Donald Trump: होर्मुज स्ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका को यूरोपीय सहयोगियों की सैन्य मदद की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह अहम समुद्री रास्ता फिर से खुलेगा और सुरक्षित रहेगा.
हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ईरान, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की. होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा में यूरोपीय देश की मदद के सवाल पर ट्रंप ने कहा हमें उनकी मदद की जरूरत नहीं है. हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है.
खाड़ी क्षेत्र से आने वाली ऊर्जा पर काफी निर्भर
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों को इसमें शामिल होने का मौका दिया था. हम नाटो देशों के पास गए और दूसरे देशों से भी बात की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. उन्होंने आगे कहा, “मैंने कहा था कि अगर आप मदद करना चाहें तो बहुत अच्छा होगा, लेकिन सबने इसे ठुकरा दिया.” ट्रंप का कहना था कि यह फैसला उन देशों के लिए आगे चलकर महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि वे खाड़ी क्षेत्र से आने वाली ऊर्जा पर काफी निर्भर हैं.
यह भी पढ़ें:अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति ट्रंप को दिया बड़ा झटका! विरोधी पार्टी डेमोक्रेट ने पास किया ये प्रस्ताव
ज्यादा तेल और ऊर्जा संसाधन हैं
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास अपनी जरूरत से ज्यादा तेल और ऊर्जा संसाधन हैं, लेकिन कई दूसरे देश अब भी खाड़ी क्षेत्र से होने वाली ऊर्जा आपूर्ति पर निर्भर हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास जितनी जरूरत है, उससे कहीं ज्यादा तेल और ऊर्जा है, लेकिन यूरोपीय देशों और कई अन्य देशों को इसकी बहुत जरूरत है.
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के भविष्य को ईरान के साथ चल रही बातचीत से भी जोड़ा. उन्होंने कहा, “समझौते का सबसे अहम हिस्सा यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए.” बाद में उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले ही इस इलाके में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठा चुका है. ट्रंप ने कहा, “हमने काफी हद तक समुद्री बारूदी सुरंगों (माइंस) को निष्क्रिय कर दिया है. हमारे पास दुनिया के सबसे आधुनिक माइंसवीपर हैं.”
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है. यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. दुनियाभर में व्यापार होने वाले कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का एक बड़ा हिस्सा हर दिन इसी संकरे समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है.
स्रोत-आईएएनएस
एवाई/वीसी
डिस्कलेमर- हेडिंग, सबहेड और समरी को छोड़कर पूरी स्टोरी न्यूज एजेंसी IANS की है.
The India Story Teaser: 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर जारी, सामने आएगी भारत में 'खान-पान' मिलावट की सच्चाई
The India Story Teaser: जी स्टूडियो और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है. काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) और श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म में देश के करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाले एक गंभीर लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले मुद्दे, खाद्य मिलावट के बारे में दिखाया गया है. चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म का टीजर.
कैसा है फिल्म का टीजर?
टीजर की शुरुआत तरबूज में इंजेक्शन लगाने से होती है, जो हालिया घटना के बारे में हिंट देता है जिसमें तरबूज खाकर पूरा परिवार मौत के घाट उतर गया था. फिर दूध में मिलावट और कोरोना काल की झलक भी दिखी. फिल्म का ये टीजर घरों तक पहुंचने वाले खाने की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. वहीं, रासायनिक पदार्थों से तैयार की गई सब्जियों और फलों से लेकर दूषित डेयरी उत्पादों और मिलावटी खाद्य सामग्री तक, 'द इंडिया स्टोरी' दिखाती है कि कैसे मुनाफे की दौड़ में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है.
टीजर में क्या खास दिखाया गया?
-बच्चों की खराब होती सेहत
-खाने-पीने की चीजों में मिलावट
-मेडिकल और सिस्टम की लापरवाही
-एक सामाजिक मुद्दे को थ्रिलर अंदाज में पेश करने की कोशिश
नहीं दिखीं लीड स्टार्स की झलक
हालांकि फिल्म में टीजर में एक्ट्रेस काजल और एक्टर श्रेयस की झलक देखने को नहीं मिली है. ऐसे में ये फिल्म ये दर्शाती है कि ये केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों के बीच जरूरी बातचीत शुरू करने का प्रयास भी करती है. फिल्म का टीजर दर्शकों को ऐसी कहानी की झलक देता है, जो असहज सच्चाइयों को सामने लाती है, व्यवस्था पर सवाल उठाती है और लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर वे रोज क्या खा रहे हैं?
समाज के संकट पर डालती है रोशनी
फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक चेतावनी है, जो समाज को प्रभावित कर रहे इस बढ़ते संकट पर रोशनी डालती है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश देने का वादा भी करती है, जिससे दर्शक जागरूक और सतर्क रह सकें. फिल्म के सह-निर्माता स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी हैं. फिल्म के सिनेमैटोग्राफर निशांत भगवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, गीतकार शकील आजमी, एडिटर आशीष म्हात्रे, और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे हैं.
क्या मैसेज देती है 'द इंडिया स्टोरी'
फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का मुख्य मैसेज लोगों को खाने-पीने की चीजों में बढ़ती मिलावट और केमिकल्स के खतरे के प्रति जागरूक करना है. टीजर के जरिए फिल्म ये दिखाने की कोशिश करती है कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाला खाना धीरे-धीरे 'स्लो पॉइजन' बनता जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और आम लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. बता दें, ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं में 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















