SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की तूफानी पारी, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 244 रनों का लक्ष्य
SRH vs RR Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 243 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. यानी हैदराबाद को जीतना है तो 244 रन बनाने होंगे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 97 रनों की तूफानी पारी खेली और कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए. वहीं ध्रुव जुरेल 50 रन बनाए. हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की पारी का आगाज किया. वैभव पहली ही गेंद से आक्रामक लग रहे थे और उसी अंदाज में उन्होंने आज खेला. वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. इसके बाद भी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी. आज क्रिस गेल का आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाला रिकॉर्ड भी वैभव तोड़ देते, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें आउट कर गिल का रिकॉर्ड बच लिया. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेदों पर 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए.
We are out of words ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
9⃣7⃣(29) of absolute force from Vaibhav Sooryavanshi ????????
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/gtt63Wwkx1
ध्रुव जुरेल ने लगाया शानदार अर्धशतक
इसके बाद यशस्वी जयसवाल को आउट कर शिवांग कुमार ने राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका दिया. जायसवाल 29 गेंद पर 29 रन बनाए. इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर ध्रुव जुरेल प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने. जुरेल ने 21 गेंद पर 50 रन बनाए. इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे ने ही कप्तान रियान पराग को 26 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. फिर दासुन शनाका 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद डोनोवन फरेरा (12), जोफ्रा आर्चर (4) और नंद्रे बर्गर (1) रन बनाए. आखिरी में जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे.
6⃣th FIFTY of the season ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Dhruv Jurel goes back after a sparkling knock ✨
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/yXxXL0QiXP
ऐसी है राजस्थान और हैदराबाद की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट - सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट - शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के हाथों बाल-बाल बचा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 3 रन बनाते ही IPL में इस मामले में बन जाते नंबर-1
मान गए सिद्धारमैया, कल दे देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा? नए सीएम के शपथ की तारीख भी आ रही सामने
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. सूत्रों की मानें तो लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मान गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बुधवार सुबह राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है और माना जा रहा है कि इसी दौरान वे अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. इसके बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है.
कांग्रेस आलाकमान की बैठक में बनी रणनीति
मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान और कर्नाटक के शीर्ष नेताओं के बीच लंबी बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मौजूद रहे.
सूत्रों का दावा है कि बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अंतिम रणनीति तैयार की गई. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया से पद छोड़ने के लिए कहा और उन्हें फैसले पर विचार कर जानकारी देने को कहा गया था. इसके बाद अब उनके इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है.
ಮೊದಲ ಬಾರಿಗೆ ನಾನು ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿಯಾಗಿದ್ದ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ರಾಜ್ಯದ ಪ್ರತಿಯೊಂದು ಸಮುದಾಯದ ಜನರ ಸಾಮಾಜಿಕ, ಶೈಕ್ಷಣಿಕ ಪರಿಸ್ಥಿತಿಯ ಪೂರ್ಣ ಮಾಹಿತಿಯನ್ನು ಸಂಗ್ರಹಿಸುವ ಉದ್ದೇಶದಿಂದ ರಾಜ್ಯ ಹಿಂದುಳಿದ ವರ್ಗಗಳ ಆಯೋಗಕ್ಕೆ "ಸಾಮಾಜಿಕ ಮತ್ತು ಶೈಕ್ಷಣಿಕ ಸಮೀಕ್ಷೆ" ನಡೆಸುವಂತೆ ಆದೇಶಿಸಿದ್ದೆ. ನಂತರ ಬಂದ ಸರ್ಕಾರಗಳು ವರದಿ ಸ್ವೀಕರಿಸಲು ಹಿಂದೇಟು… pic.twitter.com/5ywxfewO4h
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) May 27, 2026
30 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, डीके शिवकुमार 30 मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कांग्रेस के अंदरूनी घटनाक्रम तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं.
डीके शिवकुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जाते रहे हैं. 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भी उनके और सिद्धारमैया के बीच नेतृत्व को लेकर चर्चाएं लगातार होती रही थीं.
तीन डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बार सामाजिक संतुलन साधने के लिए तीन उपमुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है. पार्टी अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, महिला और अल्पसंख्यक समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम कर रही है.
संभावित नामों में जी परमेश्वर और प्रियांक खरगे दलित वर्ग से, यतीन्द्र पिछड़ा वर्ग से, जबकि एमबी पाटिल और ईश्वर खंड्रे लिंगायत समुदाय से चर्चा में हैं. वहीं अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर केजे जॉर्ज, यूटी खादर और जमीर अहमद खान के नाम सामने आ रहे हैं.
राज्यसभा नहीं जाना चाहते सिद्धारमैया
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया को भविष्य की भूमिका को लेकर भी संकेत दिए थे, लेकिन वे फिलहाल राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नेतृत्व परिवर्तन के बाद पार्टी उन्हें कौन-सी जिम्मेदारी देती है.
मंत्री बोसराजू ने क्या कहा?
कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री एनएस बोसराजू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और कैबिनेट में क्या बदलाव होंगे, यह सब जल्द साफ हो जाएगा. कर्नाटक की राजनीति अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और आने वाले 24 घंटे राज्य की सत्ता की नई तस्वीर तय कर सकते हैं.




News Nation















