐसा क्या है?  दरअसल यह एक्शन हुआ है गुजरात में। सोचिए यह बांग्लादेशी कहां-कहां जाकर बस चुके हैं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और राजकोट पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 322 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को दबोचा। जिनमें से 131 बांग्लादेशी घुसपैठिए निकले। पुलिस ने जब इन 322 संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों, भाषा और पारिवारिक बैकग्राउंड की कड़ाई से जांच की, तो इनमें से 131 लोग पक्के तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठिए निकले। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में Press Freedom पर संकट! CPJ ने सरकार को दिए 10 सुझाव, पत्रकारों पर 'FIR राज' खत्म करने की मांग

अब इन सभी को बांग्लादेश धक्के मारकर निकाला जाएगा। बहरहाल इन बांग्लादेशियों समेत भारत सरकार उन सभी बांग्लादेशियों के हाथों को देख रही है जिन्हें अब बांग्लादेश भेजा जा रहा है। दरअसल बांग्लादेश वापस भाग रहे बांग्लादेशियों की बायोमेट्रिक डिटेल्स जमा की जा रही हैं। इनके फिंगरप्रिंट्स लिए जा रहे हैं। इनकी तस्वीरें भी खींची जा रही हैं। दरअसल इन बांग्लादेशियों के फिंगरप्रिंट्स इसलिए लिए जा रहे हैं ताकि भविष्य में यह कभी भारत वापस ना आए। भारत आकर नकली आधार कार्ड ना बनवा पाएं। आप ही देखिए कि ममता बनर्जी सरकार के दौरान जो घुसपैठिए बांग्लादेश से भारत आकर आईडी कार्ड बनवा रहे थे, वही घुसपैठिए आज बीजेपी सरकार में अपने फिंगरप्रिंट्स देकर कभी ना वापस आने वाली प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: घुसपैठियों की अब खैर नहीं, Amit Shah Bengal Border जा रहे हैं, Bangladeshi अधिकारी भागे भागे भारत आ रहे हैं

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के कार्यालय ने गुरुवार को पुष्टि की कि यह कार्रवाई बुधवार तड़के शुरू हुई। कार्यालय ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से कुल 501 अवैध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है। गृह मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे संघवी ने गुरुवार को एक पोस्ट में कहा कि गुजरात पुलिस का संदेश स्पष्ट है: अवैध घुसपैठ का एकमात्र जवाब सख्त कार्रवाई है।" बुधवार को गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए संघवी ने बताया कि 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत की गई कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई थी और इसमें राज्य के सभी हिस्से शामिल थे। 

Continue reading on the app

मोदी पर दबाव डालना...भारत का जिक्र कर अमेरिका को पुतिन ने क्या सुना दिया

रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का वो बड़ा बयान जहां उन्होंने साफ कर दिया कि भारत और रूस की दोस्ती इतनी गहरी है जो कभी नहीं टूट सकती और ना ही किसी के दबाव में आ सकती है। पुतिन ने सीधे-सीधे अमेरिका का नाम लेते हुए कह दिया कि अमेरिका कितने भी नजदीकी भारत के साथ बढ़ा ले भारत और रूस का संबंध हमेशा बेहतर रहेगा। इतना ही नहीं पुतिन ने यह भी साफ कह दिया कि अमेरिका चाहे कितनी भी कोशिश कर ले वो प्रधानमंत्री मोदी पर दबाव नहीं बना सकता। पुतिन का इशारा उन कोशिशों की तरफ था जहां अमेरिका और पश्चिमी देश भारत को रूस से तेल ना खरीदने पर दबाव बनाते हुए देखते हैं। पुतिन ने इसे बेकार कोशिश बताया है और कहा कि पीएम मोदी हमेशा भारत के नेशनल इंटरेस्ट को ऊपर रखते हैं। दरअसल सेंट पीटर्सबर्ग में दुनिया की प्रमुख समाचार एजेंसियों के साथ बातचीत के दौरान राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का यह बड़ा बयान सामने आया है। जहां पर उन्होंने भारत की विदेश नीति की खुलकर तारीफ की है। 

इसे भी पढ़ें: China के फुल कंट्रोल में है पाकिस्तान? पुतिन ने कुछ ऐसा जवाब

उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है जिसकी आबादी 1.5 अरब के करीब है। दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था है और तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था भी। पुतिन ने कहा कि रूस को भारत के अमेरिका या किसी भी अन्य देश के साथ बढ़ते हुए सहयोग से कोई समस्या नहीं है। भारत और रूस की दोस्ती गहरी थी है और आगे भी रहेगी। आप खुद सुनिए कि राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने क्या कुछ कहा है। इंडिया डेवलपिंग इट्स रिलेशंस विथ ऑल द कंट्री इट्स अ ग्रेट कंट्री वनफ बिलियन पीपल लार्ज इकॉनमी द लार्जेस्ट डेमोक्रेसी मेनी पीपल से ऑफकोर्स इट इट इज़ ओनली नेचुरल इट डेवलप्स इट्स इकॉनमी इनकर्ड विथ इट्स इंटरेस्ट दोज़ कंट्रीज दैट इट डी नेसेसरीद थिंग इज़ द यूएस आर ट्राइंग टू पुट प्रेशर ऑन इंडिया इन समट फॉर एक्स व्हेन इट कम्स टू कोपरेशन विशा ऑन सम ट्रैक्स बट एवरीवन है अंडरस्टुड प्रेशर पुटिंग प्रेशर ऑन नरेंद्र मोदी दैट हैड्स द लार्जेस्ट पपुलेशन इन द वर्ल्ड इज़ डेटमेंटल फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस। इतना ही नहीं आर्थिक मोर्चे पर भी पुतिन ने बड़ा दावा किया। 

इसे भी पढ़ें: इस बड़े कमरे में बैठ पुतिन ने लिया मोदी का नाम, अचानक सब हैरान!

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच द्विपक्ष व्यापार 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। यह दिखाता है कि दोनों देश सिर्फ रक्षा ही नहीं बल्कि व्यापार और ऊर्जा के भी क्षेत्र में काफी तेजी से सहयोग बढ़ा रहे हैं। कुल मिलाकर राष्ट्रपति पुतिन का यह बयान एक साफ और स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि भारत और रूस की दोस्ती आज भी उतनी ही मजबूत है जितनी वह पहले थी। साथ ही में पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि दुनिया की बदलती हुई राजनीति के बीच भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के साथ आगे बढ़ रहा है और रूस उसके इस रुख का सम्मान करता है। भारत पहले भी पूरी दुनिया को साफ कर चुका है कि भारत अपने फैसले भारत के हित में लेता है ना कि किसी देश के दबाव में और दोस्ती किससे करनी है, किससे नहीं करनी है, इसका फैसला भारत करता है।  

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया का इकलौता खिलाड़ी जिसने पहले जमाई सेंचुरी, फिर हैट्रिक लेने का किया कारनामा, आज तक नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

बांग्लादेश के सोहाग गाजी दुनिया के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने और हैट्रिक लेने का कमाल एक ही मैच में किया है. साल 2013 न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने पहली पारी में शतक जमाया था और दूसरी पारी में लगातार तीन बॉल पर तीन विकेट चटकाने का कमाल कर दिखाया था. Fri, 5 Jun 2026 19:36:48 +0530

  Videos
See all

Khan Sir To Be Arrested | Mamta Ditched By MP-MLAs | Supriya: Modi Will Resign | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:16:39+00:00

Indian Navy Brahmos Missile News: ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए युद्धपोत !Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:15:14+00:00

India-Russia Defence Deal: सितंबर में भारत आएंगे Putin..SU-57 को लेकर भारत को बड़ा ऑफर ! | Sukhoi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:15:06+00:00

Rashtragarv | 'वो'पेड़ों से चिपक गए.. हैरतअंगेज कहानी राष्ट्रगर्व से भर देगी! | Chipko Movement | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers