IPL 2026 में Jasprit Bumrah के 'फ्लॉप शो' पर बोले Jayawardene, हमारी कोशिशें नाकाम रहीं
इसे भी पढ़ें: 'Venkatesh Iyer को ड्रॉप मत करना', IPL Final से पहले Virender Sehwag ने RCB को दिया गुरुमंत्र
इसे भी पढ़ें: Bihar का IPL Team का सपना होगा पूरा? Anil Agarwal की अपील पर CM Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान
IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 31 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, देखें तबादला सूची
तमिलनाडु और बिहार में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। तमिलनाडु में 21 और बिहार में 10 अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। आयुक्त और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है।
तमिलनाडु सरकार ने आईएएस अधिकारी टीएमटी संध्या वेणुगोपाल शर्मा को योजना और विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया है। थिरु जे. कुमारगुरुबरन, पूर्व आयुक्त ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन को वाणिज्यिक कर पंजीकरण और धार्मिक बंदोबस्त विभाग में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ एस स्वर्णा को पर्यटन, संस्कृति और विशेष पहल विभाग के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। थिरु संदीप नांदुरी को उद्योग, निवेश संवर्धन और वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव बनाया गया।
तमिलनाडु आईएएस तबादला सूची
जी प्रकाश को प्रमुख सचिव/अपर आयुक्त, राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन आयुक्तालय पद पर नियुक्त किया गया है। टीएमटी वी.शोभना, आयुक्त स्टेशनरी एंड प्रिंटिंग को स्थानांतरित करके कमिश्नर टेक्सटाइल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीएमटी शिल्पा प्रभाकर सतीश को आयुक्त श्रम पद पर नियुक्त किया गया है। थिरू किरण गुर्राला को नगर एवं ग्राम नियोजन आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ के विजय कार्तिकेयन को छुट्टी से लौटने पर मत्स्य पालन निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।
टीएमटी मगेश्वरी रवि कुमार को निदेशक समाज कल्याण पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ के सेंथिल राज को आदि द्रविड़ कल्याण का निदेशक बनाया गया है। डी. भास्कर पांडियन को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा निदेशक पद पर तैनात किया गया है। टीएमटी टी चारुश्री को निदेशक कोषागार और लेखा पद पर नियुक्त किया गया है। जी रवि कुमार को तिरुपपुर जिले का जिला कलेक्टर बनाया गया है। टीएमटी आशा अजीत को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु आईएएस तबादले की सूची नीचे दी गई है-
HI7TElwaAAAbuJsबिहार आईएएस तबादला
दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा वह महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। अरविंद कुमार चौधरी को अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद पटना या अध्यक्ष, बिहार कर्मचारी चयन आयोग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजय कुमार सिंह को जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
डॉ बी राजेंद्र को अपन मुख्य सचिव निगरानी विभाग पद पर पद अतिरिक्त प्रभार मिला है। सीमा त्रिपाठी को सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का पद की जिम्मेदारी दी गई है। निलेश रामचंद्र को प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आवास बोर्ड पटना का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी इनायत खान को दी गई है। राजीव कुमार श्रीवास्तव को वित्त विभाग का नया सचिव बनाया गया।
Adobe Scan 22-May-2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News



















.jpg)



