Responsive Scrollable Menu

MacBook Neo पर धमाकेदार डील: ₹50,000 से कम में मिल सकता है Apple का नया लैपटॉप, देखें डील

Apple  ने इस साल मार्च में अपना नया किफायती लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से ही यह लैपटॉप काफी ज्यादा चर्चा में रहा है। यदि आप कोई अच्छा मल्टीटास्किंग लैपटॉप लेने का प्लान कर रहे हैं, तब आप MacBook Neo पर विचार कर सकते हैं। 

इस लैपटॉप की लॉन्च कीमत ₹69,900 थी, जो वैसे ही Apple के हिसाब से काफी कम है। लेकिन अब यह डिवाइस डिस्काउंट के बाद  ₹50,000 से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता हैा। तो अब बिना देरी किए फटाफट जानिए इसका ऑफर प्राइस, फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स।

MacBook Neo का डिस्काउंट प्राइस 
Amazon पर इस लैपटॉप पर 7% का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर करीब ₹65,000 रह जाती है। इसके अलावा SBI, Axis और ICICI बैंक के कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे कीमत और कम होकर ₹61,000 तक आ जाती है।

अगर आपके पास पुराना लैपटॉप है, तो आप उसे एक्सचेंज करके और भी बड़ी बचत कर सकते हैं। Amazon पर एक्सचेंज ऑफर में ₹13,500 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।

अगर आपका पुराना लैपटॉप अच्छी कंडीशन में है, तो आपको ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी। अगर आपको पूरा ₹13,500 का फायदा मिल जाता है, तो आप MacBook Neo को लगभग ₹47,500 में खरीद सकते हैं, जो इसे एक शानदार डील बनाता है।

ये भी पढ़े-ः AI Smart Glasses: मार्केट में आते ही छा जाएगा Google-सैमसंग का अनोखा चश्मा, 20 लाख यूनिट्स बिक्री का दावा

MacBook Neo के फीचर्स
MacBook Neo में 13-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2408 × 1506 है। यह लैपटॉप Apple के A18 Pro चिप पर काम करता है, जो iPhone 16 Pro में भी इस्तेमाल होता है।

इसके अलावा इसमें 1080p FaceTime HD कैमरा, ड्यूल माइक्रोफोन और Spatial Audio व Dolby Atmos सपोर्ट वाले ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं।

बैटरी के मामले में यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर लगभग 16 घंटे तक चल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB-C पोर्ट, हेडफोन जैक, Wi-Fi 6E और Bluetooth 6 सपोर्ट मिलता है। यह macOS Tahoe पर चलता है और Apple Intelligence फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

Continue reading on the app

Old Furnitures Reuse Ideas: पुराना फर्नीचर दिखेगा चकाचक, ऐसे बदले कुर्सी-टेबल-सोफा का लुक

How To Reuse Old Furniture: कई बार घर का फर्नीचर इतना पुराना हो जाता है कि उसे कबाड़े में बेचना पड़ता है, लेकिन इसे रीयूज करने का शानदार आइडिया है, जिससे ये नए जैसे दिखेंगे और घर का लुक भी एकदम चकाचक दिखेगा।

Continue reading on the app

  Sports

LSG के लिए अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू, लगातार 13 मैच बाहर बैठने के बाद मिला मौका

Arjun Tendulkar Debut For LSG: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आखिरकार डेब्यू कर लिया. पंजाब किंग्स के खिलाफ LSG के आखिरी लीग मैच में अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. Sat, 23 May 2026 19:19:14 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | अभी-अभी West Bengal से आई चौंकाने वाली खबर | Abhishek Banerjee | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:05:10+00:00

Viral Video | “मेरे पैसे दे दो…” इतना सुनते ही ठेले वाले पर हमला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:08:29+00:00

Viral Video | गंगा में बहता अजगर पहुंचा हरकी पैड़ी, मचा हड़कंप | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:06:48+00:00

Twisha Case New Twist: रिमांड के बीच आई वो चौंकाने वाली रिपोर्ट, बदल गई पूरी कहानी! | MP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:09:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers