अहमदाबाद बनेगा ग्लोबल स्पोर्ट्स हब, युद्धस्तर पर हो रही तैयारी, कॉमनवेल्थ गेम्स से खुलेगा ओलंपिक मेजबानी का दरवाजा!
commonwealth games 2030: साल 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए गुजरात के अहमदाबाद में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं, जिसका लक्ष्य भविष्य में ओलंपिक की दावेदारी को मजबूत करना है. गेम्स की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. आयोजन समिति के अनुसार सभी बड़े स्पोर्ट्स वेन्यू सितंबर 2029 तक तैयार हो जाएंगे. मुख्य आकर्षण साबरमती किनारे 350 एकड़ में बन रहा सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव है, जहां 20 से ज्यादा ओलंपिक खेलों के लिए वर्ल्ड-क्लास स्टेडियम बन रहे हैं. इसके तहत 24 हजार की क्षमता वाला टेनिस सेंटर, एक्वेटिक सेंटर और 50 हजार की क्षमता वाला एथलेटिक्स स्टेडियम बनाया जा रहा है.
ये सिर्फ भारत की बात नहीं है... NDTV से खास बातचीत में US ग्रीन कार्ड पर बोले मार्को रूबियो
मार्को रूबियो ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बात की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
NDTV



















