Responsive Scrollable Menu

भारत को ऑफर देकर रूस भरेगा Su-57 की पहली सफल उड़ान, पेंटागन से लेकर बीजिंग तक सब हैरान!

दुनिया के हथियारों के बाजार में इस वक्त खलबली मची है। रूस जो पहले से ही यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। उसने एक ऐसा दांव चला है जिसने पेंटागन से लेकर बीजिंग तक सबके कान खड़े कर दिए हैं। रूस की दिग्गज कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन यानी यूएसी के सीईओ वादिम बड़े खान ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि रूस के दूसरे स्टील फाइटर जेट एसयू 75 चेकमेट के पहले उड़ान प्रोटोटाइप का काम शुरू हो चुका है। यह सिर्फ एक विमान नहीं बल्कि पुतिन का वो चेकमेट है जिसे खासतौर पर अमेरिका के F35 और चीन के J20 को टक्कर देने के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह विमान वाकई तय समय पर आसमान में उड़ान भरेगा और सबसे बड़ी बात भारत के लिए इसमें क्या छिपा है? 

इसे भी पढ़ें: भारत के जिगरी दोस्त पर पहले किया हमला, फिर जारी किया वीडियो, यूक्रेन के एक्शन से हिली दुनिया

दरअसल जुलाई 2021 में जब पहली बार मॉस्को एयर शो में एक ढके हुए विमान से पर्दा उठा तो दुनिया दंग रह गई। रूस ने एक ऐसा फाइटर जेट पेश किया था जो सिंगल इंजन का था। बेहद आधुनिक था और जिसका नाम रखा गया चेकमेट। रूस के पास पहले से ही एसयू 57 जैसा भारी और दोहरे इंजन वाला पांचवी पीढ़ी का विमान मौजूद है। लेकिन एसयू 75 को रूस ने लाइट टैक्टिकल एयरक्राफ्ट के तौर पर पेश किया। हालांकि साल 2021 के बाद से यह प्रोजेक्ट कई मुश्किलों में फंस गया। पहले इसकी उड़ान 2023 में होनी थी, लेकिन अब इसके 2027 तक आसमान में पहुंचने की उम्मीद है। ताजा रिपोर्ट बताती है कि साल 2021 में जो मॉडल हमने देखा था असली प्रोटोटाइप उससे काफी अलग होने वाला है। रूस ने एसयू 57 को बनाने के दौरान जो कड़वे सबक सीखे और जो तकनीक विकसित की उसे अब एसयू 75 में डाल दिया जा रहा है। इसके विंग डिजाइन और टेल यानी पूंछ के हिस्से में बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि इसकी स्टील क्षमता यानी रडार से बचने की ताकत को और बेहतर बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट कासल पर इजरायली झंडा देख ईरान ने ऐसा धमकाया, ट्रंप-नेतन्याहू के बीच गाली-गलौच तक हो गई?

एसयू 75 की सबसे बड़ी खासियत इसका ओपन आर्किटेक्चर है। इसका मतलब है कि खरीदार देश अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव कर सकता है। इसमें एक एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पायलट असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है। यह युद्ध के दौरान पायलट के तनाव को कम करता है और एक को पायलट की तरह काम करता है। जैसे अमेरिका के पास भारी F2 और हल्का F35 है, वैसे ही रूस अब SU 57 और SU 75 की जोड़ी बना रहा है। यह इंजन हथियार और एवियनिक्स के मामले में एसयू 57 का ही छोटा लेकिन फुर्तीला वर्जन है। यह विमान अपने अंदरूनी वेपन बे में कई तरह की मिसाइलें ले जा सकता है। जिससे रडार पर इसकी पहचान करना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

Continue reading on the app

जापान को कराची समझ बना दी मस्जिद, अब चलेगा बुलडोजर?

