Responsive Scrollable Menu

Jharkhand Voter List पर बड़ा अपडेट: SIR से पहले 75% वोटरों की पैरेंटल मैपिंग पूरी, CEO ने दी जानकारी

 झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य में 20 जून से शुरू होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद से पहले 75 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची के साथ उनके माता-पिता के विवरण के आधार पर मिलान (पैरेंटल मैपिंग) पूरा कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि शनिवार से सभी मतदान केंद्रों पर उन मतदाताओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी, जिनकी अब तक मैपिंग नहीं हुई है। मिलान किए गए मतदाताओं को आगामी एसआईआर प्रक्रिया के लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

झारखंड में अब 2.64 करोड़ मतदाता हैं। सीईओ ने कहा, “इससे पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद के दौरान झारखंड के 75 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूचियों के साथ उनके माता पिता के विवरण के आधार पर मिलान का कार्य पूरा हो चुका है। मिलान नहीं किए गए मतदाताओं की सूची आज (23 मई से) राज्य भर के सभी मतदान केंद्रों पर जारी की जाएगी।”

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर गैर-मिलान वाली (अनमैप्ड) मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। कुमार ने कहा कि जिन लोगों का नाम ‘अनमैप्ड’ सूची में है, उन्हें नाम के मिलान के लिए अपने बूथ अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सूची अगले दो सप्ताह तक सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी और पांच अगस्त को मतदाता सूची के मसौदे के साथ-साथ अनुपस्थित, मृत और ‘डुप्लिकेट’ मतदाताओं की सूची भी जारी की जाएगी।

Continue reading on the app

Market Crash में क्या करें? घबराने की बजाय अपनाएं स्मार्ट रणनीति

ग्लोबल टेंशन, महंगाई, इंटरस्ट रेट और आर्थिक उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में अक्सर अचानक गिरावट देखने को मिलती है. इससे आपको काफी चिंता हो सकती है जिसके चलते आप घबराहट और जल्दबाजी में आकर गलत फैसले ले सकते हैं. हालांकि, ऐसे समय में घबराने के बजाय आपको सही रणनीति अपनानी चाहिए. ऐसे में हम यहां आसान शब्दों में समझा रहे हैं कि बाजार में भारी गिरावट (Market Crash) आने पर निवेशकों को क्या करना चाहिए. 

सबसे पहले Panic Selling से बचें

जब भी बाजार गिरने लगता है तो डर के मारे शेयर नहीं बेचने चाहिए क्योंकि निवेशक अक्सर यही सबसे बड़ी गलती करते हैं. बाजार कभी भी एक जैसा नहीं रहता गिरावट के बाद उसके फिर से ऊपर उठने की भी संभावना होती है. इसलिए आपको हमेशा सब्र रखना चाहिए. इसके साथ ही यह पैनिक सेलिंग से आपके लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन को नुकसान पहुंच सकती हैं. ऐसी स्थितियों में आपको खुद को याद दिलाना चाहिए कि अगर आपने लंबे समय के लिए निवेश किया है तो छोटी-मोटी उतार-चढ़ाव को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

मार्केट क्रेश पर SIP बंद न करें 

कई लोग बाजार गिरते ही अपनी SIP रोक देते हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि जब बाजार क्रैश होता है तो SIP असल में और भी ज्यादा असरदार बन सकती हैं क्योंकि उस समय कम कीमत पर ज्यादा यूनिट्स मिल जाती हैं. इसके अलावा बाजार में गिरावट के दौरान कई मजबूत स्टॉक्स डिस्काउंटेड रेट पर उपलब्ध हो सकते हैं. साथ ही आपको सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से भी खुद को बचाकर रखना चाहिए. 

Continue reading on the app

  Sports

कहां गायब हो गई जसप्रीत बुमराह की धार? MI के आखिरी मैच से पहले कोच ने खोला राज

Jasprit Bumrah IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. टीम की इस हालत की बड़ी वजह उनके मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खराब फॉर्म रहा, जो 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ले सके. हेड कोच महेला जयवर्धने ने अब खुलासा किया कि बुमराह टी20 वर्ल्ड कप की चोट के कारण पूरी तरह फिट नहीं थे. शुरुआती मैचों में उनकी रफ्तार कम थी और चोट मैनेजमेंट के कारण उनकी गेंदबाजी की सटीकता प्रभावित हुई. कोच को उम्मीद है कि बुमराह जल्द ही मजबूत वापसी करेंगे. Sat, 23 May 2026 18:38:09 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: "...भारत आपको कमज़ोर लग रहा है 2014 के बाद?" | Prateek Trivedi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:44:54+00:00

America-Iran War Alert: ईरान का The End करने की तैयारी में ट्रंप | Middle East Tension | US vs Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:45:48+00:00

Heat Wave Alert | Summer | Viral Video | तपती गर्मी में गंगा बनी सहारा | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:43:40+00:00

Bhaiyaji Kahin : मौसम बेरहम, अभी तो बढ़ेगा आसमानी सितम!| Petrol Diesel Price | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:42:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers