वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद गेंदबाज ने की शर्मनाक हरकत, डगआउट में पसरा सन्नाटा
इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रचने के करीब पहुंच कर चूके राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तबाही मचा दी. उन्होंने 29 बॉल पर 97 रन बना डाले और टूर्नामेंट के सबसे तेज शतक बनाते बनाते रह गए. उनका विकेट प्रफुल्ल हिंगे ने लिया और जैसा सेलिब्रेशन किया वो फैंस को पसंद नही आया.
डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण हैं ये योगासन, तनाव भी होगा दूर और शरीर रहेगा फिट
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के कारण डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन योग के जरिए भी इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. योग विशेषज्ञ के मुताबिक, डायबिटीज मरीजों के लिए मंडूकासन बेहद लाभकारी माना जाता है. इस आसन से अग्नाशय सक्रिय होता है, जिससे इंसुलिन के स्राव में मदद मिलती है. इसके अलावा वक्रासन और शशकासन भी ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में सहायक बताए गए हैं. शशकासन मानसिक तनाव को कम करता है, जबकि वक्रासन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. तनाव कम होने से भी ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. कपालभाति, अनुलोम-विलोम, योग मुद्रा और गौमुखासन का नियमित अभ्यास भी फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, योग सही तरीके और नियमितता के साथ करना जरूरी है. जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षक की सलाह लेकर ही अभ्यास करना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