दो महीने पहले जापान में हजारों की संख्या में लोगों ने इसलिए प्रदर्शन किया था क्योंकि उन्हें डर था कि मस्जिद यहां पर बन रही है। लेकिन जापान के एक दूसरे शहर में पाकिस्तान ने अवैध तरीके से मस्जिद खड़ी कर दी। उसके राजदूत की मौजूदगी में मस्जिद का उद्घाटन भी हो गया। अब जापान में इस मस्जिद के खिलाफ माहौल गमाया हुआ है। बुलडोजर भी यहां चल सकता है। पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती। इस बार यह बेइज्जती खाली कटोरा फैलाने के लिए नहीं बल्कि जापान को कराची समझकर अवैध मस्जिद खड़ी करने के लिए हुई है। जापान  में बनी एक मस्जिद ने पाकिस्तान की नियत उसके कब्जाधारी इरादों को एक बार फिर एक्सपोज किया है। बता दिया है कि आतंकिस्तान की नियत में खोट है। आतंकिस्तान की नीति अवैध कब्जे की है। क्योंकि जिस मस्जिद को लेकर जापान में गुस्सा फूटा है, उसका उद्घाटन अप्रैल में ही पाकिस्तानी राजदूत अब्दुल हमीद ने किया था। इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद की मौजूदगी में इस मस्जिद का उद्घाटन किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: आकाश पर राज करेगी Indian Air Force, South Asia में ताकत के सारे समीकरण बदलकर रख देंगे 114 Rafale Jets

यह मस्जिद जापान के कुआगोई शहर में बनाई गई थी। लेकिन अब इस पर गिराए जाने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद को गैरकानूनी तरीके से बनाया गया है और इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए अब सवाल उठने लगा है कि क्या जापान में पाकिस्तान के अवैध कब्जे का बुलडोजर चलेगा? पाकिस्तान के वक्तव पर बोले गए झूठों से पर्दा उठता रहा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तान ने सीजफायर को लेकर झूठ बोला वो दुनिया के सामने आ गया। अब जापान में अवैध मस्जिद ने पाकिस्तान की थू थू कर दी है। जापान के कुआगोए प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान में साफ कहा है कि यह इमारत एक शहरी विकास नियंत्रण क्षेत्र में बनाई गई है। जहां आमतौर पर निर्माण कार्य की मनाही होती है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan सीमा पर बाहुबलि लेकर अचानक पहुंचा भारत, एक्शन से मचा हड़कंप

मस्जिद को शहर के प्रशासन की अनुमति के बिना बनाया गया। अब वहां के प्रशासन से इस अवैध मस्जिद को गिराने का अनुरोध किया गया है और इस प्रस्ताव को समीक्षा के लिए स्वीकार भी कर लिया गया है। बहुत संभव है कि 2 महीने पहले बनी यह मस्जिद मलबा हो जाए। जिस तरह जापानी फिजिसवा शहर की सड़कों पर 2 महीने पहले मस्जिद बनने के खौफ में उतर आए थे। अब एक बार फिर उन्होंने जापान में पनपते इस्लाम के खिलाफ हल्ला बोल दिया। विवाद बढ़ता देख पाकिस्तानी दूतावास ने तुरंत खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है और कहा कि अब्दुल हमीद 3 अप्रैल को उद्घाटन कार्यक्रम में तब गए थे जब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सभी कानूनी मंजूरियां ली जा चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार, कोच गौतम गंभीर की पसंद संजू सैमसन

भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे से पहले टी20 कप्तान को लेकर नई बहस छिड़ गई है. खबरों के मुताबिक चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को इस पद पर अब और बनाए रखना नहीं चाहते. कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर सबसे हैं वहीं कोच गौतम गंभीर की पसंद संजू सैमसन बताए जा रहे हैं. Thu, 4 Jun 2026 11:31:16 +0530

  Videos
See all

Malviya Nagar Fire News Live: एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, पसरा मातम | Delhi Fire | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:14:02+00:00

Delhi Hotel Fire | हादसा या हत्या? #delhifirenews #viralvideo #delhinews #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:14:07+00:00

Haryana Firing : पंचकुला फायरिंग केस में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर | Top News | Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:12:21+00:00

Bihar ICU Short Circuit | करा रहे थे इलाज..जानलेवा बनी आग | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers