वे हमारे बीच चल रहे हैं...White House ने 'एलियन' के लिए नई वेबसाइट बनाई, टारगेट पर कोई और
इसे भी पढ़ें: ईरान को Nuclear Bomb नहीं रखने देंगे, Donald Trump की फाइनल मीटिंग, डील पर होगा आखिरी फैसला
इसे भी पढ़ें: Iran Deal पर Donald Trump की दो टूक, बोले- मेरी शर्तों के बिना कोई समझौता नहीं
इंटरैक्टिव मानचित्र गिरफ्तारियों को ट्रैक करता है
Intraday Trading क्या है? जानिए एक ही दिन में Share Market में शेयर खरीदने और बेचने का तरीका
अगर आपको Share Market में निवेश करने का तरीका अच्छी तरह समझ आ गया है और आप इसमें अपना काफी समय लगाते हैं तो शायद आपको Intraday Trading की भी अच्छी जानकारी होगी. लेकिन अगर आप इस कॉन्सेप्ट से अनजान हैं और अभी-अभी शेयर बाजार में निवेश करना शुरू किया है तो आपको इसके बारे में जरूर सीखना चाहिए, ताकि आप कम समय में ही अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकें. इसके विपरीत अगर आप बिना पूरी जानकारी के इंट्राडे ट्रेडिंग करने की कोशिश करते हैं, तो हो सकता है कि आपको पैसों का नुकसान उठाना पड़े.
Intraday Trading क्या है?
आसान शब्दों में कहें तो इंट्राडे ट्रेडिंग का मतलब है एक ही ट्रेडिंग दिन के अंदर शेयरों को खरीदना और बेचना! इस तरीके में निवेशक शेयरों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रखते बल्कि जैसे ही उन्हें मुनाफा दिखता है वे उसी दिन अपने शेयर बेच देते हैं. उदाहरण के लिए अगर आप कोई शेयर ₹500 में खरीदते हैं और जैसे ही उसकी कीमत ₹520 होती है उसे बेच देते हैं तो इसे इंट्राडे ट्रेडिंग कहा जाता है. इसके अलावा अगर कोई ट्रेडर ट्रेडिंग दिन के आखिर तक अपनी पोजिशन बंद नहीं कर पाता है तो ज्यादातर मामलों में ब्रोकर उसे अपने आप ही स्क्वायर ऑफ कर देता है.
Intraday Trading में क्या होता है?
इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान ट्रेडर्स चार्ट और टेक्निकल एनालिसिस का इस्तेमाल करके शेयर खरीदते और बेचते हैं. इसके अलावा शेयर खरीदने के बाद आपको बाजार की खबरों पर भी पैनी नजर रखनी चाहिए. आपका लक्ष्य कीमतों में होने वाले शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव से मुनाफा कमाना होना चाहिए.
Intraday Trading के फायदे
इंट्राडे ट्रेडिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप कम समय में ही मुनाफा कमा सकते हैं. क्योंकि इसमें खरीदना और बेचना एक ही दिन में हो जाता है इसलिए आपको रात भर के लिए कोई रिस्क नहीं उठाना पड़ता. आप इसे काफी कम पूंजी लगाकर भी शुरू कर सकते हैं और अगर आपके पास अच्छा अनुभव हो तो आप इससे काफी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.
Intraday Trading के नुकसान
जिस तरह इसमें तेजी से मुनाफा कमाया जा सकता है उसी तेजी से नुकसान भी हो सकता है इसलिए, इसमें जुड़ा जोखिम भी काफी ज्यादा होता है. आपको शेयर की कीमतों पर लगातार नजर रखनी पड़ती है. कीमतों में तेजी से होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक कभी घबराहट में, तो कभी लालच में अक्सर गलत फैसले ले लेते हैं.
Intraday Trading करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
अपने नुकसान को सीमित करने के लिए आपको 'स्टॉप लॉस' (Stop Loss) का इस्तेमाल करना चाहिए. आपको बहुत ज्यादा मुनाफे का लालच नहीं करना चाहिए. आपको एक सही योजना बनाने के बाद ही ट्रेडिंग करनी चाहिए. आपको अपनी सारे पैसे किसी एक ही स्टॉक में निवेश नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा जो लोग शेयर बाजार को समझते हैं उनके लिए 'इंट्राडे ट्रेडिंग' (Intraday Trading) एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















