Responsive Scrollable Menu

Adhik Maas Purnima 2026: ज्येष्ठ अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत आज, नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Jyeshtha Adhik Purnima 2026: आज यानी 30 मई, शनिवार को व्रत की पूर्णिमा है. ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा इस साल दो दिन होगी. आज 30 मई को सत्यनारायण व्रत और चंद्रमा की पूजा होगी. जबकि कल 31 मई को स्नान और दान की पूर्णिमा का पर्व होगा. हिंदू धर्म में प्रत्येक महीने की पूर्णिमा बेहद खास मानी जाती है. हर एक पूर्णिमा की अपनी विशेषता और महत्व है. पूर्णिमा के दिन पावन नदियों में स्नान किया जाता है. फिर दान किया जाता है. इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ आदि करने से विशेष लाभ मिलता है. अधिकमास की पूर्णिमा तील साल में एक बार आती है इसलिए इसका महत्व धर्म शास्त्रों में वर्णित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिकमास की पूर्णिमा पर स्नान-दान, पूजा-पाठ, जप आदि कामों से दोगुना पुण्य फल प्राप्त होता है. आइए जानते हैं आज पूजा का मुहूर्त और विधि के बारे में. 

ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त (Adhik Maas Purnima Shubh Muhurat) 

ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा के दिन व्रत और स्नान-दान शुभ मुहूर्त में करने से पूजा का कई गुना फल प्राप्त होता है.

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 04 बजकर 33 मिनट से सुबह 06 बजकर 20 मिनट तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 बजे तक.

ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान-दान कब? 

ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान-दान कल यानी 31 मई 2026 रविवार को है. जिसका मुहूर्त सुबह 04 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. 

ज्येष्ठ पूर्णिमा पूजा विधि (Adhik Maas Purnima 2026 Puja Vidhi) 

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर या पूजा स्थान को साफ करें. फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. दीपक जलाएं. धूप अर्पित करें. फिर भगवान को तुलसी दल, फूल, अक्षत अर्पित करें. चंदन का तिलक लगाएं. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें जैसे ऊं नमो भगवते वासुदेवाय. फिर चंद्रदेव को शाम के समय अर्घ्य दें. अंत में आरती करें और प्रसाद वितरित करें. 

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान 

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आप चावल, दाल, आटा, गुड़, घी, दूध और मौसमी फल जैसे आम या केला दान कर सकते हैं. इसके अलावा वस्त्र, छाता और जल से भरा मिट्टी का मटका दान करना भी बहुत शुभ माना गया है. खासकर गर्मी के मौसम में यह जरूरतमंदों के लिए बहुत उपयोगी होता है. 

ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व 

हिंदू धर्म में अधिकमास की मान्यता बहुत अधिक होती है. इस महीने की पूर्णिमा भी खास होती है क्योंकि ये प्रति ढाई साल के अंतराल के बाद आती है. अधिक मास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं. इसलिए, अधिक मास में आने के इस तिथि को अधिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. यह तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होती है. स्कन्दपुराण, पद्मपुराण, नारदपुराण और भविष्यपुराण में भी इस पूर्णिमा का वर्णन मिलता है.

यह भी पढ़ें: Purnima Kab Hai: 30 या 31 मई... ज्येष्ठ अधिकमास की पूर्णिमा कब है? जानें व्रत और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

'पाप लगेगा बच्चे को रुला दिया', फाइनल में नहीं पहुंची RR तो रोने लगे वैभव सूर्यवंशी, वायरल वीडियो देख फैंस हुए निराश

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: क्वालीफायर 2 मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 का सफर खत्म हो गया. टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने क्वालीफायर 2 में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 96 रन की पारी खेली. हालांकि, वह इसके बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और राजस्थान फाइनल में नहीं पहुंच पाई. इसके बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए और रोने लगे. उनके इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स भी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं.

डगआउट में रोने लगे वैभव सूर्यवंशी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने एक समझदारी वाली पारी खेली. वह 47 गेंद पर 96 रन की ताबतोड़ पारी खेलकर आउट हुए. इस सीजन वह तीसरी बार अपना शतक पूरा करने से चूके.

मगर, उनकी ये पारी राजस्थान की जीत के काम नहीं आ पाई और टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इधर RR बाहर हुई और उधर डगआउट में बैठे थे और रोने लगे. उनका इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आसपास मौजूद लोग उन्हें चुप कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं. 15 साल का ये खिलाड़ी खुद को शांत रखने की पूरी कोशिश कर रहा है.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का दिखा जलवा

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. इस सीजन उन्होंने 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए.

वैभव सूर्यवंशी के इमोशनल वीडियो पर आए यूजर्स के रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: 'वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे...', वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी, 5 कप्तानों की IPL 2026 खत्म होते ही हो सकती है छुट्टी

इंडियन प्रीमियर लीग में औसत प्रदर्शन की वजह से अगले सीजन से पहले कई फ्रेंचाईजी अपने कप्तानों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तानों की छुट्टी हो सकती है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का भी जाना तय माना जा रहा है. Sat, 30 May 2026 14:00:30 +0530

  Videos
See all

Dharmendra Pradhan Interview: NTA से जुड़े ऐश्वर्य के सवाल पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T09:10:23+00:00

Dharmendra Pradhan Interview: NEET पर सवाल उठाने वाले अपनेगिरेबान में झांके- धर्मेंद्र प्रधान #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T09:13:10+00:00

Ghaziabad Khoda Murder: मृतक सूर्या के हत्यारों के लिए UP Dy.CM Keshav Prasad Maurya ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T09:08:22+00:00

Ghaziabad Crime News: बकरीद पर 'हलाल कांड'!| Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T09:08:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers