कंडोम, साड़ी और...सीक्रेट लग्जरी कमरा, टीएमसी नेता के ऑफिस से मिली चौंकाने वाली चीजें
पश्चिम बंगाल के पांडेश्वर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती से जुड़े एक कार्यालय से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री और अन्य सामान बरामद होने का दावा किया गया. दरअसल टीएमसी के इस नेता के दफ्तर में एक सीक्रेट और लग्जरी कमरा भी मिला.
इस कमरे से कई चौंकाने वाली चीजें बरामद किए जाने का दावा किया गया. इस घटना के बाद बीजेपी ने पूर्व विधायक पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है.
कार्यालय से मिला बड़ी मात्रा में सामान
जानकारी के अनुसार, अंडाल थाना क्षेत्र के बनकोला स्थित पूर्व विधायक के कार्यालय में स्थानीय महिलाओं के पहुंचने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि कार्यालय का ताला खोलने पर अंदर एक गोदामनुमा सीक्रेट कमरा मिला. इस कमरने सभी को चौंका दिया.
कमरे में मिली ये चीजें
- तिरपाल
- मच्छरदानी
- लूंगी
- साड़ी
- कपड़े
- मास्क के अलावा अन्य सामग्री बड़ी मात्रा में रखी हुई थी.
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह सामान गरीबों के बीच वितरण के लिए लाया गया था, लेकिन लंबे समय से गोदाम में ही पड़ा हुआ था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए.
लग्जरी कमरे से मिली विवादित वस्तुएं
घटना ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब कुछ लोग भवन की पहली मंजिल पर बने एक लग्जरी कमरे तक पहुंच गए. वहां मौजूद दराजों की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में कंडोम मिलने का दावा किया गया. इसके अलावा एक महंगा कैमरा भी कमरे से बरामद होने की बात सामने आई है.
इन वस्तुओं के मिलने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के चरित्र और कार्यालय के उपयोग को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. उनका कहना है कि यदि यह एक राजनीतिक कार्यालय था, तो वहां इस प्रकार की सामग्री की मौजूदगी कई सवाल खड़े करती है.
पहले भी विवादों में रहा है यह परिसर
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बनकोला स्थित यह परिसर लंबे समय से राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है. यहां टीएमसी की बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था. परिसर में एक जिम भी मौजूद है, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका है.
पिछले चुनावों के दौरान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक के निजी उपयोग के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं. उस समय भी इस परिसर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी.
पूर्व विधायक ने आरोपों को बताया साजिश
विवाद बढ़ने के बाद पूर्व विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से यह पूरा घटनाक्रम रचा गया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगा रहा है.
वहीं पुलिस ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. भाजपा मामले की विस्तृत जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.
य़ह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल: सरकारी अधिकारी को तृणमूल विधायक ने फटकारा, सुवेंदु अधिकारी बोले- यही टीएमसी की संस्कृति
Donald Trump: होर्मुज स्ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका को यूरोपीय सहयोगियों की सैन्य मदद की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह अहम समुद्री रास्ता फिर से खुलेगा और सुरक्षित रहेगा.
हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ईरान, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की. होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा में यूरोपीय देश की मदद के सवाल पर ट्रंप ने कहा हमें उनकी मदद की जरूरत नहीं है. हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है.
खाड़ी क्षेत्र से आने वाली ऊर्जा पर काफी निर्भर
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों को इसमें शामिल होने का मौका दिया था. हम नाटो देशों के पास गए और दूसरे देशों से भी बात की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने आगे कहा, “मैंने कहा था कि अगर आप मदद करना चाहें तो बहुत अच्छा होगा, लेकिन सबने इसे ठुकरा दिया.” ट्रंप का कहना था कि यह फैसला उन देशों के लिए आगे चलकर महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि वे खाड़ी क्षेत्र से आने वाली ऊर्जा पर काफी निर्भर हैं.
यह भी पढ़ें:अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति ट्रंप को दिया बड़ा झटका! विरोधी पार्टी डेमोक्रेट ने पास किया ये प्रस्ताव
ज्यादा तेल और ऊर्जा संसाधन हैं
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास अपनी जरूरत से ज्यादा तेल और ऊर्जा संसाधन हैं, लेकिन कई दूसरे देश अब भी खाड़ी क्षेत्र से होने वाली ऊर्जा आपूर्ति पर निर्भर हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास जितनी जरूरत है, उससे कहीं ज्यादा तेल और ऊर्जा है, लेकिन यूरोपीय देशों और कई अन्य देशों को इसकी बहुत जरूरत है.
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के भविष्य को ईरान के साथ चल रही बातचीत से भी जोड़ा. उन्होंने कहा, “समझौते का सबसे अहम हिस्सा यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए.” बाद में उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले ही इस इलाके में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठा चुका है. ट्रंप ने कहा, “हमने काफी हद तक समुद्री बारूदी सुरंगों (माइंस) को निष्क्रिय कर दिया है. हमारे पास दुनिया के सबसे आधुनिक माइंसवीपर हैं.”
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है. यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. दुनियाभर में व्यापार होने वाले कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का एक बड़ा हिस्सा हर दिन इसी संकरे समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है.
स्रोत-आईएएनएस
एवाई/वीसी
डिस्कलेमर- हेडिंग, सबहेड और समरी को छोड़कर पूरी स्टोरी न्यूज एजेंसी IANS की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















