Responsive Scrollable Menu

SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी बने IPL Powerplay के नए किंग, 490 रन के साथ रचा इतिहास

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में ऐसा धमाका किया, जिसने टूर्नामेंट के रिकॉर्ड बुक को हिला दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में 15 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 27 गेंदों में 97 रन ठोककर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वैभव एक आईपीएल सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

वैभव ने इस सीजन पावरप्ले ओवरों में कुल 490 रन पूरे कर लिए, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा पावरप्ले रन हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने राजस्थान को मैच की शुरुआत से ही पूरी तरह कंट्रोल में ला दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन उनका फैसला शुरुआत से ही गलत साबित हुआ। वैभव सूर्यवंशी ने आते ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उन्होंने महज 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और इसके बाद भी रनगति कम नहीं होने दी।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले 6 ओवर में ही 80 रन ठोक दिए। वैभव की तूफानी बल्लेबाजी की वजह से टीम आठवें ओवर में ही 100 रन के पार पहुंच गई। उन्होंने अपनी 97 रन की पारी में 12 लंबे छक्के और 5 चौके लगाए। मैदान के हर कोने में शॉट खेलते हुए वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

यशस्वी जायसवाल ने भी दूसरे छोर से शानदार साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की बड़ी साझेदारी हुई। ऐसा लग रहा था कि वैभव अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वह सिर्फ तीन रन से चूक गए। प्रफुल हिंगे ने उन्हें आउट कर हैदराबाद को बड़ी राहत दिलाई।

इसके बाद शिवांग कुमार ने यशस्वी जायसवाल को 29 रन पर पवेलियन भेजा। हालांकि राजस्थान की आक्रामक बल्लेबाजी यहीं नहीं रुकी। ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग ने तेजी से रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। जुरेल ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, हालांकि बाद में हिंगे ने उन्हें भी आउट कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी का यह सीजन अब तक किसी सपने से कम नहीं रहा है। उन्होंने लगातार बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की है और IPL 2026 में खुद को सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर दिया है। एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में उनकी यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Continue reading on the app

₹15000 करोड़ का स्वदेशी फाइटर जेट प्रोजेक्ट! सरकार ने जारी किया टेंडर, दौड़ में टाटा और L&T समेत ये कंपनियां

भारत के सबसे महत्वाकांक्षी रक्षा प्रोजेक्ट्स में शामिल AMCA फाइटर जेट कार्यक्रम अब अगले चरण में पहुंच गया है। 15,000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी हो चुका है। जानिए दौड़ में कौन-कौन सी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं और इस विमान की खासियत क्या होगी।

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड रिकॉर्ड सातवीं बार तोड़ा... भारतीय पैरा जैवलीन थ्रोअर ने दुनिया को चौंकाया

Sumit Antil sets new javelin world record: हरियाणा के स्टार पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने इंडियन ओपन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की F64 भाला फेंक स्पर्धा में 74.82 मीटर थ्रो के साथ अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 27 वर्षीय अंतिल के नाम दो पैरालंपिक स्वर्ण (2020, 2024) और तीन विश्व चैंपियनशिप खिताब हैं. वर्ष 2015 में एक दुर्घटना में अपना बायां पैर गंवाने वाले अंतिल का अगला लक्ष्य 80 मीटर का आंकड़ा पार करना है. Wed, 27 May 2026 21:43:29 +0530

  Videos
See all

UP Panchayat Chunav: OP Rajbhar का Akhilesh Yadav पर बड़ा आरोप! "सपा नहीं चाहती समय पर हो चुनाव" #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T17:11:20+00:00

UP Power Cut: बिजली संकट पर योगी की अखिलेश को खरी-खरी! अखिलेश यादव का पलटवार- BJP में करंट नहीं! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T17:14:35+00:00

UP Electricity Crisis: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बिजली कटौती पर कही ये बात! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T17:12:48+00:00

Shweta Singh Death Mystery Update: श्वेता सिंह को याद कर रोने लगी बहन | Lucknow | Top News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T17:10:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers