Responsive Scrollable Menu

रेगिस्तान में किला, मिसाइल सिटी, ईरान जैसा हथियारों का पाताल लोक तैयार कर रहा चीन, ड्रैगन के प्लान से अमेरिका के उड़े होश!

चीन अपने दूरदराज के उत्तर-पश्चिमी रेगिस्तानी इलाके में लॉन्च पैड (लॉन्चिंग साइट्स), मजबूत किलेबंद सुविधाओं और संचार बुनियादी ढांचे का एक बहुत बड़ा नेटवर्क बना रहा है। एक अमेरिकी शोधकर्ता  ने इसे बीजिंग के परमाणु बलों की सुरक्षा और उनके बचे रहने की क्षमता को मजबूत करने का एक ऐसा प्रयास बताया है जो "पहले कभी नहीं देखा गया। बताया जा रहा है कि चीन रेगिस्तान में परमाणु चक्रव्यूह बिछा रहा है। चीन ने अमेरिका को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसा तीन लेयर का न्यूक्लियर चक्रव्यूह जिसे अमेरिका के लिए भेदना नामुमकिन हो जाए। सेटेलाइट से आई कुछ नई और बेहद चौंकाने वाली तस्वीरों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इन तस्वीरों में चीन के उत्तर पश्चिमी रेगिस्तानी इलाके में बड़े पैमाने पर सैन्य निर्माण गतिविधियां दिखाई दी हैं। यह कोई साधारण निर्माण नहीं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि चीन यहां अपने परमाणु हथियारों और लंबी दूरी की मिसाइलों के लिए ऐसा सुरक्षा कवच तैयार कर रहा है जो युद्ध की स्थिति में उसकी सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकता है। चीन की एक पुरानी रणनीति रही है कि वह सुनसान और दूरदराज के इलाकों में अपनी सबसे गोपनीय सैन्य परियोजना को अंजाम देता है। जहां आम लोगों की पहुंच नहीं होती। जहां विदेशी निगरानी सीमित होती है और जहां दुश्मन के लिए गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल होता है।  

इसे भी पढ़ें: युद्धपोत देख भड़का चीन, लड़ाकू जहाज से नेवी को घेरा

उसी रणनीति के तहत चीन के हामी न्यूक्लियर साइलो फील्ड के आसपास तेजी से सैन्य ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां 80 से ज्यादा विशाल कंक्रीट लॉन्च पैड बनाए गए हैं। इनके अलावा बंकर, सैन्य गोदाम, कम्युनिकेशन सेंटर और अत्याधुनिक रक्षा संरचनाएं भी खड़ी की गई। इन लॉन्च पैंट्स का आकार इतना बड़ा है कि यहां आसानी से मोबाइल मिसाइल लांचर, एयर डिफेंस सिस्टम और भारी सैन्य वाहन तैनात किए जा सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस रहस्यमई ऑक्टागन बेस की हो रही है जिसे सुरक्षा विशेषज्ञों ने न्यूक्लियर चक्रव्यूह का नाम दिया है। यह बेस साधारण सैन्य अड्डे जैसा नहीं दिखता। इसकी पूरी बनावट एक बहुस्तरीय [संगीत] सुरक्षा ढांचे जैसी है। सबसे ज्यादा अंदर मौजूद है मुख्य कमान सेंटर। यही वो जगह हो सकती है जहां युद्ध की स्थिति में सभी फैसले लिए जाएं और जहां से मिसाइल नेटवर्क को नियंत्रित किया जाए। इसके बाहर दूसरी परत बनाई गई है जहां सैनिकों, अधिकारियों और तकनीकी स्टाफ के रहने और संचालन की सुविधाएं मौजूद हैं। यानी अगर युद्ध की स्थिति बने तो यह बेस लंबे समय तक स्वतंत्र रूप से काम कर सकता है। फिर आती है तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण परत। यह परत भारी सैन्य वाहनों, ट्रंक, माउंटेड, मिसाइल लांचरों और युद्ध सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए तैयार की गई बताई जा रही है। यदि दुश्मन किसी एक हिस्से को निशाना बनाता है तो भी बाकी सिस्टम सक्रिय रह सके। इसके लिए पूरे ढांचे को कई स्तरों में बांटा गया है। इस पूरे क्षेत्र को चारों तरफ से बख्तरबंद बंकरों, सुरक्षित हथियार डिपो, एयर स्ट्रिप और रेलवे लाइनों से जोड़ा गया है। यह रेलवे लाइनें सीधे परमाणु मिसाइलों क्षेत्रों तक पहुंचती हैं। जिससे मिसाइलों और सैन्य उपकरणों की तेज आवाजाही संभव हो सके। 

इसे भी पढ़ें: Turkey के दुश्मन के घर में शेर की तरह दहाड़ने लगे भारत के खूंखार हथियार, हिले कई देश!

हाल ही में अप्रैल और मई के दौरान इस इलाके में चीनी सेना की बड़े सैन्य गतिविधि भी देखी गई। सेटेलाइट तस्वीरों में मिसाइल बैट्रियां, भारी सैन्य ट्रक और बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास के संकेत दिखाई दिए। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई कि चीन केवल निर्माण नहीं कर रहा बल्कि इस नेटवर्क को सक्रिय रूप से ऑपरेशनल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार चीन की असली चिंता अमेरिका की तथाकथित फर्स्ट स्ट्राइक क्षमता है। यानी अगर कभी युद्ध की स्थिति में अमेरिका पहले हमला करे तो चीन के परमाणु हथियार नष्ट हो जाए। इसी खतरे से बचने के लिए चीन अपनी सेकंड स्ट्राइक क्षमता को मजबूत कर रहा है। सेकंड स्ट्राइक का मतलब है पहला हमला झेलने के बाद भी दुश्मन पर विनाशकारी जवाबी हमले करने की क्षमता बनाए रखना। इस रणनीति का एक और अहम हिस्सा है चीन का अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम। वायन वन नामक सेटेलाइट नेटवर्क सिस्टम दुश्मन की मिसाइल लॉन्च होने के कुछ ही सेकंड बाद उसका पता लगा सकता है और कुछ मिनटों के भीतर सैन्य कमांड को अलर्ट भेज सकता है। यानी अगर किसी देश ने चीन पर अचानक हमला करने की कोशिश की तो चीन को जवाबी कारवाई के लिए महत्वपूर्ण समय मिल सकता है। हालांकि चीन आधिकारिक तौर पर नो फर्स्ट यूज़ नीति की बात करता रहा है और कहता है कि वह पहले परमाणु हमला नहीं करेगा। लेकिन पश्चिमी देशों और कई सुरक्षा विशेषज्ञों को डर है कि ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच यह परमाणु ढांचा रणनीतिक दबाव बनाने का बड़ा हथियार बन सकता है। पेंटागन पहले ही चेतावनी दे चुका है कि चीन दुनिया में सबसे तेजी से अपना न्यूक्लियर शस्त्रगार बढ़ा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले सालों में चीन के पास 1000 से ज्यादा परमाणु वॉर हेड हो सकते हैं। 

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी की अमिताभ बच्चन ने की तारीफ, IPL में कमाल देख बोलें- 'हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे'

Amitabh Bachchan Praise Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल (IPL 2026) में इस बार कई खिलाड़ियों ने धमाल मचाया, लेकिन जिस एक का नाम सबकी जुबान पर रहा वो हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. राजस्थान रॉयल्स  की ओर से खेल रहे वैभव ने इस टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. वहीं, क्वालीफायर 2 में भी उन्होंने  96 रन बनाए. हर कोई वैभव के खेल की तारीफ कर रहा है और अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी नाम जुड़ गया है. 

वैभव सूर्यवंशी के लिए क्या बोले बिग बी?

वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके सबका दिल जीत लिया है. ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी एक्स पर पोस्ट कर उनकी तारीफ की है.  उन्होंने लिखा- 'सूर्यवंशी 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या. इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पाते थे.' बिग बी का ये पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

अमिताभ के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन

वहीं, सोशल मीडिया पर अब अमिताभ के पोस्ट पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. एक ने लिखा- 'IPL का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं. कोई हारे जीते फर्क नहीं पड़ता. लेकिन आज राजस्थान रॉयल्स के हारने का अफसोस बस इतना है कि वैभव सूर्यवंशी की एक और इनिंग देखने को नहीं मिलेगी.' दूसरे ने लिखा- 'सर गुल्ली डंडा क्रिकेट की जननी है.' तीसरे ने लिखा- 'वैभव सूर्यवंशी भविष्य मे क्रिकेट का नायक है। आज बदकिस्मती से RR हार गई लेकिन सूर्यवंशी जीत गया'

ये भी पढ़ें- 'किसी की नजर न लगे...', Vaibhav Sooryavanshi के फैन हुए Bobby Deol, एक्टर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए भी कही ये बात

बॉबी देओल ने भी की थी तारीफ 

अमिताभ से पहले  एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए बॉबी देओल ने भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की थी. तब एक्टर से वैभव सूर्यवंशी के खेल के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था- 'कमाल है वो, फिनोमिना है वो, गॉड ब्लेस्स हिम. उसको नजर न लगे, क्योंकि जॉब कोई ऐसे खेलता है तो सब देखते हैं, जलन भी होती है और कभी-कभी अपनों की भी नजर लग जाती है. मैं ये चाहता हूं कि वो जिस तरह खेल रहा है, उसमें वो ज्यादा सोचे न कि लोग क्या कहते हैं मेरे बारे में.' 

आईपीएल 2026 में कैसा खेले वैभव?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी  के खेल के बारे में बताए तो उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया है और मौजूदा समय में ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. आंकड़ों की बात करें, तो  इस सीजन पूरे सीजन में 15 साल के वैभव ने 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए.

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करे तो भले ही वो 83 साल के हो गए हैं, लेकिन उन्होंने एक्टिंग करना नहीं छोड़ा और फिल्मों में एक्टिव है. वो अपने फैंस का अपनी एक्टिंग से दिल जीतते रहते हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD' का सीक्वल है. इस फिल्म के पहले भाग में अमिताभ बच्चन के साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी थे. आखिरी बार उन्हें 'वेट्टैयान'  में देखा गया था. इसके अलावा वो कौन बनेगा कोरड़पति भी होस्ट करते हैं और कई एड भी करते हैं. 

ये भी पढ़ें- किसी के सिर पर पत्थर से किया हमला, तो किसी को मारा थप्पड़, परेश रावल गुस्से में उठा चुके हैं ऐसे कदम

Continue reading on the app

  Sports

तीसरी बार हिट विकेट होकर साई सुदर्शन हुए बेशर्म, शास्त्री को दिया ऐसा जवाब, सुनकर पकड़ लेंगे माथा

गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा आउट होने के तरीके से चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि वो अब इससे बचने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे. उनका कहना था कि वो इस तरह आउट होने में पहले से बेहतर होते जा रहे हैं. Sat, 30 May 2026 12:20:46 +0530

  Videos
See all

Unnao Truck Loot: उन्नाव ट्रक लुटेरों को पुलिस ने मारी गोली | UP Police Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T08:08:53+00:00

Lucknow Shaurya Vatika का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया उद्घाटन | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T08:02:08+00:00

Odisha Road Accident: तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने कार को कई मीटर तक घसीटा | Bhubaneswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T08:13:42+00:00

Big Breaking News: यूपी के 46 जिलों में मौसम अलर्ट | Weather Alert | Heavy Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T08:03:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers