Responsive Scrollable Menu

IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल, 31 आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, देखें तबादला सूची

तमिलनाडु और बिहार में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। तमिलनाडु में 21 और बिहार में 10 अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। आयुक्त और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है।

तमिलनाडु सरकार ने आईएएस अधिकारी टीएमटी संध्या वेणुगोपाल शर्मा को योजना और विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया है। थिरु जे. कुमारगुरुबरन, पूर्व आयुक्त ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन को वाणिज्यिक कर पंजीकरण और धार्मिक बंदोबस्त विभाग में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ एस स्वर्णा को पर्यटन, संस्कृति और विशेष पहल विभाग के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। थिरु संदीप नांदुरी को उद्योग, निवेश संवर्धन और वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव बनाया गया।

तमिलनाडु आईएएस तबादला सूची 

जी प्रकाश को प्रमुख सचिव/अपर आयुक्त, राजस्व प्रशासन और आपदा प्रबंधन आयुक्तालय पद पर नियुक्त किया गया है। टीएमटी वी.शोभना, आयुक्त स्टेशनरी एंड प्रिंटिंग को स्थानांतरित करके कमिश्नर टेक्सटाइल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीएमटी शिल्पा प्रभाकर सतीश को आयुक्त श्रम पद पर नियुक्त किया गया है। थिरू किरण गुर्राला  को नगर एवं ग्राम नियोजन आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ के विजय कार्तिकेयन को छुट्टी से लौटने पर मत्स्य पालन निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

टीएमटी मगेश्वरी रवि कुमार को निदेशक समाज कल्याण पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ के सेंथिल राज को आदि द्रविड़ कल्याण का निदेशक बनाया गया है। डी. भास्कर पांडियन को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा निदेशक पद पर तैनात किया गया है। टीएमटी टी चारुश्री को निदेशक कोषागार और लेखा पद पर नियुक्त किया गया है। जी रवि कुमार को  तिरुपपुर जिले का जिला कलेक्टर बनाया गया है। टीएमटी आशा अजीत को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु आईएएस तबादले की सूची नीचे दी गई है-

HI7TElwaAAAbuJs

बिहार आईएएस तबादला 

दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा वह महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। अरविंद कुमार चौधरी को अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद पटना या अध्यक्ष, बिहार कर्मचारी चयन आयोग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजय कुमार सिंह को जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

डॉ बी राजेंद्र को अपन मुख्य सचिव निगरानी विभाग पद पर पद अतिरिक्त प्रभार मिला है। सीमा त्रिपाठी को सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का पद की जिम्मेदारी दी गई है। निलेश रामचंद्र को प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आवास बोर्ड पटना का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी इनायत खान को दी गई है। राजीव कुमार श्रीवास्तव को वित्त विभाग का नया सचिव बनाया गया।

Adobe Scan 22-May-2026

Continue reading on the app

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दी सफाई, सभी आरोपों को किया खारिज, वीडियो को बताया AI जेनरेटेड

पूरे उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसके केंद्र में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आ गए हैं और उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं, दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ महोबा में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी टिप्पणी पर तत्काल सफाई पेश की है और इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उस वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया है, जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है, वहीं इस मामले में कानूनी शिकंजा कसने के बाद अजय राय ने महोबा की एक घटना का भी जिक्र किया है, जहाँ उन्होंने सरकार से एक दलित बच्ची के साथ 16 दिनों तक हुए रेप के मामले में न्याय की मांग की है। उन्होंने दृढ़ता से कहा है कि उनके ऊपर एक नहीं बल्कि सौ मुकदमे लगा दिए जाएं, वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं, इसके साथ ही अजय राय ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी पार्टी की तैयारियों का भी जिक्र किया, जहाँ उन्होंने बताया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी रणनीति के तहत तैयारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला महोबा के समदनगर मोहल्ले से जुड़ा है, जहाँ नीट छात्रा से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली देने के आरोप में शहर कोतवाली में अजय राय, कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह अहिरवार और उनके साथ मौजूद 25 से 30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, इस शिकायत को भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य और अधिवक्ता नीरज रावत ने पुलिस को दी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

शिकायतकर्ता नीरज रावत ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में स्पष्ट रूप से बताया है कि 22 मई 2026 को समदनगर में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, और तो और इस कार्यक्रम के दौरान अजय राय ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद अश्लील और अभद्र टिप्पणी की, साथ ही उन्हें अपशब्द भी कहे, इस अमर्यादित कृत्य का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले को और भी तूल दे दिया है।

पुलिस ने मामले में दर्ज की FIR

भाजपा नेताओं ने इस वायरल वीडियो पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया है कि इस वीडियो से समाज में जातिगत विद्वेष फैल रहा है और आम जनता में भारी आक्रोश भी पनप रहा है, शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में वायरल वीडियो को पेनड्राइव में संलग्न कर पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपा है, पुलिस ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 352, 196(1), 189(2) और 132 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और अब इस पूरे प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

इस पूरे घटनाक्रम पर एएसपी वंदना सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उनके संज्ञान में आया है, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ विधि विरुद्ध जमाव करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते दिखाई दे रहे हैं, इसके अलावा उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी भी की है, उक्त वीडियो के संदर्भ में कोतवाली महोबा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अब इस प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, जिससे सच्चाई सामने आ सके।

Continue reading on the app

  Sports

फिटनेस ही नहीं, अब इलाज का जरिया भी बना पानी, अहमदाबाद में खिलाड़ियों के लिए खास 'हाइड्रोथेरेपी पूल' तैयार

hydrotherapy pools: अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के तहत खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय हाइड्रोथेरेपी पूल्स तैयार किए गए हैं. विजयी भारत फाउंडेशन में स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. हार्दिक पटेल के अनुसार, इन विशेष पूल्स का तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस होता है, जो रक्त संचार बढ़ाकर मांसपेशियों के दर्द और जकड़न को दूर करता है. अंडरवॉटर ट्रेडमिल और जेट्स जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस यह थेरेपी खिलाड़ियों की त्वरित रिकवरी के साथ-साथ आर्थराइटिस और न्यूरोलॉजिकल मरीजों के लिए भी बेहद असरदार साबित हो रही है. Sat, 23 May 2026 20:00:49 +0530

  Videos
See all

Aar Paar: दीप्ति तनेजा ने क्यों कहा “पेट्रोल पंप बंद हो जाने चाहिए” | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:39:16+00:00

Drink Beer at Ganga Viral VIdeo |गंगा किनारे युवक की शर्मनाक हरकत! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:39:35+00:00

US Iran Israel War: Tehran में वार्ता फेल, Iran पर Trump का हमला? | Trump cancel trip | Tehran talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:40:11+00:00

Cockroach Party: कॉकरोच पार्टी का अकाउंट क्यों रोका गया? #cockroachjantaparty #cjp #cockroachparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:39:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers