कैजुअल लुक में लड़की ने बिखेरा जलवा, ‘Dhoom Machale’ गाने पर दिखाए कमाल के मूव्स, देखें वीडियो..
Viral Dance Video : सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के सुपरहिट गाने Dhoom Machale पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. वीडियो में लड़की के एनर्जेटिक मूव्स, शानदार एक्सप्रेशंस और बेहतरीन कॉन्फिडेंस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उसके हर स्टेप में गाने की बीट्स के साथ गजब का तालमेल देखने को मिलता है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anjalidineshanand नाम के पेज से शेयर किया गया है. पोस्ट होते ही यह क्लिप तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो गई और अब तक इसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स लड़की की डांस स्किल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने उसके परफॉर्मेंस को एनर्जी से भरपूर बताया है. आप भी देखें..
रिकॉर्डतोड़ 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी पर गदगद हुए मुकेश अंबानी, रणवीर सिंह की ₹3000 करोड़ी फिल्म को बताया नया बेंचमार्क
Mukesh Ambani Lauds Dhurandhar: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर सभी को चौंका दिया है. रणवीर सिंह स्टारर इस फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर नया रिकॉर्ड बनाया है. इसी सफलता को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फिल्म और इसकी रणनीति की खुलकर सराहना की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















