Responsive Scrollable Menu

अंकिता लोखंडे पति संग गईं मस्जिद, हिजाब में खिंचाए फोटो, सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने के बाद उठे सवाल

Ankita Lokhande Vicky Jain visited Mosque: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) संग अबु धाबी और दुबई वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने अपनी ट्रिप कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीं. हालांकि, उनकी इन तस्वीरों की वजह से इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. दरअसल, हाल ही में अंकिता हिजाब पहने मस्जिद में नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि उन्होंने हिजाब क्यों पहना है.

हिजाब में शेयर की कई तस्वीरें

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबु धाबी ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर कीं. इन फोटोज में वो पति विक्की जैन के साथ अलग-अलग जगह घूमती और मस्ती करती दिखाई दीं. एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे कैमरा रोल से थोड़ा-सा अबु धाबी का प्यार. खूब हंसे और ढेर सारी यादें बनाई.’ हालांकि कई फैंस को कपल की केमिस्ट्री काफी पसंद आई और दोनों को ‘परफेक्ट कपल’ बताया.

जानकारी के अनुसार, अंकिता अपनी ट्रिप के दौरान वॉर्नर ब्रदर्स थीम जोन, वंडर वुमन एरिया और कई टूरिस्ट स्पॉट्स एक्सप्लोर किए. शुरुआत में वह कैजुअल लुक में हाफ पैंट और शर्ट पहने नजर आईं. लेकिन बाद में शेयर की गई तस्वीरों में उनका लुक एकदम अलग देखने को मिला. अंकिता ने जींस और टी-शर्ट के साथ हिजाब पहना हुआ था. जिससे कुछ लोग भड़क गए. वहीं विक्की जैन सफेद शर्ट और पैंट में दिखाई दिए.

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल ने मस्जिद के अंदर और बाहर कई फोटो खिंचाईं. कुछ फोटोज में दोनों शांत माहौल में बैठे नजर आए, तो एक तस्वीर में विक्की जैन अंकिता के माथे पर किस करते दिखाई दिए. इन तस्वीरों को देखकर कई फैंस ने कपल की तारीफ की और लिखा कि दोनों हर संस्कृति का सम्मान करना जानते हैं.

ये भी पढ़ें: NEET विवाद पर कमेंट करने पर क्या ‘इंडियन आइडल’ से निकाले गए विशाल ददलानी? सिंगर ने वीडियो शेयर कर तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद उठे सवाल

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को अंकिता का यह पहनावा पसंद नहीं आया. नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने सवाल किया कि वह कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ गौशाला गई थीं, जहां उन्होंने गौसेवा की. अब मस्जिद में हिजाब पहने तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, ‘अभी तो गौशाला गई थीं, अब हिजाब क्यों?’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या आप मुस्लिम हैं?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ हिंदू हमेशा सेक्युलर बनने की कोशिश करते हैं.’ हालांकि कई फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने अंकिता का सपोर्ट भी किया. कि किसी धार्मिक स्थल पर उसके नियमों के मुताबिक कपड़े पहनना सम्मान की बात होती है.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और ट्रैवल फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इन दोनों की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस उनकी हर पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं. बिग बॉस के बाद से दोनों की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है.

अंकिता लोखंडे वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता टीवी इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं. उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई थी. इसके बाद वह कई रियलिटी शोज और फिल्मों में भी नजर आई थीं. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. फिलहाल उनकी अबु धाबी ट्रिप की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और हिजाब वाला लुक पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: क्या शाहरुख, सलमान और आमिर करते हैं बकरीद पर कुर्बानी? जानिए तीनों खान कैसे मानते हैं ईद-उल-अजहा

Continue reading on the app

SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की तूफानी पारी, राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 244 रनों का लक्ष्य

SRH vs RR Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 243 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. यानी हैदराबाद को जीतना है तो 244 रन बनाने होंगे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 97 रनों की तूफानी पारी खेली और कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए. वहीं ध्रुव जुरेल 50 रन बनाए. हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली.

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जयसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की पारी का आगाज किया. वैभव पहली ही गेंद से आक्रामक लग रहे थे और उसी अंदाज में उन्होंने आज खेला. वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. इसके बाद भी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी. आज क्रिस गेल का आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाला रिकॉर्ड भी वैभव तोड़ देते, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें आउट कर गिल का रिकॉर्ड बच लिया. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेदों पर 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए.

ध्रुव जुरेल ने लगाया शानदार अर्धशतक

इसके बाद यशस्वी जयसवाल को आउट कर शिवांग कुमार ने राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका दिया. जायसवाल 29 गेंद पर 29 रन बनाए. इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर ध्रुव जुरेल प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने. जुरेल ने 21 गेंद पर 50 रन बनाए. इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे ने ही कप्तान रियान पराग को 26 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. फिर दासुन शनाका 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद डोनोवन फरेरा (12), जोफ्रा आर्चर (4) और नंद्रे बर्गर (1) रन बनाए. आखिरी में जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे.

ऐसी है राजस्थान और हैदराबाद की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट - सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट - शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी के हाथों बाल-बाल बचा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, सिर्फ 3 रन बनाते ही IPL में इस मामले में बन जाते नंबर-1

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड रिकॉर्ड सातवीं बार तोड़ा... भारतीय पैरा जैवलीन थ्रोअर ने दुनिया को चौंकाया

Sumit Antil sets new javelin world record: हरियाणा के स्टार पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने इंडियन ओपन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की F64 भाला फेंक स्पर्धा में 74.82 मीटर थ्रो के साथ अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 27 वर्षीय अंतिल के नाम दो पैरालंपिक स्वर्ण (2020, 2024) और तीन विश्व चैंपियनशिप खिताब हैं. वर्ष 2015 में एक दुर्घटना में अपना बायां पैर गंवाने वाले अंतिल का अगला लक्ष्य 80 मीटर का आंकड़ा पार करना है. Wed, 27 May 2026 21:43:29 +0530

  Videos
See all

SIR पर खत्म हुई 'रार' चुनाव आयोग को ‘सुप्रीम’ अधिकार | SC | Voter List | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T16:30:37+00:00

Churu: 47 डिग्री गर्मी में किसान को घर से निकाला, पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरी कांग्रेस | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T16:39:29+00:00

Bhupesh Baghel TS Singhdev Viral Video: जब TS सिंहदेव बन गए भूपेश बघेल के ड्राइवर! #shorts | CG News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T16:31:23+00:00

Viral Video | Bakrid से पहले परिवार ने बकरे की तस्वीर वाला केक काटा #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T16:23:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers