Responsive Scrollable Menu

Motorola Edge 70 Pro+: 4 जून को आएगा मोटोरोला का धाकड़ फोन, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

Motorola Edge 70 Pro+ Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला भारत में अपनी प्रीमियम 'Edge' सीरीज का नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी आगामी 4 जून को भारतीय बाजार में अपना पावरफुल हैंडसेट Motorola Edge 70 Pro+ पेश करेगी। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए की जाएगी।

लॉन्च से ठीक पहले, फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए इस फोन के सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी डिटेल्स का आधिकारिक खुलासा हो गया है।

24 लाख AnTuTu स्कोर वाला प्रोसेसर
मोटोरोला का यह नया फ्लैगशिप फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट से लैस होगा, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.4GHz है। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने एनटूटू (AnTuTu) बेंचमार्क पर 24 लाख से अधिक का शानदार स्कोर हासिल किया है।

बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 16GB तक की LPDDR5x RAM का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4,600 वर्ग मिलीमीटर का एडवांस वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है।

5,200 निट्स की ब्राइटनेस और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती
इस फोन में 6.8-इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आउटडोर या तेज धूप में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी, जो इस सेगमेंट में बेहद खास है।

स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। पानी और धूल से पूरी सुरक्षा के लिए फोन को IP68 और IP69 की डुअल रेटिंग मिली है। इसके अलावा, इसकी मजबूती को मिलिट्री-ग्रेड (MIL-810H) से सर्टिफाइड किया गया है।

6,500mAh की मेगा बैटरी और वायरलेस चार्जिंग
पावर बैकअप के मामले में मोटोरोला ने इस फोन में बड़ा अपग्रेड किया है। डिवाइस में 6,500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह बैटरी आसानी से दो दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।

बैटरी को तेजी से रीचार्ज करने के लिए यह हैंडसेट 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस प्रीमियम मॉडल में 15W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

50MP पेरिस्कोप कैमरा और लेटेस्ट Android 16
फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और 3.5-डिग्री ओआईएस (OIS) मिलेगा। दूर की तस्वीरें लेने के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 50x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।

यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित Hello UI पर काम करेगा। मोटोरोला ने इस डिवाइस के साथ 3 साल के ओएस (OS) अपग्रेड और 5 साल के सुरक्षा अपडेट्स देने का वादा किया है।

लकड़ी और सटिन फिनिश वाले यूनीक कलर्स
लुक और डिजाइन के मामले में भी यह फोन काफी अलग है। इसे तीन खास पैंटोन (Pantone) कलर्स में उतारा जाएगा:

  • Pantone Chicory Coffee: स्कल्प्टेड वुड (लकड़ी जैसी) फिनिश के साथ।
  • Pantone Stormy Sea: ट्विल-इंस्पायर्ड टेक्सचर फिनिश के साथ।
  • Pantone Zinfandel: प्रीमियम सटिन-लक्स फिनिश के साथ।

Continue reading on the app

लीची खरीदने निकली नन्ही बच्ची, बार्गेनिंग सुन दुकानदार भी नहीं रोक पाया हंसी, मासूम का अंदाज हुआ वायरल!

Viral Kid Video : सोशल मीडिया पर एक नन्ही बच्ची का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. लीची खरीदते समय बच्ची ने दुकानदार से इतने प्यारे अंदाज में मोलभाव किया कि हर कोई मुस्कुरा उठा. उसकी मासूम बातें, आत्मविश्वास और क्यूट बार्गेनिंग स्किल्स ने इंटरनेट यूजर्स को खूब प्रभावित किया है. आप भी देखें..

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स के ट्रायल्स में विनेश फोगाट की धमाकेदार शुरुआत, अंतिम पंघाल ने 34 सेकंड में जीता मैच

भारी बवाल के बीच एशियन गेम्स के लिए ट्रायल्स के पहले राउंड में विनेश फोगाट ने जीत से शुरुआत की है. विनेश ने अपने पहले मैच में ज्योति को 7-1 से हराया. विनेश 53 किलोग्राम भारवर्ग में ट्रायल्स दे रही हैं. इसी श्रेणी में अंतिम पंघाल ने भी बेहतरीन खेल दिखाया. अंतिम पंघार ने सिर्फ 34 सेकंड में अपने मैच को जीत हासिल की. Sat, 30 May 2026 14:53:00 +0530

  Videos
See all

Khoda Murder Case: केशव मौर्य ने कहा- ‘हत्यारा बचेगा नहीं’ | Ghaziabad | Bakrid 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:17:16+00:00

Dharmendera Pradhan Exculusive Interview Live : इस बार बजट की तरह बन रहा NEET का क्वेश्चन पेपर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:12:11+00:00

Rajasthan Weather: राजस्थान में 'रेतीला बवंडर', दिल्ली की तरफ बढ़ रहा? | IMD | Delhi | Thunderstorm #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:10:29+00:00

Breaking News: अभिषेक बनर्जी को CID ने दिया नोटिस #ytshorts #mamatabanerjee #abhishekbanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T10:11:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers