आ गई भैया खुशखबरी, भारत में मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी-बिहार कब पहुंचेगा?
Monsoon Arrival Kerala: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार केरल में आधिकारिक एंट्री कर ली है. IMD ने पुष्टि करते हुए बताया कि 4 से 9 जून के बीच केरल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. तिरुवनंतपुरम समेत आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब तेजी से आगे बढ़ेगा और देश के अन्य हिस्सों को भी कवर करेगा. उत्तर भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मानसून की एंट्री को किसानों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
अन्नामलाई की BJP संग नहीं बन पाई बात, भगवा पार्टी छोड़ने पर हैं अडिग, कल करेंगे अगले कदम का ऐलान
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ कई बैठकें कीं. ये बैठकें भाजपा में उनकी भविष्य की भूमिका को लेकर जारी अटकलों और राज्य इकाई में हाल के घटनाक्रमों से उनकी असंतुष्टि की खबरों के बीच हुईं. अन्नामलाई की अब तक भाजपा संग बात नहीं बन पाई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















