Responsive Scrollable Menu

Old Furnitures Reuse Ideas: पुराना फर्नीचर दिखेगा चकाचक, ऐसे बदले कुर्सी-टेबल-सोफा का लुक

How To Reuse Old Furniture: कई बार घर का फर्नीचर इतना पुराना हो जाता है कि उसे कबाड़े में बेचना पड़ता है, लेकिन इसे रीयूज करने का शानदार आइडिया है, जिससे ये नए जैसे दिखेंगे और घर का लुक भी एकदम चकाचक दिखेगा।

Continue reading on the app

SUV की जंग: Maruti Fronx और Kia Syros में कौन है Best? Price से लेकर इंजन तक, जानें सबकुछ

अगर आप काफी समय से एसयूली कार लेने का प्लान बना रहे है, तो यह लेख आपके लिए है। भारतीय बाजार में इस दौरान कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जा रही है। इस सेगमेंट में मारुति की तरफ से फ्रॉन्‍क्‍स को ऑफर किया जाता है। इसी तर्ज पर सेगमेंट में इसका मुकाबला किआ सिरोस के साथ हो रहा है। इन दोनों एसयूवी में कितना दमदार इंजन मिलता है। किस तरह के फीचर्स सब कुछ इस आर्टिकल में बताएंगे।

Maruti Fronx Vs Kia Syros फीचर्स

मारुति फ्रॉन्क्स में आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स की लंबी सूची दी गई है। इसमें एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप, रियर वाइपर और वॉशर, स्पॉइलर, स्किड प्लेट और शार्क फिन एंटीना जैसे एक्सटीरियर फीचर्स शामिल हैं। कार का ड्यूल-टोन लुक इसे और ज्यादा आकर्षक बनाता है। 

अंदर की तरफ फैब्रिक सीट्स, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, पुश स्टार्ट-स्टॉप बटन और कीलेस एंट्री जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ऊंचाई एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट और फुटवेल लाइटिंग भी दी गई है। मनोरंजन के लिए इसमें 22.86 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्किमिस साउंड सिस्टम, एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, चार स्पीकर्स और दो ट्वीटर्स दिए गए हैं। साथ ही हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं।

दूसरी ओर किआ सिरोस में कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया गया है, जैसे कि- 30 इंच की ट्रिनिटी पेनोरमिक डिस्प्ले पैनल। इसमें  कनेक्‍टिड कार नेविगेशन सिस्‍टम, ड्यूल पेन सनरूफ, साथ ही 64 रंगों की एंबिएंट लाइट्स, रियर सीट रिक्लाइन, स्लाइज और वेटिलेटिड तमाम फीचर्स दिए गए हैं। 

Maruti Fronx Vs Kia Syros इंजन

बात करें Maruti Fronx की तो इसमें 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेडिट, 1.2 लीटर सीएनजी और एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गाया है। साथ ही 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 66 किलोवाट की पावर और 113 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। वहीं, टर्बों इंजन से 73.6 किलोवाट की पावर और 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के ऑप्शन देखने को मिलते हैं।

किआ सिरोस की बात करें, तो इसमें दो इंजन का ऑप्शन ऑफर किया गया है। इसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसमें 120 पीएस की पावर और 172 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क दिया गया है। इसके साथ ही, इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन भी दिया गया है, जो इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों में ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए गए हैं।

Maruti Fronx Vs Kia Syros कीमत

Maruti Fronx की कीमत की बात करें, तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.98 लाख रुपये है।

दूसरी ओर किआ सिरोस की एक्‍स शोरूम कीमत 8.40 लाख रुपये है। इसका टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.80 लाख रुपये है।

Continue reading on the app

  Sports

विनेश फोगाट एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि खेल और न्याय के हित में विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति देना जरूरी है। Sat, 23 May 2026 20:03:44 +0530

  Videos
See all

Aar Paar: दीप्ति तनेजा ने क्यों कहा “पेट्रोल पंप बंद हो जाने चाहिए” | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:39:16+00:00

US Iran Israel War: Tehran में वार्ता फेल, Iran पर Trump का हमला? | Trump cancel trip | Tehran talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:40:11+00:00

Cockroach Party: कॉकरोच पार्टी का अकाउंट क्यों रोका गया? #cockroachjantaparty #cjp #cockroachparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:39:49+00:00

Drink Beer at Ganga Viral VIdeo |गंगा किनारे युवक की शर्मनाक हरकत! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T14:39:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers