Responsive Scrollable Menu

'पाप लगेगा बच्चे को रुला दिया', फाइनल में नहीं पहुंची RR तो रोने लगे वैभव सूर्यवंशी, वायरल वीडियो देख फैंस हुए निराश

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: क्वालीफायर 2 मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 का सफर खत्म हो गया. टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने क्वालीफायर 2 में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 96 रन की पारी खेली. हालांकि, वह इसके बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और राजस्थान फाइनल में नहीं पहुंच पाई. इसके बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए और रोने लगे. उनके इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स भी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं.

डगआउट में रोने लगे वैभव सूर्यवंशी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने एक समझदारी वाली पारी खेली. वह 47 गेंद पर 96 रन की ताबतोड़ पारी खेलकर आउट हुए. इस सीजन वह तीसरी बार अपना शतक पूरा करने से चूके.

मगर, उनकी ये पारी राजस्थान की जीत के काम नहीं आ पाई और टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इधर RR बाहर हुई और उधर डगआउट में बैठे थे और रोने लगे. उनका इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आसपास मौजूद लोग उन्हें चुप कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं. 15 साल का ये खिलाड़ी खुद को शांत रखने की पूरी कोशिश कर रहा है.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का दिखा जलवा

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. इस सीजन उन्होंने 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए.

वैभव सूर्यवंशी के इमोशनल वीडियो पर आए यूजर्स के रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: 'वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे...', वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल

Continue reading on the app

विनेश फोगाट की ट्रायल प्रक्रिया आज:दिल्ली स्टेडियम पहुंचीं, मैट से VIDEO सामने आया; छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र

करीब एक सप्ताह से चल रही उठापटक के बीच हरियाणा की ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट शनिवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित हो रहे महत्वपूर्ण सिलेक्शन ट्रायल्स में हिस्सा लेने स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। आयोजन स्थल यानी इंदिरा गांधी स्टेडियम से विनेश फोगाट की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें वे मैट पर उतरने से पहले अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ रणनीति बनाती और वॉर्म-अप करती हुई दिखाई दीं। कुश्ती महासंघ के साथ चल रहे हालिया विवादों के चलते पूरे स्टेडियम और ट्रायल एरिया के आसपास दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि बिना किसी बाधा के पारदर्शी तरीके से ट्रायल्स संपन्न कराए जा सकें। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ही रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के ट्रायल की अनुमति दे दी थी। 28 मई को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI ) ने फोगाट का ट्रायल रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने ठुकरा दिया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

  Sports

होनहार बिरवान के होत चीकने पात... बैंटिंग के जरिए लिख दी नई इबारत, लेकिन फाइनल में न पहुंची RR तो वैभव सूर्यवंशी की आंखों से छलके आंसू, VIDEO

वैभव सूर्यवंशी IPL के दूसरे क्वालिफायर में 96 रनों की शानदार पारी खेली। मगर फाइनल में जाने का सपना टूटने के बाद बाद यह खिलाड़ी भी टूट गया। वैभव मैदान में ही फूट-फूटकर रोने लगे जिसके VIDEO सामने आया है। Sat, 30 May 2026 14:22:29 +0530

  Videos
See all

Breaking News: अभिषेक बनर्जी को CID ने दिया नोटिस #ytshorts #mamatabanerjee #abhishekbanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:11:46+00:00

Rajasthan Weather: राजस्थान में 'रेतीला बवंडर', दिल्ली की तरफ बढ़ रहा? | IMD | Delhi | Thunderstorm #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:10:29+00:00

Khoda Murder Case: केशव मौर्य ने कहा- ‘हत्यारा बचेगा नहीं’ | Ghaziabad | Bakrid 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:17:16+00:00

Dharmendera Pradhan Exculusive Interview Live : इस बार बजट की तरह बन रहा NEET का क्वेश्चन पेपर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:12:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers