लू से बचाएगा मिथिला का यह खास देसी आम शरबत, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका
मिथिलांचल में आम का मौसम शुरू होते ही घरों में देसी आम शरबत की खुशबू फैलने लगती है. भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए लोग आज भी दादी-नानी के पुराने नुस्खों पर भरोसा करते हैं. मिथिला की गृहिणी बताती हैं कि कच्चे आम का शरबत शरीर को ठंडक देता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाला गुड़, पुदीना और भुना जीरा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इस शरबत को बनाने के लिए कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकाल लिया जाता है. फिर इसमें गुड़, पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और काली मिर्च मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है. इसके बाद ठंडा पानी मिलाकर शरबत बनाया जाता है.
क्या फ्लाइट में ले जा सकते हैं आम की पेटी? ये नियम जान लेंगे तो एयरपोर्ट पर कभी नहीं होना पड़ेगा परेशान
गर्मियों में लोग सफर के दौरान अपने साथ आम ले जाना खूब पसंद करते हैं, लेकिन फ्लाइट में फल ले जाने को लेकर कई नियम भी होते हैं. खासकर विदेश यात्रा में आम पैक करने से पहले जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं सबकुछ...



News18
















.jpg)



