यूपी में बिजली कटौत को लेकर कार्रवाई तेज, सरकार ने दो अधिकारियों को किया निलंबित
उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में लापरवाही और कार्य प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है. गाजियाबाद में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें मेरठ मुख्यालय से अटैच किया गया है. वहीं मेरठ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर योगेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों पर गंभीर लापरवाही के आरोप हैं और विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं.
जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर चूक
उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में लापरवाही और कार्य प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए दो एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों को निलंबित किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है. इसके साथ ही उन्हें मेरठ मुख्यालय से अटैच करने का आदेश दिया गया है. इसी तरह मेरठ में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजीनियार योगेश कुमार को भी निलंबित किया गया है. दोनों अधिकारियों पर विभागीय कार्यप्रणाली में लापरवाही और जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर चूक का आरोप लगाए हैं.
ऐसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई को पावर कॉरपोरेशन में जवाबदेही और अनुशासन तय करने की दिशा में एक अहम कदम की तरह माना जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में ऐसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को लेकर आगे की कार्रवाई जारी रहने वाली है.
राज्य के कई भागों में कटौती
आपको बता दें कि यूपी में भीषण गर्मी के कारण बिजली कटौती से हालात बिगड़ चुके हैं. राज्य के कई भागों में लखनऊ, मेरठ, गोंडा, गाजियाबाद और ग्रामीण जिलों में अनियमित तौर पर बिजली की अपूर्ति पूरी न होने की वजह से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है. यहां पर तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के बाद लंबे-लंबे पावर कट लगाए जा रहे हैं. इसकी वजह से जनजीवन पर काफी असर देखने को मिल रहा है.
कई जगहों पर नाराज लोगों के प्रदर्शन
कई जगहों पर लोग विरोध कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग देर रात तक बिजली कटौती को लेकर विधायकों और जनप्रतिनिधियों के घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ. बिजली संकट राजनीतिक रूप से सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. हाल के दिनों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के केस में विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार ने इसे पोस्टपेड में तब्दील कर दिया था. मगर इसके बाद भी जनता की नाराजगी कम नहीं हुई.
'अगर नशा ही करना है, तो खेल का करो', संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम से पहले बोली बबीता फोगाट
कांगड़ा, 23 मई (आईएएनएस)। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रत्येक रविवार को संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। स्पोर्ट्स अथॉरटी ऑफ इंडिया (साई) भी इस कार्यक्रम के आयोजन में अपना सहयोग देता है। खेल मंत्रालय कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारी में भी लगा हुआ है। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंची हैं।
बबीता फोगाट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, फिट इंडिया मूवमेंट और साइकिल मूवमेंट पूरे देश में एक आंदोलन की तरह चलाया जा रहा है। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर यहां इसमें हिस्सा लेने आई हूं। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद अहम है।
बबीता ने कहा, मैंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। हर एथलीट का सपना होता है कि वह अपने देश में खेलते हुए पदक जीते। बहुत अच्छी बात है कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन अहमदाबाद में होने जा रहा है। खेल मंत्रालय और साई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
पूर्व पहलवान ने नशा-मुक्ति अभियान पर अपनी राय रखते हुए कहा, अगर आपको किसी चीज की लत लगानी ही है, तो क्यों न वह खेल की हो? अगर आपको किसी चीज के प्रति जुनूनी होना ही है, तो क्यों न वह हमारे देश का तिरंगा हो? अगर इस लत से कोई बीमारी होती भी है, तो वह सफलता की बीमारी होगी, और यह आपके देश को भी गौरवान्वित करेगी।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जाने वाले संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाना है। संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम को मोटापा के विरुद्ध अभियान के रूप में भी चलाया जाता है। साथ ही इससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाता है।
--आईएएनएस
पीएके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)






