Responsive Scrollable Menu

जापान को कराची समझ बना दी मस्जिद, अब चलेगा बुलडोजर?

दो महीने पहले जापान में हजारों की संख्या में लोगों ने इसलिए प्रदर्शन किया था क्योंकि उन्हें डर था कि मस्जिद यहां पर बन रही है। लेकिन जापान के एक दूसरे शहर में पाकिस्तान ने अवैध तरीके से मस्जिद खड़ी कर दी। उसके राजदूत की मौजूदगी में मस्जिद का उद्घाटन भी हो गया। अब जापान में इस मस्जिद के खिलाफ माहौल गमाया हुआ है। बुलडोजर भी यहां चल सकता है। पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती। इस बार यह बेइज्जती खाली कटोरा फैलाने के लिए नहीं बल्कि जापान को कराची समझकर अवैध मस्जिद खड़ी करने के लिए हुई है। जापान  में बनी एक मस्जिद ने पाकिस्तान की नियत उसके कब्जाधारी इरादों को एक बार फिर एक्सपोज किया है। बता दिया है कि आतंकिस्तान की नियत में खोट है। आतंकिस्तान की नीति अवैध कब्जे की है। क्योंकि जिस मस्जिद को लेकर जापान में गुस्सा फूटा है, उसका उद्घाटन अप्रैल में ही पाकिस्तानी राजदूत अब्दुल हमीद ने किया था। इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद की मौजूदगी में इस मस्जिद का उद्घाटन किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: आकाश पर राज करेगी Indian Air Force, South Asia में ताकत के सारे समीकरण बदलकर रख देंगे 114 Rafale Jets

यह मस्जिद जापान के कुआगोई शहर में बनाई गई थी। लेकिन अब इस पर गिराए जाने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद को गैरकानूनी तरीके से बनाया गया है और इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए अब सवाल उठने लगा है कि क्या जापान में पाकिस्तान के अवैध कब्जे का बुलडोजर चलेगा? पाकिस्तान के वक्तव पर बोले गए झूठों से पर्दा उठता रहा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तान ने सीजफायर को लेकर झूठ बोला वो दुनिया के सामने आ गया। अब जापान में अवैध मस्जिद ने पाकिस्तान की थू थू कर दी है। जापान के कुआगोए प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान में साफ कहा है कि यह इमारत एक शहरी विकास नियंत्रण क्षेत्र में बनाई गई है। जहां आमतौर पर निर्माण कार्य की मनाही होती है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan सीमा पर बाहुबलि लेकर अचानक पहुंचा भारत, एक्शन से मचा हड़कंप

मस्जिद को शहर के प्रशासन की अनुमति के बिना बनाया गया। अब वहां के प्रशासन से इस अवैध मस्जिद को गिराने का अनुरोध किया गया है और इस प्रस्ताव को समीक्षा के लिए स्वीकार भी कर लिया गया है। बहुत संभव है कि 2 महीने पहले बनी यह मस्जिद मलबा हो जाए। जिस तरह जापानी फिजिसवा शहर की सड़कों पर 2 महीने पहले मस्जिद बनने के खौफ में उतर आए थे। अब एक बार फिर उन्होंने जापान में पनपते इस्लाम के खिलाफ हल्ला बोल दिया। विवाद बढ़ता देख पाकिस्तानी दूतावास ने तुरंत खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है और कहा कि अब्दुल हमीद 3 अप्रैल को उद्घाटन कार्यक्रम में तब गए थे जब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सभी कानूनी मंजूरियां ली जा चुकी है।

Continue reading on the app

Kuwait Airport पर Iranian Drone Attack, एक भारतीय की मौत, सामने आया तबाही का खौफनाक Video

कुवैत ने निगरानी फुटेज जारी किया है जिसमें कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर ड्रोन हमले का दृश्य दिखाया गया है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस हमले ने ईरान और अमेरिका के बीच नाजुक युद्धविराम को और भी तनावपूर्ण बना दिया है। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, मृतक भारतीय नागरिक था। हमले से हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को भी व्यापक क्षति पहुंची और देश के मुख्य हवाई अड्डे पर परिचालन कुछ समय के लिए निलंबित करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump को बड़ा झटका! अमेरिकी संसद में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव पास, अपनों ने ही बदला पाला

कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा एक्स पर प्रकाशित फुटेज में हमले का प्रभाव और उसके तुरंत बाद की स्थिति कैद है। वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि एक प्रक्षेपास्त्र टर्मिनल भवन से टकराया, जिससे विस्फोट हुआ और छत का एक हिस्सा ढह गया। 
फुटेज के साथ जारी बयान में डीजीसीए ने इस घटना को "क्रूर ईरानी आक्रमण" बताया और कहा कि 3 जून को टर्मिनल 1 पर हुए हमले में कई लोगों की मौत हुई, कई गंभीर रूप से घायल हुए और भारी भौतिक क्षति हुई। प्राधिकरण ने कहा कि 3 जून 2026 को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 (टी1) पर ड्रोन के जरिए किए गए क्रूर ईरानी आक्रमण के पहले क्षण, जिसमें कई लोगों की जान गई, कई गंभीर रूप से घायल हुए और व्यापक भौतिक क्षति हुई ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने जानबूझकर हवाई अड्डे को निशाना बनाने के आरोप को खारिज कर दिया। ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि यह क्षति अमेरिकी निर्मित पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल की खराबी के कारण हुई, जो ईरानी मिसाइलों को रोकने में विफल रहने के बाद गिर गई। हालांकि, कुवैती अधिकारियों का कहना है कि यह क्षति ईरानी ड्रोन हमले के कारण हुई। कुवैत की सेना ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे आपराधिक ईरानी आक्रमण बताया और हमले की जांच करने का वादा किया। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump को बड़ा झटका! अमेरिकी संसद में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव पास, अपनों ने ही बदला पाला

कुवैत हवाई अड्डे पर हमला

अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 63 लोग घायल हो गए। आपातकालीन बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला। अधिकारियों ने नुकसान का आकलन करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी रूप से परिचालन बंद कर दिया। भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह कुवैती अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और मृतक के परिवार और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। दूतावास ने कहा कि दूतावास भारत में शोक संतप्त परिवार को सभी आवश्यक सहायता और घायलों की सहायता प्रदान करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। इस हमले ने खाड़ी देशों के सामने बढ़ते जोखिमों को उजागर किया है, जो लंबे समय से खुद को क्षेत्रीय संघर्षों के प्रत्यक्ष प्रभावों से अपेक्षाकृत सुरक्षित मानते रहे हैं। कुवैत, अपने कई पड़ोसी देशों की तरह, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और विदेशी सैन्य संपत्तियों का मेजबान है, जो इसे ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के प्रति संवेदनशील बनाता है।

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार, कोच गौतम गंभीर की पसंद संजू सैमसन

भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे से पहले टी20 कप्तान को लेकर नई बहस छिड़ गई है. खबरों के मुताबिक चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को इस पद पर अब और बनाए रखना नहीं चाहते. कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर सबसे हैं वहीं कोच गौतम गंभीर की पसंद संजू सैमसन बताए जा रहे हैं. Thu, 4 Jun 2026 11:31:16 +0530

  Videos
See all

Haryana Firing : पंचकुला फायरिंग केस में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर | Top News | Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:12:21+00:00

Dehradun Encounter News: नायगांव में पुलिस मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार | Uttarakhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:16:47+00:00

Malviya Nagar Fire News Live: एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, पसरा मातम | Delhi Fire | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:14:02+00:00

Bihar ICU Short Circuit | करा रहे थे इलाज..जानलेवा बनी आग | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers